#धमाका_अच्छी_खबर: "शिवपुरी रेलवे स्टेशन" पर हुआ "भारतीय रेल पर जन संवाद"
शिवपुरी। भारतीय रेल पर आज 22.10.26 को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवपुरी स्टेशन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और यात्रियों को स्वछता के प्रति जागरूक करना, यात्रियों से स्टेशन की उन्नति के बारे में सुझाव लेना तथा स्टेशन के बारे में फीडबैक लेना था। सुझावों को रेल प्रशासन ने तीन वर्गों में बांटा तुरंत दूर होने वाली, मध्यम अवधि में दूर होने वाली, और लंबी अवधि की। अधिकतर यात्री स्टेशन की सफाई व्यवस्था और स्टेशन स्टाफ के व्यवहार से संतुष्ट नजर आया सुझावों में स्टेशन रोड को सही करने और लिफ्ट लगाने के सुझाव मिले, दोनों का ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है जो जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही यात्रियों को रेलवे स्टाफ द्वारा स्वछता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक वरिष्ठ मंडल अभियंता भोपाल भारत भूषण दीक्षित रहे साथ ही सहायक मंडल अभियंता शिवपुरी केआर मीणा, स्टेशन प्रबंधक प्रशांत गंधर्व, वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य वसीम खान, सहायक अभियंता इलेक्ट्रिक प्रेम यादव, और मंडल वाणिज्य निरीक्षक अनीता भटनागर समन्वय में साथ रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें