Responsive Ad Slot

kolaras लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kolaras लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_बड़ी_खबर: जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के बाद अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने कोलारस और शिवपुरी के 42 से अधिक भूमि विक्रेताओं को थमाए नोटिस

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 23 सितंबर 2026

shivpuri शिवपुरी। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के बाद अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने कोलारस और शिवपुरी के 42 से अधिक भूमि विक्रेताओं को नोटिस थमा दिए हैं जिससे हड़कंप मच गया है। उक्त नोटिस के बाद उन्हें इसी महीने की दो अलग तारीख पर जिला प्रशासन को अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। मंगलवार को उक्त संबंध में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने धमाका न्यूज को जानकारी दी।
                      (देखिए video) 
उन्होंने बताया कि उक्त नोटिस सहित इस पूरी प्रक्रिया में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिशा की बैठक में अधिकारियों को अवैध भू कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं।
इन कॉलोनाइजरों को जारी किए गए हैं नोटिस
एडीएम कार्यालय से जिन कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें शहर के 21 व जिले के 20 कॉलोनाइजर शामिल हैं। जिनमें रेखा राय पत्नी भजनलाल निवासी ग्वालियर ने मनियर कॉलोनी काटी है। इसी तरह से सतीश पुत्र सुल्तान धाकड़ निवासी बैंक कॉलोनी शिवपुरी ने नोहरी खुर्द, रहीश पुत्र आजम खान निवासी पुरानी शिवपुरी ने फतेहपुर कॉलोनी, रामसिंह पुत्र तुलसीराम चिढ़ार निवासी फतेहपुर ने फतेहपुर कॉलोनी, उस्मान पुत्र नन्हें खान निवासी ब्यावरा राजगढ़ ने झींगूरा कॉलोनी, अशोक पुत्र बादाम सिंह धाकड़ निवासी फतेहपुर ने फतेहपुर कॉलोनी काटी है। इसके अलावा शहर व जिले के अन्य कॉलोनाइजर शामिल है। बड़ी बात यह है कि अभी वर्तमान में जो अवैध कॉलोनी काटने वाले कुछ राजनैतिक लोग है, उनकी सुध प्रशासन ने नहीं ली है।
शहर में अवैध कॉलोनी काटने वाले 40 से अधिक कॉलोनाइजरों यानि भू-माफिया  को सोमवार को नोटिस देने की कार्रवाई की गई है।











#धमाका_अच्छी_खबर: सेवार्थ जन कल्याण समिति ने अपने नवीन पाठशाला केंद्र का सहरिया बहुल लुकवासा गांव में किया शुभारंभ

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

shivpuri शिवपुरी। आज सेवार्थ जन कल्याण समिति ने अपने नवीन पाठशाला केंद्र का सहरिया बहुल क्षेत्र जिला शिवपुरी तहसील कोलारस के लुकवासा गांव में  शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालिक अधिकारी जिला पंचायत विजय राज शिवपुरी थे। कार्यक्रम में विशेष स्थिति के रूप में डॉक्टर उत्कर्ष खन्ना,  अंतिमा सक्सेना प्राध्यापक क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना तथा पवन शर्मा संचालक गीता पब्लिक स्कूल ,राजकुमार शर्मा संचालक राजेंद्र मेमोरियल स्कूल, तहसीलदार कोलारस मनीषा मिश्रा ने भी  मंच सुशोभित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवार्थ जन कल्याण समिति के संस्थापक ओ पी दीक्षित ने की। इस अवसर पर पाठशाला समूह के संगठन सचिव नामदेव , सदस्य राकेश कुमार पांडे ,दशरथ सिंह  परिहार ,भरत शर्मा जी बड़ी संख्या में नागरिक गण और लगभग 70 बच्चे उपस्थित थे। मुख्य अतिथि  श्री विजय राज जी ने कहा कि दूरस्थ अंचल में दुर्लभतम गैर सरकारी संगठन, सरकारी एजेंसियां ,स्कूल, पंचायत और समाजसेवी सभी मिलकर के शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र में व्याप्त अंधकार को दूर करने का प्रयास करते हैं ।यह अभिनव प्रयोग है। इसकी ज्वाला निरंतर समाज को प्रकाशित करती रहे, इसके लिए हम सभी आपके साथ हैं शिक्षाविद् श्री पवन शर्मा जी ने इस सहरिया बहुल गांव में शनि मंदिर पर पाठशाला को नवीन स्वरूप प्रदान किया। शैक्षणिक किट और वातावरण को स्वस्थ तथा सकारात्मक बनाने के लिए शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सराहनीय प्रयास किया ‌। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि डॉक्टर अंतिमा सक्सेना ने कहा की सेवार्थ जन कल्याण समिति और विश्वविद्यालय के बीच में प्रस्तावित एम .ओ .यू .की विचारधारा इस केंद्र को ही नहीं बल्कि अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिले में स्कूली शिक्षा में व्याप्त इस ड्रॉप बॉक्स को लेकर चिंतित है तथा शीघ्र ही  ड्रॉप बॉक्स खत्म होगा । युवा समाजसेवी मोहित जोशी इस क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए बहुत चिंतित थे‌ और ग्वालियर में पूर्व से ही समाज सेवा में सक्रिय थे ।उनके आग्रह पर यह पाठशाला खोली गई है। उनकी माता श्री,छोटे भाई और परिजन इस पाठशाला के आधार स्तंभ है। वे ही इस केन्द्र पर शिक्षण कार्य को संपन्न कर रहे हैं । इससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। मां सरस्वती का सर्वप्रथम पूजन किया गया, अतिथियों के स्वागत और परिचय के  बाद अतिथियों ने इस तरह के केंद्रों की आवश्यकता प्रतिपादित की। श्री राकेश कुमार पांडे ने अतिथियों का परिचय एवं श्री जेपी नामदेव साहब ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।











#mamakadhamakanews: ‘‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’’, 11 सितम्बर को कोलारस में आयोजित होगा शिविर, जनसंवाद और उद्यम संवाद के माध्यम से आमजन व उद्यमियों की समस्याओं का होगा निराकरण

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

शिवपुरी, 10 सितम्बर 2026। ‘‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’’ के तहत आगामी शिविर 11 सितम्बर (शुक्रवार) को तहसील कोलारस में नगर परिषद के सामने कोलारस में आयोजित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और आमजन की समस्या का निराकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के द्वारा जारी निर्देश के तहत शिविर में ‘‘जनसंवाद’ ‘‘उद्यम संवाद’’ और इनफ्लुएंसर संवाद का आयोजन किया जाएगा। इनफ्लुएंसर संवाद के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे अपनी गतिविधियों से नागरिकों तक जानकारी पहुंचने वाले व्यक्ति शामिल रहेंगे।जनसंवाद के माध्यम से आम नागरिकों से चर्चा कर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन और क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं उद्यम संवाद के अंतर्गत क्षेत्र के बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों को आमंत्रित कर उनकी लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं के प्रदाय तथा अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। 
 कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा पूर्व में निर्धारित आदेश के तहत सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
शासकीय संस्थाओं का होगा निरीक्षण
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय संस्थाओं, जैसे आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों का अनिवार्य रूप से भ्रमण और निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान इन संस्थाओं में अध्ययनरत एवं रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद व चर्चा भी की जाएगी।











#mamakadhamakanews: अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम फुल, जल स्तर 345.55 मीटर, दो गेट खोलकर कर रहे जल नियंत्रण, इधर सिंध नदी तेवर में, कलेक्टर अर्पित की टीम चौकस, कुल भराव क्षमता 346.25 मीटर

