शिवपुरी। नगर में रितु उत्सव एवं पेंशनर्स सम्मान समारोह संपन्न हुआ। दिनांक 9 सितंबर 2026 को छतरी रोड स्थित जगन्नाथ मैरिज गार्डन में पेंशनर्स का रितु उत्सव एवं पेंशनर्स का सम्मान समारोह शिवपुरी जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती yang chen dolkar bhutiya के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि भूटिया जी ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर अत्यंत प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है की मैं अपने परिवार जनों के बीच आ गई हूं मेरे परिवार में भी मेरे पिताजी चाचा जी पेंशनर है मैं आप सभी में उन्हीं को देखती हूं।
आप सभी अपनी सभी जवाबदारियों से मुक्त हो चुके हैं अपनी सेहत का पूरा पूरा ख्याल रखिए सुपाच्य भोजन के साथ नियमित एक्सरसाइज करते रहिए।
कार्यक्रम में पेंशनर चिकित्सालय में वर्ष 2016 से 2021 तक समर्पित भाव से अपनी सेवाएं देने वाले मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ जीडी अग्रवाल एवं महिला पेंशनर श्रीमती सपना गुप्ता चंद्र वाला मेहता साधना गुप्ता स्नेह लता उपाध्याय जानकी भार्गव विमला शर्मा संध्या बघेल साधना शर्मा स्नेह लता शर्मा अरुणा मिश्रा शास्त्री नगरसुभाष श्रीवास्तव मिथिलेश शर्मा अरुण मिश्रा कमला गंज अर्चना राठौर पुष्पा चौहान उषा राठौर सरला श्रीवास्तव हेमलता तीस गांव कर यासमीन खान को पुष्प हार पहनने के बाद शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती भूटिया को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी द्वारा एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ
प्रथम चरण में दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 तक शिवपुरी जिले की मशहूर लोकप्रिय गायक कलाकार श्रीमती संगीता श्रीवास्तव कुमारी मनिका शर्मा पेंशनर श्याम बाबू कसेरा बृजेश अग्निहोत्री विजय भार्गव दिनेश वशिष्ठ trilochan Joshi प्रदीप शर्मा प्रदीप दुबे सुकून गिरीश मिश्रा कांति भूषण पंकज श्रीवास्तव कुणाल सक्सैना ने उपस्थित पेंशनर समुदाय का अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां से मनोरंजन किया।
इस अवसर पर साहित्यकार रामबाबू शर्मा राम पंडित ने भी कविता पाठ किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती भूटिया अध्यक्ष अशोक सक्सेना महिला अध्यक्ष श्रीमती सपना गुप्ता ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भूटिया का स्वागत जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सपना गुप्ता सहित अन्य महिला पेंशनर्स ने एक बड़ी पुष्पमाला पहनकर किया। स्वागत भाषण प्रांतीय सचिव श्री शंभू सिंह जाट ने पढ़ा।
जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 जून 2026 को किए गए प्रदेशव्यापी आंदोलन में शिवपुरी जिले के पेंशनर की भूमिका प्रशंसनीय रही है जिससे वर्तमान सरकार से धारा 49 में संशोधन करा पाने जैसी एक बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है।
आभार प्रदर्शन महिला अध्यक्ष श्रीमती सपना गुप्ता द्वारा एवं संचालन गिरीश मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 230 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें