Responsive Ad Slot

video लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
video लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_न्यूज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का 28 मार्च को वन विद्यालय शिवपुरी में लगेगा शिविर

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 26 मार्च 2026

शिवपुरी, 26 मार्च 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 28 मार्च शनिवार को प्रातः 10:30 बजे से वन विद्यालय शिवपुरी में एक शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया जायेगा।
जल, जंगल, जमीन, हरियाली आदि विषय को लेकर शिविर लगाया जा रहा है।













#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी में आवारा सांडों का आतंक, वरिष्ठ अधिवक्ता की एक्टिवा चकनाचूर, नगर पालिका की लापरवाही के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला महल रोड का है, जहाँ दो लड़ते हुए सांडों ने जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव बिलगैयां के घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की एक्टिवा (MP 33 MG 9990) को पटक कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में वाहन को लगभग 7,500 रुपये का नुकसान हुआ है।
CCTV में कैद हुई घटना:
पूरी घटना अधिवक्ता के निवास के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आवारा सांडों की लड़ाई के कारण वहां रखा वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। अधिवक्ता बिलगैयां, जो पिछले 25 वर्षों से वकालत कर रहे हैं, ने इस संबंध में कोतवाली शिवपुरी में लिखित आवेदन देकर नगर पालिका की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
नगर पालिका पर सवाल:
शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि शहर की सीमा के भीतर आवारा पशुओं को नियंत्रित करना और आमजन की संपत्ति की सुरक्षा करना नगर पालिका परिषद शिवपुरी का वैधानिक दायित्व है। शहर में पहले भी आवारा पशुओं के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं और मौतें भी हुई हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
कार्रवाई की मांग:
अधिवक्ता ने मांग की है कि उनके वाहन को हुई क्षति का आकलन कर संबंधित नगर पालिका विभाग के जिम्मेदार प्रभारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।














#धमाका_न्यूज: नगर में हुआ कन्या पूजन और मातृशक्ति उत्सव का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 24 मार्च 2026

* अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया कन्या पूजन और मातृशक्ति उत्सव
शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं माता रानी को चुन्नी अर्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन की महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ मैया की आराधना की और डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा कीं।










कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्यों ने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें वस्त्र, आभूषण और
उपहार भेंट किए। साथ ही, समाज में मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए माता रानी को सुहाग सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप नूतन वर्ष का स्वागत तिलक लगाकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।








इस आयोजन में संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंघल, उपाध्यक्ष रश्मि व सुमन अग्रवाल, महामंत्री उषा मंगल सहित सुषमा, माधवी, पूजा, नीतू और कार्यकारिणी सदस्य रचना, रितु, आरती एवं स्वीटी अग्रवाल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।













© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129