शिवपुरी, 10 सितंबर 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल माई भारत के तहत 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव - विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का जिला स्तरीय शुभारंभ हो गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को विकसित भारत/2047 के निर्माण से जोड़ना है। इसके अंतर्गत शिवपुरी जिले में 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए जिला स्तरीय ऑनलाइन विकसित भारत क्विज़ एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।
चार श्रेणियों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
यह पूरा कार्यक्रम मुख्य रूप से 04 प्रमुख श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें डिजिटल क्विज़ व प्रस्तुतियां 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल क्विज़ आयोजित की जा रही है, जिसके बाद नवंबर-दिसंबर 2026 में निबंध लेखन एवं जिला व राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां होंगी। युवा उत्सव के अंतर्गत प्रमुख विधाओं लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, वाचन में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनोवेट फॉर भारत के तहत 03 प्रमुख चुनौतियों डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज और युथ एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। यूथ पार्लियामेंट वर्ष 2026 में आयोजित जिला एवं राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का समापन व्हीवीवायएलडी के तहत किया जाएगा।
नई दिल्ली में होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन
इन सभी प्रतियोगिताओं का भव्य समापन 10 से 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित उत्कृष्ट युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष सीधे अपने विचार और विजन प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।
पंजीयन एवं सहभागिता की प्रक्रिया
जिले के इच्छुक एवं पात्र युवा इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने हेतु माई भारत के अधिकृत पोर्टल mybharat.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं अथवा आधिकारिक क्यूआर कोड को स्कैन करके क्विज़ एवं अन्य गतिविधियों में सहभागिता दर्ज करा सकते है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें