Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते है कहाँ, गायक मुकेश जी को किया याद

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* जय माँ इवेंट्स मुकेश म्यूज़िकल ग्रुप व मुकेश फैंस क्लब ने आयोजित किया पंचरत्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम 
शिवपुरी। हिंदी फिल्मों के पार्श्वगायक व गायिकाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए जय माँ इवेंट्स मुकेश म्यूज़िकल ग्रुप व मुकेश फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मोहम्मद रफी, मुकेश व किशोर कुमार जैसे महान कलाकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंचरत्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम ठेंगडी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल से आए गौरी शंकर पाराशर थे। जबकि अध्यक्षता बीएमएस के पूर्व विभाग प्रमुख रमेशचंद शिवहरे, अजमेर सिंह यादव, एसके अटारिया व मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा, मणिका शर्मा, संगीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि रही। कार्यक्रम का संचालन गायक मुकेश आचार्य एवं गिरीश मिश्रा ने किया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने माँ सरस्वती व पंचरत्न कलाकारों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात संयोजक एसके अटारिया ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। गायक मुकेश आचार्य व मणिका शर्मा ने संयुक्त भजन गाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।  कार्यक्रम में शहर के कलाकार त्रिलोचन जोशी,  विजय भार्गव, गिरीश मिश्रा, बृजेश अग्निहोत्री, जीएस पाराशर, नीरज खरे, संगीता श्रीवास्तव, मणिका शर्मा, रमेश चंद शिवहरे, दिलीप शर्मा,  आशीष जैन, जाहिद, समर अली, एस के अटारिया, किशन सिंह राणावत, शेखर राणावत, योगेंद्र सिंह राणावत, जकी खान, सलीम खान, हरीश, रिजवान खान व गायक मुकेश आचार्य सहित सभी कलाकारों ने  लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार के गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129