Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: भाजपा महिला मोर्चा की व्यंजन प्रतियोगिता संपन्न

मंगलवार, 23 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* कम खर्च, कम तेल और कम ईंधन में स्वाद का संगम: भाजपा महिला मोर्चा की व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बिखेरा पाक-कला का जादू
शिवपुरी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव जी के मार्गदर्शन में एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती शैलजा लवंगीकर के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यालय, कोठी नंबर-1 में एक अनूठी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता की थीम "कम तेल, कम बजट और कम ईंधन में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन" रही, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, किफायती और ऊर्जा संरक्षण आधारित खानपान के प्रति प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में महिलाओं ने घर पर तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों को आकर्षक ढंग से सजाकर प्रस्तुत किया और अपनी रचनात्मकता व पाक-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शुभ्रा शर्मा, कल्पना सोनी, बबीता जाटव, शीला अटरिया, गायत्री राठौर, सीमा शाक्य, शोभा शर्मा, सिंकु कुशवाहा, शिव अग्रवाल, सीमा गुप्ता, सारिका सिंखेड़कर, कल्पना पारस और कल्पना साठे ने उत्साहपूर्वक भाग लिया 
प्रतियोगिता का मूल्यांकन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा जिला मंत्री डॉ. रश्मि गुप्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जाटव ने किया निर्णायकों ने व्यंजनों का आकलन उनकी पौष्टिकता, कम लागत, कम तेल एवं कम ईंधन के उपयोग तथा आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती शैलजा लवंगीकर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, बचत और ऊर्जा संरक्षण के प्रति समाज को सकारात्मक संदेश देती हैं।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129