Responsive Ad Slot

indore लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
indore लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#धमाका_खास_खबर: लघु उद्योग भारती एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के मध्य एमओयू

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 19 सितंबर 2026

*छात्रों को उद्योग,रोजगार, कौशल विकास एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए लघु उद्योग भारती की पहल
भोपाल: 19 सितंबर 2026। हमारे युवा रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बने, छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा मिलें..इसी उद्देश्य को लेकर आज लघु उद्योग भारती ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयो के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ना तथा इंटर्नशिप, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, स्टार्टअप, प्रशिक्षण एवं उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद के अवसर उपलब्ध कराना है। MoU के अंतर्गत इंडस्ट्री विजिट, विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव प्रोजेक्ट, प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्लेसमेंट, रिसर्च, इनक्यूबेशन तथा उद्योग आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑटोमेशन, इंडस्ट्री 4.0, सस्टेनेबिलिटी, सर्कुलर इकोनॉमी एवं वेस्ट-टू-वेल्थ जैसे क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा तिवारी के निर्देशन में लघु उद्योग भारती एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न हुआ।
जिसमें लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, संभागीय महामंत्री सुश्री सीमा मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे, संभागीय नोडल इंदौर डॉ. मनीषा (शर्मा) पांडे, टेक एडॉप्शन हेड श्री सतीश मुकाती तथा जिला नोडल इंदौर डॉ. सीमा तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का श्रीफल एवं श्रीपट भेंट कर स्वागत किया गया।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध माता जीजाबाई शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय माँ कनकेश्वरी देवी महाविद्यालय, भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू, शासकीय निर्भय सिंह पटेल विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय सांवेर, भागीरथजी सिलावट शासकीय महाविद्यालय देपालपुर, शासकीय महाविद्यालय राऊ तथा ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर सहित कुल 11 संस्थानों की सहभागिता रही।
प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने कहा कि MoU केवल कागजी दस्तावेज बनकर न रह जाए, बल्कि इसकी गतिविधियों का वास्तविक लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचे। उन्होंने आगामी छह माह की ठोस कार्ययोजना बनाकर उद्योग, कौशल एवं रोजगार से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित करने पर जोर दिया।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने कहा कि “उद्योग ही राष्ट्र है और हमें देश के लिए सोचना है।” उन्होंने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक उद्योग, उत्पादन प्रक्रिया, व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों और स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित कर भारत को पुनः विनिर्माण एवं उद्योग के क्षेत्र में सशक्त बनाया जा सकता है।
संभागीय नोडल डॉ. मनीषा (शर्मा) पांडे ने कहा कि MoU की सफलता उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर है। उन्होंने प्रत्येक माह गतिविधियों की योजना, प्रगति की समीक्षा एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
संभागीय महामंत्री सुश्री सीमा मिश्रा ने कहा कि शासकीय महाविद्यालयों का इस पहल से जुड़ना महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 11 महाविद्यालय लघु उद्योग भारती के साथ जुड़ चुके हैं तथा आने वाले समय में अन्य महाविद्यालयों को भी इस पहल से जोड़ा जाएगा।
संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे ने लघु उद्योग भारती के बढ़ते कार्यक्षेत्र एवं प्रयासों को विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं से अपने कौशल के अनुरूप स्टार्टअप एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। श्री सतीश मुकाती, टेक्नोलॉजी एडॉप्शन हेड, ने भी छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्व-निर्माण के लिए प्रेरित किया।
MoU के माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-अकादेमिया लिंकेज, लाइव प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे। साथ ही नवाचार, स्टार्टअप, इनक्यूबेशन, रिसर्च एवं उद्यमिता के लिए संयुक्त गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
उद्बोधन के पश्चात इंदौर जिले के सभी 11 महाविद्यालयों के संबंधित अधिकारियों एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से MoU पर हस्ताक्षर कर प्रक्रिया पूर्ण की गई।
कार्यक्रम में आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी प्रो. मनीषा जोशी, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा तिवारी, TPO प्रो. रितु मथुरिया, प्रो. साधना मण्डलोई, प्रो. अंजना चौरसिया, प्रो. काजल मातवा, तकनीकी सहयोगी श्री अभिषेक पालीवाल एवं श्री महेश विश्वकर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीमा तिवारी ने तथा आभार प्रो. ऋतु माथुरिया ने व्यक्त किया। बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।











#mamakadhamakanews: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो दिवसीय इंदौर दौरा 26 से, MPCA अवॉर्ड फंक्शन में होंगे शामिल