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 6 सितंबर 2026

shivpuri शिवपुरी। मौसम पर किसी का जोर नहीं है। कभी जून के अंतिम सप्ताह में अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम लवालब हो जाता है तो कभी अल्प वर्षा से खाली तो कभी सितंबर में जुलाई, अगस्त की तरह जोरदार बारिश होती है। इस बार यही हुआ है जब सितंबर में सीएम को पूरे प्रदेश के कलेक्टर को अलर्ट करना पड़ा। जो डेम खाली थे भर गए और अब उनका जल स्तर नियंत्रण पूरी निगरानी के साथ किया जा रहा है। अटल सागर भी पूरा भर चुका है और 346.25 मीटर कुल भराव क्षमता से उसे आज रात 8 बजे तक 345.55 मीटर पर नियंत्रित किया जा रहा है। 
जिले में सबसे खतरनाक सिंध
जिले में वैसे तो कई नदियां हैं जिनमें पार्वती पोहरी, कूनो नदी, महूअर नदी आदि लेकिन इन सभी में सबसे खतरनाक है सिंध नदी। जिसका उदगम पूर्व सीएम शिवराज सिंह की विदिशा से है और भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना में जोरदार बारिश होते ही सिंध मचल उठती है। इस नदी में शिवपुरी जिले की बारिश का आंशिक हिस्सा कोलारस, बदरवास मिलता है लेकिन जब सिंध के तेवर तीखे होते हैं तब अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम की जल निकासी प्रभावी ढंग से करनी होती है। अन्यथा कोलारस, बदरवास इलाके जलमग्न हो जाते हैं। अतीत में ऐसा हुआ है और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को सेना की सहायता दिलवानी पड़ी थी। यहां तक कि एक समय ठीक समय पर गेट न खुलने के चलते जब बाढ़ के हालात बने तो गेटों से अधिक जल निकासी के फेर में स्टेट कालीन ब्रिज को शिवपुरी, नरवर, दतिया में नुकसान हुआ था। 
मड़ीखेड़ा डैम की वर्तमान स्थिति 
सिंध परियोजना अटल सागर मडीखेड़ा बांध शिवपुरी (म.प्र.)
  • दिनांक: 06/09/2026
  • समय: रात 8:00 बजे
  • वर्तमान जलस्तर (WL): 345.55 मीटर
  • पूर्ण जलाशय स्तर (FRL): 346.25 मीटर
  • जीवित क्षमता (LC): 786.43/834.83 मिलियन घन मीटर (Mcum) — 94.20%
  • पानी की निकासी (#Outflow):
    1. गेट (Gate):
      • गेट खुलने का समय: दोपहर 3:30 बजे, दिनांक 04/09/2026
      • गेट संचालन की स्थिति: रात 8:00 बजे, दिनांक 06/09/2026
      • गेट संख्या: गेट नंबर 5 और 6 (0.50 मीटर × 2 = कुल 1.00 मीटर खुला)
      • डिस्चार्ज (निकासी): 133.956 क्यूमेक्स (घन मीटर प्रति सेकंड)
    2. पावर हाउस (PowerHouse):
      • मशीन अवधि: 72 मशीन घंटे
      • डिस्चार्ज (निकासी): 135.42 क्यूमेक्स
    • कुल निकासी (Total Discharge): 269.376 क्यूमेक्स
सिंध नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित ग्राम सूंड और धमधौली का किया निरीक्षण, कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में एसडीएम करैरा ने लिया बाढ़ स्थिति का जायजा, निरंतर निगरानी के दिए निर्देश
शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार करैरा एसडीएम श्री अनुपम शर्मा ने भारी वर्षा के चलते प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम श्री शर्मा ने विकासखंड नरवर के ग्राम सूंड़ एवं धमधौली पहुंचकर सिंध नदी के बढ़ते जलस्तर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न परिस्थितियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रहने और ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों से ली आवागमन व राशन वितरण की जानकारी, सतत निगरानी के निर्देश
लगातार हो रही बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर होने से उत्पन्न परिस्थितियों तथा आवागमन में हो रही समस्याओं की जानकारी एसडीएम श्री शर्मा ने धरातल पर जाकर ग्रामीणों से ली। उन्होंने ग्रामीणों से आवागमन मार्ग, राशन वितरण व्यवस्था तथा गांव की अन्य समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। एसडीएम करैरा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्षा और जलस्तर पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Immediate instructions given on complaints regarding road construction and mid-day meal
ग्राम धमधौली में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण तथा विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण आहार वितरण में लापरवाही की शिकायत की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम श्री अनुपम शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जीएम को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। साथ ही मध्याह्न भोजन में लापरवाही की शिकायत पर बीआरसी नरवर को तत्काल सुधार कराने के कड़े निर्देश किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्याह्न भोजन वितरण में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; प्रतिदिन मीनू अनुसार गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त भोजन पकाया जाए तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नरवर श्री विजय त्यागी, जनपद पंचायत नरवर के सीईओ श्री ब्रह्मेंद्र गुप्ता, राजस्व निरीक्षक, पंचायत निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव सहित स्थानीय शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129