Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुआ गरिमामय Investiture का आयोजन

रविवार, 2 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के छात्र परिषद के शपथ ग्रहण (इन्वेस्टिचर) समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दीपिका उत्तम शर्मा रहीं। स्कूल संचालक श्री सुबोध अरोरा एवं श्रीमती नीलम अरोरा जी ने उनके विद्यालय आगमन पर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती प्रिया अरोरा जी भी सम्मिलित रहीं| 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं दायित्व सौंपे गए। मुख्य अतिथि श्रीमती दीपिका उत्तम शर्मा ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार का नहीं, बल्कि सेवा, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्यनिष्ठा, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नई उपलब्धियाँ स्थापित करेगी। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और नेतृत्व की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
संपूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में समस्त स्टाफ ने अपना सहयोग दिया!
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129