Responsive Ad Slot

krera लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
krera लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#mamakadhamakanews: एसडीएम करैरा अनुपम शर्मा ने ग्राम बघेदरी अव्वल की राशन दुकान के सेल्समैन एवं सहायक विक्रेता पर दर्ज कराई FIR

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

*कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में एसडीएम करैरा की कार्रवाई
शिवपुरी, 08 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार राशन विक्रेताओं की जांच एवं सघन निरीक्षण के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा द्वारा मंगलवार को उपखंड करैरा के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम बघेदरी अव्वल के सेल्समैन श्री सुशील मंडोलिया एवं सहायक विक्रेता श्री रामजीलाल जाटव के विरुद्ध राशन खुर्द-बुर्द करने पर थाना करैरा में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है।
एसडीएम श्री अनुपम शर्मा ने बताया कि तहसीलदार करैरा एवं नायब तहसीलदार करैरा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त राशन दुकान का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया था। जांच के दौरान दुकान में केवल 450 किलोग्राम गेहूं और 5 किलोग्राम नमक पाया गया। जबकि पीओएस पोर्टल के अनुसार स्टॉक में 3,391 किलोग्राम गेहूं, 844 किलोग्राम चावल और 244 किलोग्राम नमक होना चाहिए था। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में 2,941 किलोग्राम गेहूं, 844 किलोग्राम चावल और 239 किलोग्राम नमक कम पाया गया, जिसकी बाजार दर से कुल कीमत लगभग 1,09,373 रुपये है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीण एवं पात्र हितग्राहियों ने जांच टीम के समक्ष बताया कि विक्रेता द्वारा दुकान का स्थान बार-बार बदल दिया जाता है। मशीन में बायोमेट्रिक (फिंगर) लगवा लिए जाते हैं, लेकिन राशन सामग्री नहीं दी जाती या दो महीने की जगह केवल एक महीने का ही राशन वितरित किया जाता है। हितग्राहियों के इन बयानों के आधार पर पंचनामा तैयार कर कथन दर्ज किए गए।
तहसीलदार करैरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर खाद्य विभाग की ओर से सेल्समैन श्री सुशील मंडोलिया और सहायक विक्रेता श्री रामजीलाल जाटव निवासी ग्राम बघेदरी अव्वल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से राशन विक्रेताओं में हड़कंप व्याप्त है, वहीं उपभोक्ताओं व हितग्राहियों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता करने वालों के खिलाफ ऐसी ही कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।












#mamakadhamakanews: आईटीबीपी कैंपस में दो महीने से घूम रहा तेंदुआ बकरी के लालच में हुआ पिंजरे में कैद, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

करैरा। नगर के आईटीबीपी (ITBP) कैंपस में पिछले करीब दो महीने से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग और माधव टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम की सूझबूझ से सुरक्षित पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए बकरी का लालच दिया गया जिसके चलते वह पिंजरे में कैद हुआ और दोपहर 1:30 बजे सतनवाड़ा क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
कुत्तों और गायों की संख्या घटी तो गया ध्यान
कैंपस के पहाड़ी इलाके में गश्ती दल ने तेंदुए को कई बार घूमते और बैठे हुए देखा था। इस दौरान कैंपस से अचानक कुत्तों की संख्या कम होने लगी और गायों के शिकार की खबरें भी सामने आईं। इन घटनाओं से आईटीबीपी और वन विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद आईटीबीपी के अधिकारियों ने वन विभाग से संपर्क कर मदद मांगी।
बकरी का लालच ले आया पिंजरे में
बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम ने तेंदुए की आवाजाही वाले रास्ते की पहचान की। टीम ने पहाड़ी के निचले हिस्से में एक मजबूत पिंजरा लगाया। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए पिंजरे के अंदर एक बकरी को बांधा गया। यह योजना काम कर गई और गुरुवार तड़के तेंदुआ लालच में आकर पिंजरे में फंस गया।
सतनवाड़ा के जंगल में छोड़ा
तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शिवपुरी से भी विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। दोनों टीमों ने मिलकर तेंदुए को पिंजरे समेत सुरक्षित बाहर निकाला और दोपहर 1:30 बजे उसे सतनवाड़ा क्षेत्र के घने जंगल में छोड़ दिया, जिससे कैंपस के लोगों ने राहत की सांस ली है।



















#mamakadhamakanews: करेरा में 28 से श्रावणी उपाकर्म का पावन आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026

*श्रावणी उपाकर्म हेतु सादर आमंत्रण 🕉️
।। आव्रह्मन् ब्राह्मणो ब्रह्मवर्चसी जायताम् ।।
शिवपुरी। समस्त ब्रह्म बंधुजनों को सादर सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी उपाकर्म का पावन आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक अनुष्ठान दिनांक 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे से करैरा स्थित महुअर नदी फिल्टर घाट पर आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी जी एवं समस्त ब्राह्मण बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
इस अवसर पर निम्न धार्मिक विधान संपन्न होंगे—
🔱 प्रायश्चित स्नान
🔱 सप्तऋषि पूजन
🔱 यज्ञोपवीत धारण संस्कार
🔱 हवन एवं वैदिक अनुष्ठान
अतः समस्त विप्र बंधुओं से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रावणी उपाकर्म के इस पावन आयोजन में सहभागी बनें तथा कार्यक्रम को सफल एवं मंगलमय बनाएं।
स्थान: महुअर नदी फिल्टर घाट, करैरा
दिनांक: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 7:00 बजे से
सादर आमंत्रण समस्त ब्राह्मण समाज, क्षेत्र करैरा जिला शिवपुरी(मध्य प्रदेश)।
















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129