Responsive Ad Slot

badarwas लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
badarwas लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#mamakadhamakanews: बदरवास को रेल सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर रेल मंत्री को भेजा 11 सूत्रीय मांगपत्र

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 10 अगस्त 2026

*रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज, दूसरा प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज बनाने सहित मेमू ट्रेन चलाने की रखी मांग, सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को हो रही है परेशानी
बदरवास। शिवपुरी जिले के महत्वपूर्ण बदरवास रेलवे स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज करने, दूसरा प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज बनाने सहित बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने,नई गाड़ियां चलाने की मांग को लेकर सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अध्यक्ष रेलवे बोर्ड, पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम, डीआरएम को 11 सूत्रीय विस्तृत मांगपत्र भेजकर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। 
रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के गोविन्द अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बदरवास क्षेत्र के यात्रियों को पर्याप्त रेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जबकि यह स्टेशन गुना ग्वालियर रेलखण्ड का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है।आसपास अंचल के हजारों लोग प्रतिदिन शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा और धार्मिक यात्राओं के लिए रेल सेवा पर निर्भर हैं। बावजूद इसके कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव यहां नहीं होने से यात्रियों को गुना, शिवपुरी जाकर गाड़ियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।

 *बॉक्स* 
--------
*पांच प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज करने की है बड़ी मांग* 
---------------------
मांगपत्र में सबसे प्रमुख मांग उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/14310), झांसी–बांदा एक्सप्रेस (22195/22196), लक्ष्मीबाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14317/14318), ग्वालियर–बेंगलुरु एक्सप्रेस (11085/11086) तथा अमृतसर–इंदौर एक्सप्रेस (19325/19326) का बदरवास रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की गई है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज मिलने से दिल्ली, मुंबई,हरिद्वार, ऋषिकेश,अमृतसर,बंगलुरु,इंदौर,उज्जैन की यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, मरीजों, धार्मिक यात्रियों को आवागमन में सीधा लाभ मिलेगा।
स्टेशन पर चाहिए ये जरूरी सुविधाएं
समिति ने मांगपत्र में स्टेशन पर यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की मांग करते हुए दूसरा प्लेटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज बनाने,धूप और बारिश से बचाव के लिए बड़े टीनशेड लगाए जाने,
टिकट आरक्षण काउंटर शुरू करने,यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ आउट पोस्ट  खोलने,ट्रेनों की जानकारी के लिए कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने,व्यापारिक माल भाड़े हेतु रैक प्वाइंट बनाने की मांग की गई है।इसके साथ ही बदरवास रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। समिति का कहना है कि ये सुविधाएं वर्षों से लंबित हैं और इनके अभाव में यात्रियों को रोजाना असुविधा झेलनी पड़ती है
नई ट्रेनें चलाने, ट्रेनों के रूट में बदलाव और विस्तार का दिया सुझाव
समिति के गोविन्द अवस्थी, मनीष बैरागी , कपिल परिहार ने बताया कि मांगपत्र में गुना ग्वालियर के बीच मेमू ट्रेन चलाने,दिल्ली इंदौर के बीच वंदे भारत या अन्य ट्रेन चलाने तथा इंदौर उज्जैन से अयोध्या के लिए गुना–शिवपुरी होकर ट्रेन शुरू करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस,इंदौर बरेली एक्सप्रेस को गुना शिवपुरी होकर चलाने का सुझाव दिया गया है।समिति ने इंदौर– ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को रोजाना चलाने,उधना–बनारस एक्सप्रेस और ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में चार दिन करने की मांग की है। वहीं कोटा–इटावा एक्सप्रेस को कानपुर तक, ग्वालियर–बीना पैसेंजर को कटनी जबलपुर तक तथा ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिल्ली तक विस्तारित करने का भी आग्रह किया गया है। इसके साथ ही ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को इंदौर से सुबह 7 बजे चलाने,भोपाल इंटरसिटी में टू एस कोच लगाने तथा अन्य यात्री गाड़ियों के यात्रा समय में कटौती करने की मांग भी की गई है।
रेल सुविधाएं मिलेंगी तो विकास को मिलेगी रफ्तार
रेलवे सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हेतु लगातार प्रयासरत सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के गोविन्द अवस्थी का कहना है कि बदरवास रेलवे स्टेशन से बहुत बड़ा क्षेत्र लगा हुआ है।शिवपुरी जिले के अलावा समीपवर्ती गुना अशोकनगर जिले का काफी क्षेत्र भी आवागमन हेतु बदरवास स्टेशन पर निर्भर है।यदि प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज, स्टेशन  पर यात्री सुविधाएं बढ़ती हैं और नई रेल सेवाएं शुरू होती हैं तो हजारों विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।समिति ने रेल मंत्री से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है, ताकि लंबे समय से रेल सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे बदरवास क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।


