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

इंदौर। केंद्रीय दूरसंचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास (MOC/DoNER) मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कल, 26 अगस्त को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इंदौर आ रहे हैं। उनके आधिकारिक टूर प्रोग्राम के अनुसार, मंत्री सिंधिया दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर शाम को इंदौर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और एमपीसीए (MPCA) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।
 मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (26 अगस्त, बुधवार):
  • शाम 04:40 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट (T-1) से एआई एक्सप्रेस (AI 1228) द्वारा इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे।
  • शाम 06:25 बजे: इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन।
  • शाम 06:30 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के लिए रवानगी।
  • शाम 07:00 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर आगमन।
  • शाम 07:00 से रात्रि 09:30 बजे: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • रात्रि 09:30 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से सड़क मार्ग द्वारा विष्णु पुरी कॉलोनी के लिए प्रस्थान।
  • रात्रि 10:00 से 10:10 बजे: विष्णु पुरी कॉलोनी में श्री प्रमोद टंडन से स्थानीय सौजन्य भेंट।
  • रात्रि 10:10 बजे: विष्णु पुरी कॉलोनी से कनाड़िया रोड के लिए प्रस्थान।
  • रात्रि 10:35 से 10:45 बजे: बंगाली चौराहा के पास, कनाड़िया रोड पर श्री अजय सेंगर से स्थानीय मुलाकात।
  • रात्रि 11:00 बजे: सड़क मार्ग से होटल रेडिसन ब्लू आगमन और रात्रि विश्राम।
  • अगले दिन का कार्यक्रम (27 अगस्त, गुरुवार):
    • सुबह 09:00 बजे: होटल रेडिसन ब्लू से सड़क मार्ग द्वारा इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान।
    • सुबह 09:30 बजे: इंदौर एयरपोर्ट आगमन।
    • सुबह 09:40 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 2591) द्वारा दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
    • सुबह 11:15 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट (T-3) पर आगमन।
















#mamakadhamakanews: स्वर्णिम रहा अंशुल का निशाना, उमा और अनिरुद्ध ने जीते कांस्य, शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर के होनहारों ने इंदौर में रचा इतिहास, प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 3 पदक

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

shivpuri शिवपुरी indore इंदौर। शहर के स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर के खिलाड़ियों ने इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अपने शानदार और अचूक निशाने का लोहा मनवाते हुए कुल 3 पदक अपने नाम किए हैं। जिला खेल अधिकारी केके खरे एवं कोच वकार रोहिला के अनुसार खेल परिसर में हाल ही में शुरू हुई अत्याधुनिक शूटिंग रेंज की बेहतरीन ट्रेनिंग के दम पर खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला व परिसर का गौरव बढ़ाया है।
                      (देखिए video)
स्वर्णिम रहा अंशुल का निशाना, उमा और अनिरुद्ध ने जीते कांस्य
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए खेल परिसर के होनहार शूटर अंशुल उपाध्याय ने 50 मीटर 3 पोजीशन (3P) राइफल स्पर्धा में बेहद कड़े मुकाबले के बीच स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा कर शिवपुरी की झोली में पहला स्थान डाला।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उमा कुशवाह ने सटीक निशाना साधते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अर्जित किया। वहीं, पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजीशन (3P) स्पर्धा में अनिरुद्ध ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर जिले के पदकों की संख्या तीन पहुंचा दी।
वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का मिल रहा है लाभ
खेल विशेषज्ञों के अनुसार, शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में खिलाड़ियों को मिल रही वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का यह सीधा परिणाम है। ग्रामीण और स्थानीय युवाओं को सही प्लेटफॉर्म मिलने से वे इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस सतत सफलता का पूरा श्रेय MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जाता है
मामा का धमाका डॉट कॉम शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा के अनुसार इस सतत सफलता का पूरा श्रेय MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जाता है जिन्होंने प्रदेश में खेलों के लिए अथक प्रयास कर अत्याधुनिक संसाधन जुटाये हैं बल्कि विश्व स्तर की सुविधाओं के साथ सुयोग्य प्रशिक्षक नियुक्त किए। खास बात ये है कि उसमें से शिवपुरी के लिए सर्वाधिक खेल सुविधाएं जुटाई जिनके अभूतपूर्व परिणाम अब सामने आ रहे हैं। 
खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में खुशी की लहर
तीन पदक शिवपुरी आने की सूचना मिलते ही खेल परिसर के प्रशिक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह तिकड़ी आगामी मुख्य स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और नेशनल प्रतियोगिताओं में भी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाएगी।


















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129