Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी का बढाया मान, समरवीर भारद्वाज बने एमएलबी कॉलेज एबीवीपी इकाई अध्यक्ष

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज (एमएलबी) ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की इकाई अध्यक्ष के रूप में समरवीर भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही वे अब कॉलेज में एबीवीपी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व करेंगे।
समरवीर भारद्वाज का संबंध राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय परिवार से है। वे स्वर्गीय विजय भारद्वाज के पुत्र हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता रहे तथा शिवपुरी जिले में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। विजय भारद्वाज मूल रूप से शिवपुरी जिले के खनियांधाना क्षेत्र के निवासी थे और संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे।
समरवीर की बहन वैष्णवी भारद्वाज भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। ऐसे में समरवीर का एबीवीपी की महत्वपूर्ण कॉलेज इकाई की जिम्मेदारी संभालना परिवार की संगठनात्मक पृष्ठभूमि से भी जुड़ा हुआ है।
एमएलबी कॉलेज की एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष के रूप में अब समरवीर भारद्वाज छात्र हितों से जुड़े विषयों के साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को कॉलेज में एबीवीपी के संगठनात्मक नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129