Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खबर_का_असर: हमने कहा था नपा पर वाहन नहीं, अब नपा ने की 8 नए वाहन खरीदने की तैयारी, प्रस्ताव पास हुआ तो नगर के काम काज में होगा सुधार

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* 3 नवंबर को परिषद की बैठक, 24 प्रस्तावों पर होगी बातचीत
शिवपुरी। नगर ने जगह जगह कचरे के ढेर और उसके बाद आग लगाकर प्रदूषण फैलाने की खबर बीते रोज धमाका ने लगाई थी, इसी खबर में हमने नगर पालिका के पास वाहन न होने का जिक्र किया था। अब नगर पालिका  परिषद की 3 नवंबर को होने वाली बैठक के एजेंडे में वाहन खरीदी का प्रस्ताव रखा है अगर प्रस्ताव पास हुआ तो नपा को ये वाहन मिल जाएंगे और शहर के काम में मदद मिलेगी।
8 वाहन की खरीदी की तैयारी
नगरपालिका परिषद के एजेंडे में 2 जेसीबी, 2 डंपर, 1 पोकलेन, 2 वैक्यूम मशीन और 1 सुपर सक्शन मशीन खरीदने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा पीसीएल-स्काडा प्रणाली के लिए 1.91 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि तय की गई है। बाजार बैठक वसूली और नए बस स्टैंड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण जैसे प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे। बैठक में शहर की सड़कें, नालियां, जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं को कितनी प्राथमिकता मिलती है, यह देखना अहम होगा।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129