*आश्रम पहुंचकर प्रभुजनों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
शिवपुरी। अपना घर आश्रम में पेयजल की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डीआईजी आलोक कुमार सिंह ने बोरवेल के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वर्तमान में 18वीं बटालियन, एबी रोड चंदनपुरा में कमांडेंट के पद पर पदस्थ डीआईजी श्री सिंह ने यह राशि अपना घर आश्रम प्रबंधन को सौंपी।
उल्लेखनीय है कि आश्रम के प्रथम तल के लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने बोरवेल के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने आज साकार किया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल, सचिव राजेंद्र गुप्ता तथा समाजसेवी एवं आश्रम से जुड़े महेंद्र रावत, गोविन्द बंसल, प्रकाश चन्द्र गोयल, कैलाश दुबे, एस के एस चौहान, भरोसीलाल अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल , नरेन्द्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नरेन्द्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान डीआईजी आलोक कुमार सिंह ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया और वहां निवासरत प्रभुजनों से आत्मीय चर्चा कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम प्रबंधन द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय प्रभुजनों की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। डीआईजी श्री सिंह द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किए जाने पर आश्रम के सचिव राजेंद्र गुप्ता ने उनका आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को आश्रम के लिए महत्वपूर्ण बताया। बता दें कि श्री आलोक सिंह जी श्योपुर, टीकमगढ़ में एसपी जबकि शिवपुरी जिले में लंबे समय एएसपी रहे हैं। आप मृदुभाषी होने के साथ कुशल प्रशासन के लिए लोकप्रिय हैं।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें