shivpuri शिवपुरी। शहर के हाथी खाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध श्री ठाकुर बाबा मंदिर पर आगामी 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को दोपहर 12:00 बजे एक भव्य दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह गरिमामय कार्यक्रम विख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह जी सिकरवार साहब की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, शिवपुरी के डायरेक्टर डॉ. सुनील सिंह और राकेश सिंह जी तोमर हैं।
₹11,000 की सम्मान राशि और स्मृति चिन्ह
आयोजकों के अनुसार, इस समारोह के दौरान चयनित एक मेधावी छात्र अथवा छात्रा को ₹11,000/- की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थी को एक विशेष स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर गौरवान्वित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस समारोह के दौरान चयनित एक मेधावी छात्र अथवा छात्रा को ₹11,000/- की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थी को एक विशेष स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर गौरवान्वित किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य "शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है" के संदेश को चरितार्थ करना और नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार, समाज सेवा व उज्ज्वल भविष्य की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। आयोजन समिति ने समाज के सभी गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों से इस समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।
















































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com