Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: फिजिकल इलाके में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर आरोप, लोग बोले, दो प्रधान आरक्षक शराब पीकर माता के पंडाल में घुसे, लोग गुस्साए, घेरा थाना

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी नगर के फिजिकल थाना क्षेत्र में डीजे को लेकर बीती रात खासा विवाद हो गया, यहां डीजे के शोर की शिकायत पर जब दो प्रधान आरक्षक डीजे बंद कराने पहुंचे तो उन पर शराब पीकर माता के पंडाल में घुसने का आरोप लगाते हुए लोगों ने थाना घेर लिया। जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग थाना परिसर में नजर आए। लोगों ने बताया कि इस तरह फिजिकल थाना के पास डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद उस वक्त बड़ा हो गया जब स्थानीय लोगों ने पुलिस के दो प्रधान आरक्षकों पर गंभीर आरोप लगा दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फिजिकल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंकित राजावत और सुशील जाट पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में माता के पंडाल में घुसकर अभद्रता की। इसका विरोध करने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से मारपीट की जिससे इलाके में हंगामा मच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रात में ही फिजिकल थाने का घेराव कर दिया और दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
              (देखिए vairal video)
लोगों का कहना है कि त्योहार के समय पुलिस का इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीजे तेज, देर रात तक बजाने पर रोक
आपको बता दें कि नगर में गणेश चतुर्थी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी नतीजा नव दुर्गा में सामने आया जब पुलिस ने डीजे संचालकों को तलब कर कहा कि तेज आवाज और देर रात डीजे बजाया तो जब्त होगा। कल सुबह ही पुलिस ने बैठकों में ये चेतावनी दी और रात को जब फिजिकल इलाके में तेज आवाज में डीजे की शिकायत सामने आई तो पुलिस मौके पर गई लेकिन उस पर शराब सेवन के लांछन लगाए जा रहे हैं। बता दें कि फिजिकल पुलिस पर पहले से ट्रेनर मोनू के साथ कथित मारपीट के आरोप लगाए गए है जिसकी जाँच जारी है। 
साहब, नियम सबके लिए बराबर कीजिए न!
इधर जनता की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है उसका कहना है कि सभी धर्मों के लिए नियम पालन एक जैसे कीजिए। कोई दिन भर शहर जाम करता है, कोलाहल से आसमान चीरता है और उन्हें कोई रोकता टोकता नहीं जबकि नवदुर्गा या गणेश चतुर्थी में नियम याद आते हैं।
एक तरफ पुलिस दूसरी तरफ आयोजक
डीजे संचालकों का कहना है कि एक तरफ पुलिस का खौफ है तो दूसरी तरफ ग्राहक मनमर्जी करते है अगर रोको तो झगड़ा होता है और पैसे खतरे में पड़ जाते हैं। 
जागरूक लोग बोले, डीजे के हैवी स्पीकर पहले से हटवाए
नगर के जागरूक लोगों का कहना है कि डीजे आफ़त बन गए हैं। उनके हेवी माइक स्पीकर पहले ही पुलिस जब्त करे जिससे आवाज अपने आप कम रहेगी लेकिन त्यौहार या शादियों में बुकिंग के बाद ज्ञान देना बेकार है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129