राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी आये दौरे पर
शिवपुरी। नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी आज शिवपुरी जिले की पोहरी, करैरा विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर आए। दोनों जगह जाने से पूर्व स्थानीय होटल में गए यहाँ उन्होंने यशवंत जैन पूर्व पार्षद, मनोज सोनी पूर्व पंच ग्राम पंचायत दिनारा का सम्मान किया। साथ ही चुनाव स्थिति का जायजा लिया। समाजसेवी यशवंत जैन, मनोज सोनी का सम्मान सांसद ने इसलियें किया कि उक्त दोनों तब लोगों की सेवा में जुटे थे जब कोरोना महामारी चरम पर थी। उस समय आदिवासी वस्तियों वाले गांव गांव जाकर आदिवासी समाज के बीच कोरोना जैसी बीमारी से सुरक्षित रहने की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही मास्क का वितरण कर लोगों को अपनी ओर से किया। इसी दौरान पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता का संदेश दिया था। यही कारण रहा कि इस बात से भलीभांति अवगत राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने दोनों का सम्मान किया। इधर सोलंकी का साफा पहनाकर, फूल मालाओं से स्वागत स्थानीय लोगों ने जैन व सोनी के नेतृत्व में किया। उनके साथ आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव महेश आदिवासी, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, वेदांश सविता विघार्थी परिषद उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें