शिवपुरी। तिरंगा झंडा देश की आन, बान और शान हैं हाथो मे तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता,अखंडता और गौरव का सन्देश जन जन तक पहुंचना हैं आइये हम सब मिलकर सभी जगह अपने अपने घरों मे तिरंगा फहराये और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को अभिव्यक्त करें तथा इसे जन जन का अभियान बनाये। ये बात आज शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी द्रारा आयोजित विशाल हर घर तिरंगा यात्रा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने व्यक्त किये श्री जाटव ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के विकसित भारत अभियान एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे देश एवं प्रदेश मे हर घर तिरंगा यात्रा का निकाली जा रही हैं।।भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया की इससे पूर्व जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया और कहा की तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम देश के प्रति अपना सम्मान और समर्पण व्यक्त कर रहे हैं। जिला महामंत्री के पी परमार और लवलेश जैन चीनू ने कहा की यह तिरंगा यात्रा पोलो ग्राउंड से प्रारभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़, गाँधी चौक, माधव चौक से होते हुए गुरुद्रारा चौक से होकर राजेश्वरी रोड़ होते हुए अमर शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल पहुंची जहाँ जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने पुष्पांजलि अर्पित की और तिरंगा यात्रा पोलो ग्राउंड पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा मे शिवपुरी शहर के सभी स्कूल के बच्चों ने पूरे जोश एवं उत्साह,उमंग के साथ भागीदारी कर देश के प्रति अपनी देशभक्ति का जज्बा दिखाया
जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने तिरंगा यात्रा मे पधारे सभी समाजसेवी,सभी संस्थायो के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति पर आभार व्यस्त किया। आज की तिरंगा यात्रा मे जिला खेल अधिकारी चन्द्र शेखर बेमटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यादव जी, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
हर घर तिरंगा यात्रा मे जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, महामंत्री लवलेश जैन के पी परमार, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, पूर्व कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा मुन्नालाल कुशवाहा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजाजिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जीतेन्द्र गुर्जर, सीमा shivhare, प्रशांत राठौर, जिला मंत्री नीरज तोमर, दीपा बंसल, संजय सांखला, रितिक गर्ग, राधे अग्रवाल, रवि गुप्ता, कपिल भार्गव, आकाश राठौर, अनिल राठौर, रितेश जैन, वीरेंद्र शिवहरे, हरिओम नरवरिया, लालजीत आदिवासी, संजय गौतम, माणिक जैन,नवनीत सेन, अजीत ठाकुर सोनू कुशवाहा, संजय कुशवाहा, बबीता जाटव सहित भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें