Shivpuri शिवपुरी। यादव समाज, शिवपुरी की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) को निकाली जाएगी।
बैठक में शोभायात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष के रूप में आदरणीय दुर्ग सिंह पटैल (शंकरपुर), उपाध्यक्ष के रूप में बलवीर यादव (पूर्व पार्षद), कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र सिंह यादव (फौजी) तथा सचिव के रूप में हरिसिंह यादव को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने समाज की एकता, संगठन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक सदस्य से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें