Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नो एंट्री में की एंट्री, धर पकड़े 6 भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय जाना पड़ेगा

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में नो एंट्री के दौरान एंट्री करने वाले 6 भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। इन वाहन स्वामियों को न्यायालय में पेश होना पड़ेगा। 
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश के बाद आज नो एंट्री में घुसे 6 भारी वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा आईटीआई तिराहा, फॉरेस्ट चुंगी फतेहपुर रोड एवं भूत पुलिया से जप्त कर थाने लाया गया। जहां इन पर चालानी कार्रवाई या न्यायालीन कार्रवाई की जाएगी।
इन तीनों जगहों पर यातायात पुलिस के पॉइंट नहीं लगते हैं जिस कारण से यहां से भारी वाहन शहर में प्रवेश कर जाते हैं। 
पूर्व में भी यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों पर कार्रवाई की जाती रही है एवं भविष्य में भी इन भारी वाहनों पर कार्रवाई की जाती रहेगी। 
शहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों पर पूर्ण रोक लगाई जाएगी।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129