Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शहर की कोर्ट रोड से हाथ ठेले हुए ठंडी सड़क पर शिफ्ट, अन्य अतिक्रमण भी हटा जिसके बाद दिखाई दिया ऐसा नजारा, अब देखना होगा कि ये तस्वीर कितने दिन इसी तरह रहती है, देखिए video

बुधवार, 30 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर की कोर्ट रोड से हाथ ठेले हुए ठंडी सड़क पर शिफ्ट, अन्य अतिक्रमण भी हटा जिसके बाद दिखाई दिया ऐसा नजारा, अब देखना होगा कि ये तस्वीर कितने दिन इसी तरह रहती है,
                   (देखिए video) 
शाम को फिर पैर पसारे लेकिन खदेड़ा
आदत से मजबूर फल विक्रेता शाम होते फिर कोर्ट रोड पर पैर पसारने आए लेकिन पुलिस गश्ती दल की लीडर गायत्री इटोरिया ने उन्हें खदेड़ दिया। इतना ही नहीं सड़क पर कार पार्क करने वाले को हटने को कहा और बताया कि थाने जा सकती है कार।
ठंडी सड़क पर खड़े कर दिए खाली ठेले
ठंडी सड़क पर फल के ठेले लगने हैं लेकिन आज मुहिम चलती देख कई ठेले वालों ने अवकाश रखा और दिन भर तमाशा देखा। उन्होंने अपने खाली ठेले ठंडी सड़क पर रख दिए लेकिन दुकान नहीं चलाई। उनके साथी अगर ठेला लेकर कोर्ट रोड पर आए और पुलिस दिखी तो उन्हें गली में जाने के इशारे किए। 
आलू वालों ने गली से नहीं हटाए कब्जे, इधर मंडी में दुकान और गली में लगा रहे सब्जी ठेले
कोर्ट रोड सब्जी मंडी के दाये बाये दो सड़क ठंडी सड़क को जोड़ती हैं लेकिन दोनों पर कब्जे होने से आना जाना संभव नहीं। एक गली में ट्रैफिक प्रभारी रणवीर के समझाने के बाद भी शाम को गली में कब्जे नजर आए जबकि खान वॉच के सामने वाली सड़क पर ठेले लगाए जाने से ट्रैफिक बाधित होता है। यहां वे लोग सब्जी के ठेले लगाते है जिनके घरवाले मंडी के अंदर दुकान भी लगाए बैठे हैं।इससे जाम लगता है। 
मंडी के पीछे गलियों से जुड़ी सड़कों की रिपयरिंग जरूरी
कोर्ट रोड सब्जी मंडी के पीछे गलियों को जोड़ने वाली सड़कें खराब हालत में हैं उनकी रिपेयरिंग नपा को करवानी चाहिए। 
ठंडी सड़क नाले की टूटी दीवार बनाई जाए, स्ट्रीट लाइट भी हो ठीक
ठंडी सड़क के नाले की दीवार नाला सफाई के लिए उतारी हितेचि से टूटी है उसे रिपेयर करवाया जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त करवाई जाए।
माधव चौक पर सहायता केंद्र और चाय कॉर्नर भी हो अतिक्रमण मुक्त
माधव चौक पर सहायता केंद्र पर आज शाम बैटरी रिक्शा ने कब्जा किया हुआ था। हाथ ठेले भी नजर आए। उधर शिवपुरी लॉज कॉर्नर पर भी वाहन नो पार्किंग के सफेद पट्टी को आईना दिखाते नजर आए।
(देखिए video बुधवार की शाम को कोर्ट रोड पर ठेले गायब थे)












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129