Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने बड़ा सहराना खजूरी में की छात्रों को गणवेश वितरित

रविवार, 2 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ साथ सामाजिक स्तर पर भी अपना योगदान दे रहा है। विगत दिवसों में राज्य कर्मचारी संघ ने शिवपुरी ब्लाॅक के गंगौरा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय के समस्त छात्रों को डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार के आतिथ्य में निशुल्क गणवेश, पढ़ाई में प्रयुक्त सामग्री व जूते चप्पल वितरित किये थे। जिसके क्रम में शनिवार को राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री हरभजन कौर, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा जिला सचिव राज कुमार सरैया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीमती रितु श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित, हिम्मत सिंह सोनकर, विष्णु राठौर, मनोज भार्गव बड़ा सहराना खजूरी के प्राथमिक विद्यालय पहुॅचे जहाॅ विद्यालय प्रमुख श्रीमती रानी सैन की उपस्थिति में विद्यालय के समस्त छात्रों को निशुल्क गणवेश वितरित कर सभी छात्रों से नियमित विद्यालय आने व मन लगाकर पढ़ाई कर अपना व अपने देश का नाम रोशन करने के लिए कहा। राजेन्द्र पिपलौदा जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ ने ये जानकारी दी।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129