शिवपुरी। शहर में पालतू बनाम आवारा मवेशियों का जमावड़ा अब लोगों के लिए लगातार घातक और जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा घटनाक्रम बुधवार की सुबह सामने आया जब शहर के अशोक बिहार कॉलोनी निवासी, हाई स्कूल कुंवरपुर में पदस्थ शिक्षक रविन्द्र द्विवेदी जब अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे थे तभी विवेकानंदपुरम में अचानक एक सांड ने उनकी बाइक में पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फिट उछलकर सड़क पर आ गिरे। हादसे में उनके सिर, पीठ में गंभीर चोटें आई हैं जबकि बांए हाथ की हड्डी कंधे के जॉइंट से अलग हो गई है। परिजन व मित्र तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। ग्वालियर में उनका इलाज जारी है और कल आपरेशन होना है।उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है व नगरपालिका व प्रशासन से आवारा मवेशियों को हटाने को लेकर व्यापक अभियान चलाने की मांग की है।
हाल ही में सॉफ्टवेयर इंजिनियर की जा चुकी है जान
आपको बता दें कि करीब एक महीने पहले ही शहर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जाम मवेशी से बाइक की टक्कर के बाद जा चुकी है उसकी डेढ़ महीने की बेटी है और परिवार की स्थिति सामान्य होने से दुख का पहाड़ टूट चुका है फिर भी नगर की सड़कों पर मवेशियों के झुंड मौजूद हैं।
कई जान जा चुकी लेकिन हम नहीं सुधरे
शहर में एक दो नहीं बल्कि करीब पांच से ज्यादा लोग सांड और गाय के हमले में जबकि कुछ सूअर से टकराकर अस्पताल जा चुके इनमें से ज्यादातर इस दुनिया में नहीं है। हर बार अखबार की सुर्खी ये खबरें बनती हैं लेकिन स्थाई समाधान नहीं होता। आलम ये है कि फोरलेन से लेकर शहरी इलाकों में गाय सांड सड़कों पर बैठे रहते हैं। इनको पकड़ना आवश्यक हो गया है साथ ही भारी जुर्माना भी आवश्यक है।
ज्यादातर पालतू हैं गाय, सांड
सड़कों पर मौजूद ज्यादातर गाय सांड पालतू हैं लेकिन दूध न देने पर पशु पालक उनको प्लास्टिक पन्नी खाने के लिए छोड़ देते हैं, उन्हें लगता है गाय का दूध सेहतमंद है लेकिन जब गाय को भूखे मरने पर पन्नी खाना पड़ती हैं तो वे शुद्ध दूध कैसे दे सकती हैं। नपा को पशु चिन्हित करके कारवाई करनी चाहिए।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें