Responsive Ad Slot

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी शूटिंग रेंज में पश्चिम बंगाल के 10 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण", MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की दूर दृष्टि के परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे, पूर्व मंत्री सिंधिया ने किया खुशी का इंतजार

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 24 मई 2026

शिवपुरी। MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की दूर दृष्टि के परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने वैसे तो पूरे प्रदेश में खेलों के लिए मैदान, कोच, सुविधाओं का अंबार लगाया लेकिन शिवपुरी जो अम्मा महाराज, केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया जी की तरह खुद उनकी कर्मभूमि रही इस शिवपुरी को उन्होंने अनेक खेल की सौगातें दी जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उनके पौधे वृक्ष बनकर फल देने लगे हैं। यही कारण है कि अब लगभग हर तीन महीने में एक न एक खुशखबरी शिवपुरी के खाते में दर्ज होने लगी है। आज फिर हम एक और खुशखबरी के साथ हाजिर हैं। जिसे लेकर खुद पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी खुशी जताई है। उन्होंने लिखा और जानकारी साझा की है
"शिवपुरी शूटिंग रेंज में आज एक बेहद गर्व का क्षण देखने को मिला।
पश्चिम बंगाल से आए 10 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह देखकर मन बेहद प्रसन्न है कि मध्यप्रदेश में भोपाल के बाद शिवपुरी की वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज देशभर के खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।
मध्यप्रदेश का यह छोटा सा शहर आज बड़ी खेल प्रतिभाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। 🇮🇳🎯
YRS














#धमाका_न्यूज: दो दिवसीय विशेष आधार महा अभियान 25 मई व 26 मई को

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शिवपुरी एवं श्योपुर जिले में डाक विभाग द्वारा विशेष आधार महा अभियान 25 एवं 26 मई को आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत नागरिक अपने आधार कार्ड का नया नामांकन (एनरोलमेंट) एवं अद्यतन (अपडेशन) आसानी से करा सकेंगे। अभियान के दौरान सभी सामान्य आधार केंद्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित रहेंगे। जबकि प्रधान डाकघरों में यह सुविधा रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।अभियान के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।














#धमाका_न्यूज: राधा रानी सेवा समिति ने चलाया मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान, कर डाला चकाचक

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसेवा को समर्पित 'राधा रानी सेवा समिति, शिवपुरी' ने रविवार को एक पुनीत पहल करते हुए स्थानीय मुक्तिधाम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के सदस्यों ने स्वेच्छा और पूरे उत्साह के साथ मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान किया।अभियान के
दौरान सदस्यों ने मुक्तिधाम परिसर में झाड़ू लगाकर साफ़-सफाई की और भारी मात्रा में जमा कचरा व पॉलीथिन एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। समिति का मुख्य उद्देश्य मुक्तिधाम को पूरी तरह से पॉलीथिन-मुक्त और स्वच्छ
करना था, ताकि वहां आने वाले शोक संतप्त परिवारों को स्वच्छता का वातावरण मिल सके।समिति जन-कल्याण को निरंतर संकल्पित है राधा रानी सेवा समिति केवल धार्मिक आयोजनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर समाज उपयोगी और जन कल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य अनवरत जारी रहेंगे। इस स्वच्छता अभियान में समिति के वरिष्ठ संरक्षक श्री सुरेंद्र कुमार गोयल (पप्पू )हरिओम राठौर (सांसद प्रतिनिधि )रवि मित्तल, कान्हा पाठक, बबलू हरियाणी,प्रमोद मौर्य,भरत सिंह चिढ़ार,सोनू मित्तल,राकेश राठौर,पंकज मित्तल,संग्राम सिंह, पवन जैन,मनीष गोयल, गौरव गुप्ता आदि सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।














© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129