हादसे का मुख्य विवरण इस प्रकार है कि इंदौर की ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी (तिलक नगर क्षेत्र) में स्थित कारोबारी मनोज पुगालिया का तीन मंजिला मकान मौजूद है।
जहां सुबह करीब 3:30 से 4:30 बजे के बीच आग लगी, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर चार्ज हो रही टाटा पंच EV (TATA Punch EV) कार के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई।
घर के अंदर रखे करीब 10-11 गैस सिलेंडरों में धमाके होने से आग और विकराल हो गई।
मकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक (Electronic Locks) पावर ट्रिप होने के कारण जाम हो गए, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके।
मृतकों के नाम: मनोज पुगालिया (65), सिमरन (30), विजय सेठिया (65), सुमन सेठिया (60), टीनू (35), राशि सेठिया (12), तन्मय (6) और छोटू सेठिया (22)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और EV चार्जिंग के लिए सुरक्षा नियमों (SOP) को तैयार करने की बात कही है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें