कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया, जिसके उपरांत जिले भर से पधारे वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच संचालन बृजेश तोमर और बबीता परमार द्वारा किया गया। स्वागत भाषण श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव कुं. अतुल सिंह ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी गजेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया।
विशाल वाहन रैली
एक सैकड़ा से अधिक वाहनों के साथ वाहन रैली महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर दुर्गादास राठौड़ चौक पहुंची, जहाँ माल्यार्पण के पश्चात रैली का समापन पारंपरिक स्थान ठाकुर बाबा मंदिर पर हुआ।
सम्मान समारोह
इस वर्ष क्षत्रिय समाज द्वारा कुछ नए सम्मान प्रारंभ किए गए -
1. प्रो. चंद्रपाल सिंह सिकरवार शिक्षा रत्न यह सम्मान तुलसी राजावत को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. सुनील राकेश सिंह तोमर, डायरेक्टर सिद्धिविनायक हॉस्पिटल द्वारा 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
2. क्षत्रिय शिरोमणि रत्न शिवपुरी क्षत्रिय समाज के संगठक एवं पूर्व डीएसपी स्व. रामनारायण सिंह सिकरवार की स्मृति में यह सम्मान डॉ. आर.पी. सिंह, संचालक एम.एम. हॉस्पिटल को प्रदान किया गया।
3. वरिष्ठजन सम्मान करीब 70 से अधिक वरिष्ठजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महाराणा) के प्रदेश अध्यक्ष रघुराज सिंह बैस, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक चतुर सिंह सेंगर, पोहरी से भानु प्रताप सिंह, अनेक सिंह बघेल, नरवर से सुरेंद्र सिंह परिहार, करेरा से जनपद सदस्य जितेन्द्र सिंह बैस, युवा तरुणाई में कुलदीप सिंह गौड़, शिवम परमार सहित भाजपा के जिला मंत्री के.पी. परमार , मोंटू तोमर प्रदेश सचिव श्री राजपूत करणी सेना साहब सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , अभय प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रामेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष , सोनू ठाकुर प्रदेश सचिव उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता पर अपने उद्बोधन दिए। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें