Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "रामकथा पढ़ने-सुनने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं", दिव्य दरबार लगेगा 27, 28 को

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी/करैरा। करैरा के बगीचा धाम श्रीराम राजा धाम में जारी श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस रविवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि जय-जय राम कथा के श्रवण से जन्म-जन्म की व्यथा मिट जाती है। कथा सुनना चाहिए, क्योंकि यह सब सुख प्रदान करती है। कथा श्रवण करने के लिए दूर-दूर से भक्तगण करैरा पहुंच रहे हैं।
महाराज ने आगे कहा कि तुम कथा में बैठो, कथा तुम में बैठ जाएगी। कलयुग में रामकथा तुलसीदास ने लिखी, तुलसीदास कोई और नहीं बल्कि वाल्मीकि ही हैं। श्रीरामचरित मानस के असली रचयिता हनुमान है। हनुमान को रामकथा बहुत प्रिय है और रामकथा पढ़ने-सुनने से हनुमान प्रसन्न होते हैं। कथा स्थल पर 8 बीघा में विशाल अन्नपूर्णा भोजन पंडाल बनाया गया है, जहां सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। समिति के अनुसार 27 व 28 अक्टूबर को दिव्य दरबार लगेगा, वहीं 29 और 30 अक्टूबर को गुरु दीक्षा होगी।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129