Responsive Ad Slot

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया शिवपुरी का दौरा

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 7 अगस्त 2021

शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी अतिवृष्टि से किसानों एवं सर्वहारा वर्ग के हुए जान माल के नुकसान से आहत होकर दौरा करने शिवपुरी आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों से मुलाकात की एवं पत्रकार वार्ता को संबोधित किया पत्रकार वार्ता में जिले के सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी महामंत्री राजेश बिहारी पाठक ने किया अतिवृष्टि से हुए सभी प्रकार की हानि की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने माननीय श्री कमलनाथ जी को अवगत कराया कार्यक्रम में विशेष रूप से रामनिवास रावत श्री प्रकाश शर्मा प्रागी लाल जाटव हरीवल्लभ शुक्ला गणेश गौतम लाखन सिंह बघेल किशन सिंह तोमर भरत सिंह रावत हाजी बासित अली मोहित अग्रवाल रूप किशोर वशिष्ट विजय सिंह चौहान अशफाक अहमद एडवोकेट कल्याण धाकड़ जगमोहन सिंह सेंगर लक्ष्मीनारायण धाकड़ ओम प्रकाश शर्मा इकबाल खान रिटायर तहसीलदार अजीत भदोरिया अनिल उत्साही अरुण प्रताप सिंह चौहान चंद्रकांत शर्मा राजेश बिहारी पाठक विजय चौक से नरेंद्र जैन भोला अनिल शर्मा अनी आलोक शुक्ला साहब सिंह कुशवाह बृजेश द्विवेदी करेरा रघुराज सिंह रावत हरीश खटीक अजय रूहानी जुगल किशोर मिश्रा राजकुमार सिंह यादव हबीबुर्रहमान अर्जुन इग्लूदिया संजीव शर्मा आफाक अंसारी शिवांश जैमिनी नलिन पंडित राजेंद्र गुर्जर राम दुलारे यादव अखिल शर्मा लखपत धाकड़ अशोक शर्मा पारीक कोलारस कालीचरण शर्मा शिव सिंह गुर्जर केपीएस रावत राजकुमार बंसल संजय शर्मा योगेश करारे अंकित राजे संजय चतुर्वेदी सरवन लाल धाकड़ लालू रघुवंशी सिद्धार्थ चौहान अमित शिवहरे पुनीत शर्मा सत्यम नायक शांतनु कुशवाहा पुरुषोत्तम पिपलोदा इंदु जैन शिवानी राठौर राजकुमारी खान राजकुमारी शर्मा अरोरा मैडम साहिल कुरेशी विनीता लखन मालती कुशवाहा राजकुमारी जाटव गीता खटीक रूपाली खंडेलवाल ज्योति धाकड़ संगीता खत्री भावना अहिरवार मोनिका चतुर्वेदी अशोक राठौर राज गिरी गोस्वामी लक्ष्ंद्र शर्मा आशीष धाकड़ अमित सिंह राजावत नरेंद्र ढींगरा असीर बैग मिर्जा बृजेंद्र सिंह विशाल वर्मा बंटी शर्मा हनीफ खान डॉ राठौर रितेश जैन भूपेंद्र सिकरवार कृष्णा शाक्य महेंद्र चंदेरिया मोहन सिंह कोली राजू बाथम राजू सूड मनोज राठौर मोहसिन खान मोनू रजक ट्विंकल रजक छुट्टन शर्मा मुकेश उदैया शुभम राठोर रईस खान सूरज अवस्थी आरिफ खान जुबेर खान नासिर खान अमजद खान आदि कांग्रेश जनों ने भाग लिया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने मनियर से आई महिलाओं की पूर्व सीएम से कराई मुलाकात

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। हवाईपट्टी पर आए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के सम्मुख महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा जब मनियर तालाब के आसपास निवास करने वाली महिलाऐं आई तो तत्काल इंदु जैन ने पूर्व सीएम कमलनाथ से इन परिवारों की मुलाकात कराई जहां पूर्व सीएम कमलनाथ ने इन पीडि़त परिवारों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इसे लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने बताया कि यह वर्षों से मनियर में रहने वाले परिवारों पर प्रशासन का वज्रपात आ गया है और 5 हजार के इस आबादी वाले क्षेत्र को महज 3 घंटे में खाली करने को कहा गया है। यह जानकारी लगते ही पूर्व सीएम कमलनाथ ने इन पीडि़तों परिवारों से संवेदना व्यक्त की और विश्वास दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा इस मामले को लेकर वह प्रशासन से चर्चा करेंगें और यथाउचित जो भी मदद होगी की जाएगी। यहां मनियर के पीडि़त परिवारों ने पूर्व सीएम के इस आश्वासन के प्रति आभार माना है। साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन का भी आभार माना कि उन्होंने मनियरवासियों की आवाज को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ का पहुंचाने में महती भूमिका निभाई जिससे उन्हें विश्वास है कि अब उनके साथ अन्याय नहीं होगा।

शिवपुरी ट्रेक पर 8 अगस्त को इस तरह चलेंगी ट्रेन

कोई टिप्पणी नहीं
गुना-ग्वालियर रेल खंड पर पाडरखेड़ा-मोहना के मध्य रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण गाड़ियाँ प्रभावित
शिवपुरी। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के गुना-ग्वालियर रेल खण्ड़ पर शिवपुरी-ग्वालियर क्षेत्र में गत दिनों से लगातार हुई  बारिश के चलते पाडरखेड़ा-मोहना के मध्य कि.मी. 1255/19-21 पर क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक का सुधार कार्य प्रगति पर है। इस रेल खण्ड़ पर चलने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
*निरस्त गाड़ियाँ*-
 दिनांक 08.08.2021 को गाड़ी संख्या 02126 भिंड-रतलाम एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।
*मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ*-
 दिनांक 08.08.2021 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-झांसी-बीना-गुना होकर तथा गाड़ी संख्या 01103 झांसी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-बीना-गुना-मक्सी होकर गन्तव्य को जाएंगी।

