Responsive Ad Slot

Latest

latest

विविध आयोजन के साथ मनाई वीरांगना झलकारीबाई की जयंती

सोमवार, 23 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। वीरांगना झलकारीबाई की 190 वी जयंती पर सतगुरु कवीर गुरुद्वारा कोली समाज मंदिर घोसीपुरा शिवपुरी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कोली समाज युवा विंग जिला शिवपुरी द्वारा इस मौके पर रक्तदान कैम्प एवं चित्रकला तथा निवन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  समाज के युवाओं एवं महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
-
मनीषा को मिली ज़िमेदारी
इस पावन पर्व पर मनीषा शाक्य को  अखिल भरतीय कोली समाज युवा महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनाया गया। समाज के अध्यक्ष महेश शाक्य, आरती कवीर, मुकेश शाक्य सर, गोविंद कोली, प्रमोद शाक्य, बल्लो नेता, लक्ष्मण शाक्य, रामकिशन वनबरिया, मदन जुझातीया, धनीराम चंदनिया आदि समाज द्वारा मनीषा को बधाई दी गई।
ये रक्तवीर इन्हें सलाम
रक्तदान करने बालो में प्रेमलता माहौर, मनीषा शाक्य, युवा जिलाध्यक्ष संदीप शाक्य, महामंत्री कन्हैया शाक्य,  कामल किशन शाक्य, संजय कवीर मनियर, राहुल शाक्य, सुनील कुमार शाक्य, सुरेश शाक्य, मनोज शाक्य फलबाले, अशोक शाक्य, राहुल शाक्य नरिया, सतीश माहौर, संजय कवीरपंथी, शिवा शाक्य, दीपक शाक्य, मनोज जिझातिया ठेकेदार शामिल थे।
-
इन्होंने उकेरे चित्र
 चित्रकला कला प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान कु. मनीषा शाक्य, द्वितीय स्थान अभिषेक शाक्य, तृतीय स्थान आकांक्षा शाक्य ने प्राप्त किया।
-
निबंध लेखन प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी
निबंधन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल शाक्य, द्वितीय स्थान खुशी राजपूत , तृतीय स्थान आकांक्षा शाक्य द्वारा प्राप्त किये गए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129