शिवपुरी। विश्व नेत्र दिवस के अवसर पर लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक के तत्वावधान में Rangarh Rainbow School में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अवेयरनेस टॉक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. के. पुराणिक एवं डॉ. गौरव जैन उपस्थित रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित जांच, आंखों की स्वच्छता, मोबाइल एवं स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा नेत्रों की उचित देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
चिकित्सकों ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और समय-समय पर नेत्र परीक्षण करवाकर कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। विशेष रूप से बच्चों में स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना और आंखों की नियमित जांच आवश्यक है।
इस अवसर पर लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक द्वारा नेत्र चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वस्थ आंखें, स्वस्थ जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर क्लब के प्रेसिडेंट लायन संगीता रंगड़ कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लायन अशोक रंगड़, विशिष्ट अतिथि संजीव बिलगैया, रीज़न चेयरपर्सन लायन कपिल सहगल, सर्विस वीक चेयरपर्सन लायन गोपिंद्र जैन ZC लायन पुनीत गोयल, ZC लायन सौरभ सांखला , सचिव अमन चौधरी , लायन विनीता जैन उपस्थित थे, इस अवसर पर रक्तवीर लायन राजेंद्र शिवहरे व लायन संजीव ढींगरा का भी उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान किया गया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें