स्वर्णिम रहा अंशुल का निशाना, उमा और अनिरुद्ध ने जीते कांस्य
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कौशल का परिचय देते हुए खेल परिसर के होनहार शूटर अंशुल उपाध्याय ने 50 मीटर 3 पोजीशन (3P) राइफल स्पर्धा में बेहद कड़े मुकाबले के बीच स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर कब्जा कर शिवपुरी की झोली में पहला स्थान डाला।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उमा कुशवाह ने सटीक निशाना साधते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अर्जित किया। वहीं, पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजीशन (3P) स्पर्धा में अनिरुद्ध ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर जिले के पदकों की संख्या तीन पहुंचा दी।
वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का मिल रहा है लाभ
खेल विशेषज्ञों के अनुसार, शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में खिलाड़ियों को मिल रही वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का यह सीधा परिणाम है। ग्रामीण और स्थानीय युवाओं को सही प्लेटफॉर्म मिलने से वे इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस सतत सफलता का पूरा श्रेय MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जाता है
मामा का धमाका डॉट कॉम शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा के अनुसार इस सतत सफलता का पूरा श्रेय MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जाता है जिन्होंने प्रदेश में खेलों के लिए अथक प्रयास कर अत्याधुनिक संसाधन जुटाये हैं बल्कि विश्व स्तर की सुविधाओं के साथ सुयोग्य प्रशिक्षक नियुक्त किए। खास बात ये है कि उसमें से शिवपुरी के लिए सर्वाधिक खेल सुविधाएं जुटाई जिनके अभूतपूर्व परिणाम अब सामने आ रहे हैं।
खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में खुशी की लहर
तीन पदक शिवपुरी आने की सूचना मिलते ही खेल परिसर के प्रशिक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह तिकड़ी आगामी मुख्य स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और नेशनल प्रतियोगिताओं में भी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाएगी।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें