Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया हुई शामिल, शहर में दो अलग अलग मंच बने, मकसद था भगवान गणेश जी की विदाई, रिमझिम बारिश के बीच भव्यता के साथ हुई श्रीजी की विदाई

रविवार, 27 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* प्रतिभागियो ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, समाजसेवी हुए सम्मानित
*श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक और कष्टमगेट के मंच से निकली झांकियों का हुआ स्वागत-सम्मान, देर रात से सुबह तक चले आयोजन में कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शिवपुरी। रिमझिम बारिश के बीच नगर में भगवान श्री गणेश जी का विसर्जन धूमधाम से किया गया। सुबह से ही बौछारों ने शहर भिगो दिया था ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा जिसके नतीजे में कार्यक्रम देर रात रफ्तार पकड़ पाए हालाकि जोश और जुनून बौछारों पर भारी पड़े। नगर में दो दिन बल्कि डोल ग्यारस के दिन को शामिल करें तो तीन दिन चल झांकी, विसर्जन किए जाते रहे जबकि उसके पहले भक्ति और अचल झड़कियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। 
नगर में बने एक मकसद श्री जी की विदाई के लिए दो मंच
नगर में अब श्री गणेश महोत्सव दो अलग समितियों द्वारा किया जाने लगा है। एक कष्टम गेट का पुराना मंच जिसने नगर में इस आयोजन को पहचान दी जबकि इस मंच से टूटे गुच्छे के मोतियों से बनी अलग माला का मंच अब न्यू ब्लॉक में लगने लगा है। दोनों ही मंच पर नगर की हस्तियां मौजूद रहती हैं। इस बार कष्टमगेट के मंच पर कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति शिवपुरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी 42 वा आयोजन कस्टम गेट पर किया गया। जिसमें शिवपुरी कलेक्टर, एसपी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती नेहा यादव जी एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत एवं गणेश सांस्कृतिक समारोह के सभी पदाधिकारीगण, सहयोगीगण मौजूद रहे।
बाल कलाकारों द्वारा मंच पर शानदार प्रस्तुति दी गई एवं शहर से कई प्रकार की गणेश प्रतिमा एवं चल अचल झाँकिया  कस्टम गेट से निकाली गई।
इधर सजाया गया न्यू ब्लॉक में मंच 
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव का भव्य समापन हुआ। देर रात से सुबह करीब 6 बजे तक श्रीजी के आकर्षक विमानों, झांकियों और डीजे की धुनों ने शहर में उत्साह का माहौल बनाए रखा। न्यू ब्लॉक स्थित समिति के मंच पर विभिन्न झांकियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कलाकारों और प्रतिभागियों ने मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देर रात से सुबह तक निकलते रहे मंच के समीप से एक से बढ़कर एक सुंदर विमान में विराजमान गणपति जी साथ ही भैरव बाबा उत्सव समिति तथा इच्छा पूर्ण से मंदिर और राधा रमन मंदिर तथा पिन्नू महाराज उत्सव समिति की एक से बढ़कर एक अचल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही जिन्हें देखने के लिए लाखों लोग दूर-दराज से नगर में आते हैं। 
कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत एवं सचिव सौरभ सांखला सहित समस्त कार्यकारिणी एवं प्रायोजकगणों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, विशिष्ट अतिथि पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, शहरकाजी वालीउद्दीन सिद्दीकी, गोपाल मंदिर के पुजारी, एसडीएम आनंद सिंह राजावत, इंजी. पवन जैन, डॉ. रामकुमार शिवहरे, संयोजक प्रकाश सोनी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंच से अपना घर आश्रम, पशु रक्षक संघ, दयोदय गौशाला, धर्मशांति गौशाला, सतनवाड़ा सहित विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों का सम्मान किया गया। रेडीमेड हौजरी एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष नितिन जैन टिंकल, उपाध्यक्ष रूपेश बंसल सहित पदाधिकारियों की सहभागिता रही।
63 से अधिक प्रसादी स्टॉलों पर हुई जनसेवा
श्री गणेश महोत्सव के दौरान 63 से अधिक खानपान एवं प्रसादी स्टॉल लगाए गए, जहां शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों, व्यापारीगण और नगरवासियों ने सेवा भाव से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर श्रद्धालुओं को वितरित किए। लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं, कैट संस्था, बीपीएम जयहिंद मिशन, संत रैदास संस्था, शिवपुरी विकास मंच, वशिष्ठ परिवार, गुप्ता परिवार, सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच सहित अन्य संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने सेवा कार्य में सहभागिता की। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और सेवा कार्य में जुटे लोगों का उत्साह बना रहा।
कार्यक्रम में मदर टेरेसा स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्तुति दी। नित्या शिवहरे के नृत्य ने भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। आगरा से आए विशेष डांस ग्रुप ने संस्कृत श्लोकों एवं श्री गणेश महोत्सव पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा आत्मरक्षा पर सुखवीर डांस ग्रुप की प्रस्तुति, मां काली की प्रस्तुति, मंगलम योग केंद्र द्वारा ‘जय हो जय हो शंकरा’ पर योग प्रस्तुति, कलकत्ता की आरती, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम तथा फिल्मी रूपांतरण में गणेश प्रस्तुति ने दर्शकों को आकर्षित किया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती आकांक्षा गौड़, श्रीमती मीनू तिवारी, विनीत शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र रावत, शिखा मंगल एवं सौरभ सांखला ने जबकि नृत्य संचालन शिखा मंगल, बृज दुबे एवं राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों, प्रायोजकों, सेवा संस्थाओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129