Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: एनडीपीएस कोर्ट शिवपुरी ने 22 ग्राम स्मैक मामले में सुनाया फ़ैसला

बुधवार, 4 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* एनडीपीएस कोर्ट शिवपुरी ने 22 ग्राम स्मैक मामले में आरोपी को किया दोषमुक्त; 
* धारा 50 एवं 52ए के विधिक प्रावधानों के उल्लंघन पर न्यायालय का फैसला 
* सीनियर अधिवक्ता श्री सैयद नसीर अली एवं अधिवक्ता श्री संदीप शर्मा ने की शानदार पैरवी
​शिवपुरी। विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट), शिवपुरी श्री दिनेश कुमार शर्मा के न्यायालय ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखने के आरोप में विचारण का सामना कर रहे अभियुक्त प्रशांत राय को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त (बरी) करने का आदेश पारित किया है। मामले में आरोपी की ओर से  पैरवी  सीनियर अधिवक्ता श्री सैयद नसीर अली एवं अधिवक्ता श्री संदीप शर्मा द्वारा की गई। 
​मामले का संक्षिप्त विवरण
​अभियोजन के अनुसार 28 जुलाई 2024 को पुलिस थाना करैरा के ए.एस.आई. चरण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम टीला के बडोरा तिराहे पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर ग्राम टीला निवासी प्रशांत राय (उम्र 20 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से 22 ग्राम स्मैक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने थाना करैरा में अपराध क्रमांक 549/2024 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8 सहपठित धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान न्यायालय में पेश किया था ।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129