Responsive Ad Slot

Latest

latest

म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का तहसील स्तरीय ज्ञापन कल

सोमवार, 27 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
 शिवपुरी। लंबे समय से अपनी मांगों का निराकरण न होने से नाराज शासकीय सेवक आंदोलन की राह पर हैं।  अब कर्मचारियों ने म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन का रूख अख्तियार करते हुए तीन चरणों में अपने आंदोलन की घोषणा कर दी है। 
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं महासचिव राजकुमार सरैया ने बताया कि केन्द्र के समान केन्द्रीय तिथि से मंहगाई भत्ता देने तथा प्रमोशन जैसी अन्य मांगों को लेकर म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर तहसील एवं अनुविभाग स्तर पर आज 28 सितम्बर को अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा सूचनानुसार सौंपा जाएगा। शिवपुरी में महावीर मुदगल, मनोज बाथम, बदरवास में गोविन्द अवस्थी, पोहरी में भरत धाकड़, संजय त्रिवेदी, बैराड़ में अजय शंकर त्रिपाठी, कोलारस में मनोज कोली, विमल शर्मा, दीपक भागौरिया करैरा में धर्मेन्द्र जैन, मनोज त्रिपाठी, पिछोर में मनदीप तिवारी, सतीश शर्मा, सत्येन्द्र भट्ट, नरवर में सीताराम कुशवाह, राजेन्द्र सिंह तोमर, सुनील जैन, खनियांधाना राजेश देव पाण्डेय, फूलसिंह कोली, अभिषेक अग्निहोत्री आदि ज्ञापन देंगे। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने समस्त विभागों के शासकीय सेवकों से अपील की है कि सभी ज्ञापन आंदोलन को सफल बनायें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129