शिवपुरी। MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की दूर दृष्टि के परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने वैसे तो पूरे प्रदेश में खेलों के लिए मैदान, कोच, सुविधाओं का अंबार लगाया लेकिन शिवपुरी जो अम्मा महाराज, केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया जी की तरह खुद उनकी कर्मभूमि रही इस शिवपुरी को उन्होंने अनेक खेल की सौगातें दी जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उनके पौधे वृक्ष बनकर फल देने लगे हैं। यही कारण है कि अब लगभग हर तीन महीने में एक न एक खुशखबरी शिवपुरी के खाते में दर्ज होने लगी है। आज फिर हम एक और खुशखबरी के साथ हाजिर हैं। जिसे लेकर खुद पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी खुशी जताई है। उन्होंने लिखा और जानकारी साझा की है"शिवपुरी शूटिंग रेंज में आज एक बेहद गर्व का क्षण देखने को मिला।
पश्चिम बंगाल से आए 10 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह देखकर मन बेहद प्रसन्न है कि मध्यप्रदेश में भोपाल के बाद शिवपुरी की वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज देशभर के खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।
मध्यप्रदेश का यह छोटा सा शहर आज बड़ी खेल प्रतिभाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। 🇮🇳🎯










































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com