शिवपुरी। जिले के शहरी, ग्रामीण एवं बड़ौदी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती से किसान, ग्रामीणजन एवं व्यापारी ब आमजन लगातार परेशान हैं।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि जन सामान्य को राहत देने के लिए इस समस्या के समाधान एवं नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में 15 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 2:00 दोपहर बजे बिजली विभाग के बाणगंगा कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और बिधुत विभाग तथा अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस जन आंदोलन में जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, सम्माननीय वर्तमान एवं पूर्व विधायकगण, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण, लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशीगण, नगरीय निकायों के पूर्व प्रत्याशीगण, नगर अध्यक्षगण एवं वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल तथा समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं जिले के समस्त पदाधिकारीगण अपनी सहभागिता निभाएंगे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें