Responsive Ad Slot

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कम खर्च पर कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 14 फ़रवरी 2021

- नीलगर चोराहे पर खंगार समाज उत्थान समिति की बैठक हुई, समिति सदस्यों ने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर विशेष जोर दिया
शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी नीलगर चौराहे पर रविवार की दोपहर 12 बजे खंगार क्षत्रिय समाज उत्थान समिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही। हाल ही में पुलिस भर्तियां सहित शासकीय सेवा में जाने के इच्छुक हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से सफल नहीं हो पाते। ऐसे युवाओं को कम से कम खर्च पर कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर बैठक में सहमति बनी। ताकि युवाओं के लिए सफलता की राह आसान हो सके। 
बैठक में रिटायर उप निरीक्षक मलखान सिंह परिहार ने कहा कि खान-पान की हर चीज में जहां मिलाटव हो रही है। ज्यादा फसल पैदावार लेने के लिए लोग कीटनाशक दवाएं और यूरिया को जरुरत से ज्यादा उपयोग कर रहे है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक है। लिए यूरिया व कीटनाशक बंद करके समाज के किसानों को जैविक खेती के लिए आगे लाएं। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ परमानंद परिहार ने बताया कि जैविक खेती बेहतर विकल्प है और इसके लिए उन्नतशील किसानों को आगे जाना चाहिए। कृषि कार्य समिति अगले महीने की बैठक में गठित करके किसानों को संगठित किया जाएगा। बैठक के दौरान दो मिनिट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए ईगल सिक्योरिटी कंपनी के एमडी राजाभैया परिहार ने बताया कि उन्होंने 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 
- कई लोग शामिल हुए, अगली बैठक 14 मार्च को
अगले महीने की मासिक बैठक 14 मार्च को नीलगर चौराहे पर ही रखी जाएगी। स्पोर्ट्स टीचर गब्बर सिंह परिहार और रिटायर फाैजी बलवीर मिर्धा ने बताया कि अगली बैठक में युवाओं की टीम तैयार करेंगे जो शिवपुरी शहर में घर-घर जाकर संपर्क करेगी। समाज उत्थान समिति की रीति-नीति और उद्देश्यों से अवगत कराएगी। बैठक में फॉरेस्ट से रिटायर बाबू टेकसिंह, मजबूतसिंह, शिवसिंह, एडव्होकेट नरेंद्र सिंह, शिशुपाल, भगतजी, रामहेत, मानसिंह, राजकुमार सिंह, गोलू, बैजनाथसिंह आदि मौजूद थे। 
- समिति ने आठ उद्देश्य निर्धारित किए, इन पर काम होगा 
बैठक में बनी समिति के आधार पर समिति आठ उद्देश्य लेकर कार्य करेगी। समाज में बच्चों की बेहतर शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। हर परिवार तक पहुंच बनाने के लिए संगठन विस्तार जारी रहेगा। समाज की उभरती प्रतिभाओं को आगे लाया जाएगा। समाज में शराब, दहेज प्रथा आदि कुरीतियां बंद कराने पर काम होगा। आपसी छोटे-छोटे गिले शिकवे भुलाकर समाज में सौहार्द लाया जाएगा, परिवारों की अार्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए योजना बनाई जाएगी और बेरोजगार युवओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा।

वार्ड 6 के बीएलओ गायब

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर के वार्ड 6 कृषि उपज मंडी स्थित पोलिंग बूथ से बीएलओ गायब हैं। लोगो के अनुसार वे मिलते नहीं ओर स्विच ऑफ रहता है। संजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें नाम परिवर्तन कराना है कल अंतिम तिथि है लेकिन बीएलओ रमेश मिल ही नहीं रहे। 

'देखिये' एक्सकुसिव 'वीडियो' में 'टाइगर गैंग' की 'तौबा ये मतवाली चाल'

कोई टिप्पणी नहीं
- अच्छी और सच्ची खबरों के लिये करते रहिये मामा का धमाका डॉट कॉम लिंक क्लिक
- आपके लाड़ प्यार से सिर्फ 4 महीने में 6 दिन कम रहते हमको मिला 11 लाख 30 हजार 370 पाठकों का प्यार
- तो आइए देखिये पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के ये एक्सकलुसिव वीडियो
सिवनी। तौबा ये मतवाली चाल खिल जाये फूलों की डाल.... शायद आपको टाइगर गैंग की चाल देखकर यह सुपरहिट गाना याद आ जाये। हम इसे खासतौर पर आपके लिये लेकर आये हैं। दरअसल कुछ दिन पहले पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में जब टाइगर दर्शन की मंशा लेकर सैलानी पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना न

रहा। जब उन्हें टाइगर गैंग नजर आई तो वे वाओ वाओ कहते दिखे।  इस टाइगर गैंग को बेहद करीब से खुली जीप से

देखने में भले ही कुछ सैलानियों को  सर्दी में पसीने आये हों लेकिन यह बात तय है कि ये नजारा उनकी आँखों से इस जन्म तो ओझल होने से रहा। आप भी इस वीडियो को देखकर आनंद उठाइये। और हाँ, वीडियो में ये टाइगर गैंग नजर आ रहा है तो आराम से गुनगुनाइये, तौबा ये मतवाली चाल...

अच्छी और सच्ची खबरों के लिये देखते रहिये, मामा का धमाका डॉट कॉम। 

अनूठा आयोजन : क्रिकेट प्रतियोगिता के बीच दिला डाली स्वक्षता की शपथ

कोई टिप्पणी नहीं
बदरवास। इंसान ठान ले फिर क्या नहीं कर सकता। वो भी युवा तो कुछ भी कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें सही समय पर एक दिशा मिल जाये। बदरवास इलाके में रविवार को कुछ इसी तरह की नजीर देखने को मिली। आयोजन खेल का था। सब खेल के मूड़ में थे इसी बीच जब उन्हें बदरवास नगर परिषद के सीएमओ सौरभ गौड़ ने स्वक्षता की शपथ दिलाई तो उन्होंने ततपरता से न सिर्फ शपथ ली बल्कि कहा कि वे नगर को साफ स्वक्ष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
दरअसल नगर परिषद बदरवास द्वारा आज 14 फरवरी रविवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत कार्यक्रम 'स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा' का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में स्थानीय बीआरसी ग्राउंड में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के बीच जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ गौड़ द्वारा  खिलाड़ियों तथा उपस्थित दर्शकों के बीच स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी लोगों को अवगत कराया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 मार्च माह में चालू होने वाला है। सभी लोग अपने घरों का गीला सूखा कचरा अलग अलग कर निर्धारित कचरा वाहनों में ही डालें।

  सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। मैदान में उपस्थित सभी दर्शको द्वारा ताली बजाकर भरपूर समर्थन दिया गया।

बदरवास के वार्ड 5 में जमा पानी पम्प चलाकर निकलवाया

कोई टिप्पणी नहीं
बदरवास। नगर के वार्ड 5 में पानी एक जगह जमा होकर रह गया था। जिससे बदबू के साथ मछर पनपने का अंदेशा था।
यह देखते हुए नगर परिषद बदरवास के सीएमओ सौरभ गौड़ ने हिटेची मौके पर भेजकर पानी व्यवस्थित निकलने का रास्ता बनवाया वहीं पम्प चलाकर पानी को एक जगह जमा नहीं होने दिया। लोगों ने सीएमओ गौड़ को थैंक्यू बोला। 

मिट्टी धसकी, 1 की मौत

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। मिट्टी धंसकने से  एक महिला की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गईं। जिले के सुरवाया थाना अंतर्गत नया बलारी माता मंदिर के पास 4 महिलाओं के साथ यह हादसा पेश आया। जिसमें से एक महिला की मिट्टी में दबने से  मौत हो गई वहीं 2 महिलाएं गंभीर घायल बताई जा रही है। डायल 100 ओर 108 मौके पर पहुंची महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया।

23, 24 को गोवर्धन में होगा वार्षिक भंडारा

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति की बैठक का आयोजन राजेंद्र मेमोरियल स्कूल नवाब साहब रोड पर हुआ। बांके बिहारी जी का विशाल भंडारा 23, 24 अप्रैल को रखा गया है, इसमें सर्वप्रथम बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना दर्पण उपरांत समस्त समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पण किए। समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं भंडारे के आयोजन को भव्य बनाने की शपथ ली।
उपस्थित सदस्यों में समिति के अध्यक्ष केवी मुद्गल, कपिल सहगल, अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिओम शर्मा, दिलीप गुप्ता, राजकुमार शर्मा, गिर्राज शर्मा, उदय भान यादव, हेमंत शर्मा, विनोद भार्गव, नरेंद्र व्यास, ओम प्रकाश ओझा, हरिहर शर्मा, महेंद्र शर्मा, हरि ओम गौतम, जयदीप उपाध्याय प्रिंस, केशव प्रसाद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, हीरालाल शर्मा, सुरेश कुमार पाठक, सूरज अवस्थी, रमेश चंद्र शर्मा, सुरेश वर्मा, बंटी शर्मा, गिर्राज शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विजय नामदेव, रवि शंकर शर्मा, अरविंद जैन, योगेश मुद्गल, रमेश शर्मा, योगेश खेमरिया, अशोक कुशवाह, हरि शंकर दुबे आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर अपनी जिम्मेवारी ली।

नहीं रहे लिटोरिया, पिछोर में शोक

कोई टिप्पणी नहीं
पिछोर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार आनन्द लिटौरिया, अशोक लिटौरिया के पिता श्री हरिशंकर लिटौरिया का गत रोज हृदयाघात से देहांत हो गया। उनकी अंतिम संस्कार में अनेक लोग शामिल हुए। मामा का धमाका डॉट कॉम टीम की तरफ से सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। 

अनीति की हार, नीति की विजय-नंदिनी भार्गव

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। पोहरी रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने अमृत विहार कालौनी मै माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन बाल योगी वासुदेव नंदिनी भार्गव ने बताया कि अनीति का प्रभाव या हौआ चाहे जितना ही बढ़ जाए पर अंत में प्रभावकारी तो नीति ही होती है। ऐसा कौन सा अन्याय था जो दुर्योधन ने पांडवों पर नहीं किया किंतु विजय श्री ने वरण पांडवों का ही किया क्योंकि वे नीति युक्त थे। गीता जी में भगवान ने यही तो कहा कि सब कुछ छोड़ कर एकमात्र मेरी शरण में आ जाओ। जिस पक्ष में भगवान होते हैं विजय सदैव उसी की होती है इसलिए जीवन में अनीति के झूठे क्षणिक प्रभाव में नहीं भटकना चाहिए क्योंकि जीत केवल नीति से  ही संभव है। .द्वापर में तो केवल एक शकुनि था लेकिन आज तो कलयुग में गली-गली में शकुनि है इसलिए सावधान रहना चाहिए।

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं
16 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा आयोजन
बामौरकलां। कस्बे के अतिशय युक्त पार्श्वनाथ पंच शिखर दिगंबर जैन मंदिर पीपल चौक में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 16 फरवरी से 24 फरवरी तक होने जा रहा है। पावन सानिध्य ‌ वात्सल्य मूर्त्ति आर्यिका रत्न बिज्ञानमति माता जी ससंघ, 
संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से परम पुज्य आचार्य कल्प श्री विवेक सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्रेष्ठ
विज्ञान मति माता जी ससंघ के सानिध्य में जैन समाज बामौरकलां जैन समाज द्धारा सिद्ध चक्र महा मंडल बिघान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिससे
कि वीतराग अरिहंत देव द्धारा प्रति पारित पुनीत जिन घर्म की प्रभावना होगी एवं अनेकानेक भब्य प्राणी घर्म लाभ से लाभान्वित होंगे। जो कि नगर गौरव मुनि श्री जिनानंद सागर जी महाराज, बा.ब्र. सुषमा दीदी, बा.ब्र बर्षा दीदी वो बा.ब्र.बबीता दीदी जी की जन्म स्थली है। इस हेतु बिघानाचार्य एवं कुशल निर्देशन। बा.ब्र विजय भैयाजी ( वात्सल्य) लखनादौन तथा संगीत पार्टी सचिन एण्ड पार्टी भोपाल।
16 फरवरी को आर्यिका मां आदित्य मति माता जी का अवतरण दिवस समारोह, 23 व 24 को बामौर कलां निवासी एवं प्रवासी का मिलन समारोह 24 को आर्यिका श्रेष्ठ विज्ञान मति माता जी का 37 वां दीक्षा विश्व समारोह।
मांगलिक कार्यक्रम 14 फरवरी 8.30 पर आर्यिका संघ की भब्य मंगल
आगवानी व पात्र चयन।
 15 फरवरी दोपहर 1.30 बजे घट यात्रा। 16 से 23 तक प्रात: 7 बजे से श्री सिद्ध चक्र महा मंडल संगीत मय विधान। सांयकाल संगीतमय आरती एवं आर्यिका श्री के प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम। जबकि 24 को
प्रात: 7 बजे विश्व शांति महायज्ञ।
11.30 बजे से बिमानोत्सव की शोभा यात्रा आरंभ। दोपहर 1.30 बजे आर्यिका मां विज्ञान मति माता जी का
दीक्षा दिवस एवं भगवान जी का जल बिहार। जिस हेतु मंदिर प्रांगण में दो माह से चल रही तैयारियों को समापन दिया गया है। इस अवसर पर अतिथियों को आवास एवं भोजन की उचित व्यवस्था समाज द्धारा की गई है।

