शिवपुरी, 04 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री 'जन विश्वास अभियान' के अंतर्गत जनपद पंचायत नरवर में आयोजित शिविर में ग्राम सीहोर निवासी दिव्यांग श्री अरविंद धानुक ने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के समक्ष अपनी समस्या रखी थी और गुहार लगाई थी। शिविर में प्राप्त इस आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने संवेदनशीलता का अद्भुत परिचय दिया।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक नीहार विरही शुक्ला को शिविर के दौरान मौके पर ही निर्देश दिए। आज दिव्यांग अरविंद धानुक को बुलाकर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही दिव्यांगजन पेंशन स्वीकृत करके पेंशन का लाभ भी शुरू कर दिया गया है, जिससे आज उनके जीवन में एक नई उम्मीद और गति आ गई है।
जब कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अरविंद को ट्राईसाइकिल सौंपी तो अरविंद ने खुशी के साथ आभार भी व्यक्त किया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें