Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: गुना जिले में पुलिस ने एक जोड़े (युवक-युवती) से लूटपाट, मारपीट और युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

शनिवार, 1 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। दिल्ली का निर्भया कांड आज भी लोग नहीं भूले हैं, देश में कानून की सजा कठोर न होने के परिणामस्वरूप हैवानियत की जद में समाये भेड़िये इंसानी शक्ल लेकर आप और हमारे बीच मोजूद हैं। कुछ इसी तरह के 7 दरिंदों ने देश भर में ख्यातनाम टेकरी सरकार हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए एक जोड़े (युवक-युवती) को रास्ते में वाहन पंचर के बहाने रोका और जंगल में ले जाकर ज्यादती करने लगे। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने उक्त एक जोड़े (युवक-युवती) से लूटपाट, मारपीट और युवती से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता गुना पुलिस और नवगठित एसआईटी (SIT) ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर हासिल की है। मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात 30 जुलाई 2026 की रात को जिला मुख्यालय से सटे धरनावाड़ा थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा नेशनल हाईवे-46 पर घटित हुई थी।
घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की मुख्य बातें:
झांसा देकर रोका और जंगल में खींचा: झारखंड निवासी एक इंजीनियर (जो गुना की नेशनल फर्टीलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत है) अपनी 26 वर्षीय मंगेतर (कोलकाता निवासी) के साथ हनुमान टेकरी मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहा था। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बाइक पंचर होने का झूठा झांसा देकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाश दोनों को घसीटकर पास के बोरखेड़ा जंगल में ले गए।
लूटपाट और बर्बरता
बदमाशों ने जोड़े के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनके मोबाइल फोन, पर्स व अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
पुलिस की समय पर एंट्री
घटना के दौरान किसी राहगीर ने डायल-112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचना दे दी। मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी पीड़िता को गंभीर हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले, जिससे दुष्कर्म की कोशिश नाकाम हो गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान:
 तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने निम्नलिखित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो स्थानीय बंजारा समुदाय से हैं:
* बबलू बंजारा (उम्र 23 वर्ष)
* छोटू बंजारा (उम्र 28 वर्ष)
* सरदार उर्फ करम सिंह बंजारा (उम्र 30 वर्ष)
* महेंद्र बंजारा (उम्र 20 वर्ष)
* दिनेश बंजारा (उम्र 28 वर्ष)
सामान बरामद और सख्त कार्रवाई:
 पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिए हैं। गुना एसपी (SP) हितिका वासल के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 70(1) (गैंगरेप का प्रयास), 127(1) और 310(2) के तहत गंभीर केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129