#mamakadhamakanews: "ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर ही चैन की सांस ली", अमर क्रांतिकारी शहीद सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ बदरवास के शा कन्या हासे स्कूल में मना

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

* ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर ही चैन की सांस ली
बदरवास। अमर क्रांतिकारी शहीद सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को  मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और अमर बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि अमर बलिदानी सरदार ऊधम सिंह का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, राष्ट्र स्वाभिमान और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है।जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर ऊधम सिंह ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतवासी अपने शहीदों का अपमान कभी नहीं भूलते। उनका बलिदान आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार करता है।
प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। हम सब शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर अनुशासित, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक बनें। शिक्षक कपिल परिहार ने कहा कि शहीद उधम सिंह जैसे देशभक्त राष्ट्रनायकों के बलिदान से हमारा देश स्वतंत्र हो पाया। उनके त्याग बलिदान को हम सदैव याद रखें। इस अवसर पर चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज,विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, हितेन्द्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, रोहित चौरसिया,बलराम परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
















#mamakadhamakanews : बदरवास स्टेशन पर पूरी गर्मी तर किए रेल यात्रियों के कंठ, निःशुल्क शीतल जलसेवा करने वालों का हुआ सम्मान

कोई टिप्पणी नहीं

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

*रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने जलसेवा सहयोगियों व स्टेशन स्टाफ का सम्मान समारोह आयोजित कर किया अभिनंदन
शिवपुरी/बदरवास। बदरवास रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की प्यास बुझाने का सिलसिला इस साल भी जारी रहा। ये अनुकरणीय कार्य सामाजिक संस्था "रेलवे सुविधा संघर्ष समिति द्वारा जनसहयोग से किया गया। रेलवे स्टेशन पर संचालित रही निःशुल्क शीतल जलसेवा अभियान के समापन पर सेवा कर्मियों का सम्मान कर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवा कार्य में सहयोग देने वाले रेलवे स्टेशन स्टाफ, जलसेवकों और अन्य सहयोगियों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सभी को माला पहनाकर, शॉल एवं तौलिया भेंटकर तथा मिठाई खिलाकर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि स्टेशन प्रबंधक विनोद शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे यात्रियों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानव धर्म है। रेलवे सुविधा संघर्ष समिति द्वारा जारी जलसेवा में जल सेवकों ने पूरी गर्मी जिस समर्पण और निस्वार्थ भाव से यह सेवा कार्य किया, वह सराहनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जलसेवक तपती धूप में भी ट्रेनों की प्रत्येक बोगी तक पहुंचकर यात्रियों को शीतल आरओ जल पिलाते रहे और आगे के सफ़र के लिए यात्रियों की पानी की बोतलें भी भरते रहे। यह सेवा समाज में मानवता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
गौरतलब है कि सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति द्वारा जनसहयोग से बदरवास रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क आरओ कैंपर जल से जलसेवा अभियान पूरे गर्मियों में जनसहयोग से जारी रहा। जलसेवा अभियान के दौरान बदरवास रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में पूरे दिन और देर रात तक प्रतिदिन यात्रियों को आरओ कैंपर का शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। भरी दोपहरी और चिलचिलाती धूप में भी जलसेवक पूरी तन्मयता और सेवाभाव से प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को शुद्ध पेयजल पिलाकर और उनकी बोतलों को भरने का काम करते रहे।इस पुण्य पुनीत कार्य में  समाजसेवियों,युवाओं, तथा रेलवे कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने जनसहयोग की ताकत पर यात्रियों तक राहत पहुंचाकर सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। समिति ने भविष्य में भी जनहित और यात्री हित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों और जलसेवकों का तालियों की गड़गड़ाहट के बीच माल्यार्पण कर,शॉल,तौलिया भेंटकर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह अभियान केवल प्यास बुझाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करने वाला प्रेरक अभियान साबित हुआ।
यात्रियों को चौबीस घंटे पेयजल के लिए की है स्थाई व्यवस्था
बदरवास रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चौबीस घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने की है।इसके लिए जनसहयोग से दो वाटर कूलर प्लेटफार्म पर लगवाए हैं साथ ही मटकों का शीतल जल भी हमेशा उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था भी की है जिससे यात्री प्यासे न रहें। कई वर्षों से चल रही बदरवास रेलवे स्टेशन पर  यह जलसेवा जल सेवकों के सेवा भाव,समर्पण और आत्मीयता के कारण सभी जगह चर्चा का विषय बन गई है।
















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129