नरवर में धूमधाम से निकला मुनीसुव्रत नाथ भगवान का विशाल चल समारोह

कोई टिप्पणी नहीं
नरवर। नरवर में मुनीसुव्रत नाथ भगवान का विशाल चल समारोह रविवार को 

धूमधाम से निकला।
श्री 1008 मुनीसुव्रत नाथ भगवान एवं श्री

आदिनाथ भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान की सभा 11 फुट ऊंची प्रतिमा जी का विशाल चल समारोह परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज  के आशीर्वाद एवं श्री 108 मुनि सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में नवोदित जैन नया मंदिर से होते हुए बड़ा बाजार गणेश बाजार लोड़ी माता मंदिर होते हुए दिगंबर जैन

अतिशय क्षेत्र उरवाहा किला पर पहुंचा जहां पर जिनविम्ब नवीन बेदी जी पर विराजमान किए गए इस कार्यक्रम में जैन समाज एवं सभी समाजों ने विशाल चल समारोह का स्वागत पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण के साथ किया कार्यक्रम उपरांत सभी का सामूहिक वास्तव भोज की व्यवस्था दिगंबर जैन परिवार ट्रस्ट कमेटी एवं जैन समाज नरवर मगरोनी आमोल के द्वारा की गई
जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन व सुरेन्द्र जैन बंटी द्वारा दी गई।

एनसीसी कैडेट का जीवन पूर्ण अनुशासित हो तो समाज को मिलेगी प्रेरणा : कर्नल धीरेंद्र सिंह

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। एनसीसी कैडेट का जीवन पूर्ण अनुशासित होना चाहिए जिससे समाज के अन्य वर्ग को भी उनसे प्रेरणा मिल सके। यह बात रविवार को 35 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल धीरेंद्र सिंह ने आज से प्रारंभ हुए एटीसी कैंप के ओपनिंग एड्रेस के दौरान कही। साथ ही कैंप में पूर्ण अनुशासित रहते हुए आगामी परीक्षा की तैयारी करने कैडेटों को प्रोत्साहित किया। कोविड महामारी के कारण कैंप की अवधि घटाकर पांच दिवसीय की गई है। उक्त कैंप थर्टी फाइव बटालियन छतरी रोड स्थित प्रांगण में प्रारंभ हुआ है जिसमें शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की अल्फा कंपनी के लगभग एक सैकड़ा कैडेट भाग ले रहे हैं। बी परीक्षा हेतु उक्त कैंप तीन दिवसीय रहेगा तथा सी परीक्षा हेतु उक्त कैंप पांच दिवसीय रहेगा। कैंप की कुल अवधि 14 फरवरी से 18 फरवरी तक रहेगी जिसमें कैडेटों को विभिन्न एनसीसी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया जावेगा। कैंप का समय प्रातः 8  से शाम 5 बजे तक रहेगा। कैंप उद्घाटन के अवसर पर 35 बटालियन एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक सांघी, सूबेदार मेजर जय राम जाट, बीएचएम लखबीर सिंह, सूबेदार कुलविंदर एल रमेश, नायब सूबेदार जसविंदर, सीएचएम अरविंद कुमार मुथप्पा, सुखविंदर सिंह, नायक मंगल सिंह तथा बटालियन के सिविल स्टाफ लेखापाल राजेंद्र रजक, आशीष अली, नरेंद्र बसैया के साथ-साथ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र कुमार सक्सेना तथा केयरटेकर किरण मेहरा भी उपस्थित रही। 

दो बत्ती चौराहे पर आज 7 बजे पुलवामा के शहीदों को याद कर देंगे श्रधांजलि

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। पुलवामा में शहीदों की शहादत पर आज उन्हें  शत शत नमन। सभी भाइयो से आग्रह है कि आज शाम 7 बजे पुलवामा में शहीदो की शहादत पर समस्त जन एवं मित्रगण श्रदांजलि अर्पण करने अवश्य शामिल हों।
स्थान- 2 बत्ती चौराहा छत्री रोड़ शिवपुरी मध्यप्रदेश
निवेदक- सिद्धेश्वर युवा मित्रमंडल एवं समस्त गणमान्य नागरिकगण देश भक्त। आपका-कुक्कू भाई हिन्दुस्तानी (वैभव कबीर) नगर अध्यक्ष- जानकीसेना सम्पर्क- 8871258816
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129