Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: शिवपुरी में सड़क के बीचों-बीच गंदे पानी का गड्ढा और मलबे का अंबार, राहगीर और स्थानीय निवासी परेशान

बुधवार, 30 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के वार्ड नंबर-02 विवेकानंद कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के चलते स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें गंदा पानी भरा रहने के कारण क्षेत्र में लगातार बीमारियां और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासी राजेश चन्द्र दुबे ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने बीच सड़क पर गंदे पानी का गड्ढा है। पानी जमा रहने से वहां मक्खी और मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे पूरी कॉलोनी में तेज दुर्गंध फैल रही है। इसके साथ ही सड़क के बीचों-बीच इस गहरे गड्ढे की वजह से हर समय छोटे बच्चों के इसमें गिरने का डर सताता रहता है।
निवासियों का आरोप है कि सड़क पर काफी समय से भारी मात्रा में मलबा भी पड़ा हुआ है। इस मलबे और गड्ढे के कारण राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को वहां से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और रुकावट की वजह से आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस गड्ढे को अतिशीघ्र बंद कराया जाए और सड़क पर पड़े मलबे को साफ कराकर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129