Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश संगठन ने किया शिक्षकों का सम्मान

सोमवार, 7 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* ओझा समाज युवक मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह, 130 शिक्षक सम्मानित
शिवपुरी। ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश (पंजीकृत संगठन) द्वारा भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मिलन वाटिका में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसबीआई अधिकारी कैलाश नारायण झा (करैरा) ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कु. प्रियंका झा तथा विशिष्ट अतिथि शिवलाल ओझा एवं मथुरा प्रसाद झा रहे।
समारोह में शिवपुरी, करैरा, कोलारस, बैराड़, बदरवास, नरवर, पोहरी, पिछोर एवं खनियाधाना सहित जिले की सभी तहसीलों से पहुंचे 130 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय, अशासकीय एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि “शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करता है।” समारोह में प्रदेश स्तरीय महिला मातृशक्ति मंडल का गठन कर नियुक्ति-पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत ओझा एवं रामदयाल ओझा ने किया तथा आभार प्रदेश संगठन मंत्री रामकुमार झा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ संरक्षक, पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129