Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विक्रम रावत को किया जिला बदर, बन्ना को थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने एक आदतन अपराधी को किया जिलाबदर
* दूसरे को थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश
शिवपुरी, 24 अक्टूबर 2026। जिले में आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने  कार्रवाई की है। उन्होंने एक आदतन अपराधी को 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है, जबकि एक अन्य आदतन अपराधी को आगामी 6 माह तक पुलिस थाने की निगरानी में रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।
थाना तेंदुआ अंतर्गत ग्राम डेहरवारा निवासी विक्रम रावत पुत्र गजराज सिंह रावत  एक आदतन अपराधी है। उक्त अपराधी की आपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा किसी भी दिन गंभीर घटना घटित हो सकती है। जिसके तहत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने विक्रम रावत को शिवपुरी एवं उसके आस-पास के जिलों ग्‍वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, गुना की सीमा के भीतर से 6 माह के लिये जिला बदर किया है। इसी प्रकार बन्ना पुत्र भूरा बंजारा निवासी नयागांव बरईपुरा थाना पोहरी को थाने की निगरानी में रहने के निर्देश दिए हैं। 6 माह तक थाना प्रभारी पुलिस थाना पोहरी के समक्ष सप्ताह में एक दिन (प्रत्येक सोमवार) अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्वयं के क्रियाकलापों की जानकारी देनी होगी।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129