Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: हनुमान अंश में गीत "जब जिद पर आ गई पार्वती..." के गायक साधु तिवारी ने किए बलारी माता के दर्शन, जिला अस्पताल में किया गरीबों को प्रसाद वितरण, कमलागंज में हुआ जोरदार स्वागत, प्रतिभाओं को सम्मानित कर पहुंचे एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव के घर, देखिए दौरे की तस्वीरें

रविवार, 20 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
#shivpuri शिवपुरी। देश भर में धूम मचा रही बाबा नीम करौरी के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर बनी फिल्म हनुमान अंश में गीत "जब जिद पर आ गई पार्वती..." के गायक साधु तिवारी रविवार को शिवपुरी पहुंचे। यहां आते ही सुबह सबसे पहले आप बलारी माता के दरबार पहुंचे और माँ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला अस्पताल में गरीबों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।
कमलागंज में हुआ जोरदार स्वागत
संक्षिप्त प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे गायक साधु तिवारी का पीजन स्टोर्स पर अनुज शर्मा, दीपू शर्मा की टीम ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे उन्होंने भी साधु तिवारी का स्वागत किया। उसके बाद आप ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने पहुंचे।
एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव के घर भी पहुंचे
गायक साधु तिवारी जी जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव के घर संतुष्टि कॉलोनी भी पहुंचे। एडवोकेट संजय शर्मा ने बताया कि यहां संतुष्टि कॉलोनी के लोगों ने उनसे भेंट की। साथ ही एडवोकेट संजीव बिलगइया, एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे।
जबकि शहर के समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता सेठ ने भी उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने जनता के अनुरोध पर वही गीत गाकर वाह वाही बटोरी।
शिक्षक स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के नाती ने सुनाया काय जिद कर रईं 
शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी शिक्षक स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा एंचवाडा वालों के नाती पार्थ शर्मा ने
गायक साधु तिवारी जी का ही गाया गीत काय जिद कर रईं गीत गाया तो उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इस मौके पर समाजसेवी व्यवसाई देवेंद्र शर्मा लल्लू भैया, अनुज आदि मौजूद थे। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129