बाढ़ पीड़ित व्यवसाइयों के बीच पहुंचा चैम्बर ऑफ कॉमर्स

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। बाढ़ की विभीषिका में करोड़ों की हानि हुई है। जिसकी भरपाई सरकार, प्रशासन यहां तक कि बीमा से भी नहीं हो पाएगी लेकिन दर्द में अपनेपन की मरहम राहत का काम करेगी। शायद यही सोच को ध्यान में रखकर आज शाम चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग हुई। जिसमें सर्वप्रथम अजय सांखला को जिला व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मीटिंग में बारिश के कारण जिन दुकानदार भाइयों का  नुकसान हुआ है उनसे मिलने तथा उनसे चर्चा कर उनका सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया। उसके अनुरूप सदस्यों द्वारा व्यापारियों से मिलने के लिए प्रस्थान किया। हनुमान गली, ठंडी सड़क, शंकर कॉलोनी यानी तीन सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में 15 व्यवसायियों से मिले और उनसे चर्चा की, उनकी पीड़ा को समझा। उनमें से कई लोगों ने बीमा करा रखा है उनको बीमा क्लेम के दौरान कोई भी दिक्कत आने पर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। चैम्बर के मानसेवी सचिव विष्णु अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों से प्राप्त जानकारी एवं बीमा कंपनी से जानकारी लेकर व्यापारियों के हित में जो भी संभव होगा उसका पूरा प्रयास किया जाएगा। ऐसा कार्यकारिणी सदस्यों ने मत व्यक्त किया।

शराब पीकर बाइक चलाने के जुर्म में 52 हजार का अर्थदंड

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने के जुर्म में ₹52000 के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। 
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 01-08-2021 को पोहरी रोड पर शाम के समय अरुण रावत वाहन क्रमांक mp33 ML 2159 बुलेट को शराब पीकर नशे की हालत में बिना होश हवास के तेज रफ्तार तीन सवारी बिठाल कर , बिना हेलमेट के चला रहा था जिसे यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा रोकने पर उसके द्वारा विरोध किया गया और उसके पास वाहन चलाते  का न कोई वैध लाइसेंस एवम बीमा भी नही था । साथ ही वाहन मालिक द्वारा अजब सिंह द्वारा अपना वाहन ऐसे व्यक्ति को देने के अपराध में दोनों के विरूद्ध यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमे  माननीय श्री मान पवन कुमार शंखवार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला शिवपुरी द्वारा वाहन चालक अरुण यादव एवं वाहन मालिक अजब सिंह पर कुल 52000 रु का जुर्माना किया गया। मामले में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती सुषमा गौतम  ADPO शिवपुरी द्वारा की गई।

Tokyo Olympics 2020: 'नीरज चोपड़ा' ने 'भारत को एथलेटिक्स में दिलाया' 'पहला' 'गोल्ड'

कोई टिप्पणी नहीं
दिल्ली। भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच डाला है। नीरज ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। क्वालीफाइंग राउंड की तरह ही नीरज का प्रदर्शन फाइनल में भी बेहद शानदार रहा और उन्होंने एथलेक्टिक्स में 100 साल का इंतजार मेडल झपटकर खत्म कर दिया है। नीरज ने फाइनल मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंका और गोल्ड की उम्मीद जगा दी।
इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया।  नीरज ने इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में भी अपने प्रदर्शन से सनसनी फैला दी थी। उन्होंने टॉप पर रहते हुए पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंका था और 83.65 के क्वालीफिकेशन लेवल को आसानी से पार कर लिया था। नीरज इससे पहले एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं और यही वजह है कि पूरा देश की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुईं थीं। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है और अब पदकों की कुल संख्या 7 हो गई है, जिसमें एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 
नीरज भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साल 2008  में अभिनव ब्रिंदा ने निशानेबाजी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। एथलेटिक्स में यह ओलंपिक खेलों में भारत का पहला गोल्ड मेडल है और इसके साथ ही 23 साल के नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज ने अपने पहले दो थ्रो में ही गोल्ड मेडल पक्का कर लिया था। बाकी एथलीटों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह नीरज के 87.58 मीटर के थ्रो को पार नहीं कर सके।
इतिहास में पहलीबार 7 पदक
भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीतने वाले नीरज महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। नीरज के गोल्ड मेडल  के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सातवां पदक अपने नाम किया, जो कि देश का ओलंपिक में अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। भारत का इससे पहले बेस्ट प्रदर्शन छह मेडल के साथ लंदन ओलंपिक में रहा था। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 
नीरज चोपड़ा से पहले ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में जीता था। भारत को ओलंपिक 2020 में पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया था। मणिपुर के इस खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन, लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। पहले बार ओलंपिक खेलों में उतरे रेसलर रवि दहिया ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीतते हुए कुश्ती में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नीरज चोपड़ा के मैच से ठीक पहले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी देश की झोली में एक कांस्य पदक डाला। नीरज ने फाइनल मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंका और गोल्ड की उम्मीद जगा दी। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। नीरज इससे पहले एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं और यही वजह है कि पूरा देश की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुईं थीं। एथलेटिक्स में भारत को लगभग 100 साल के लंबे इंतजार के बाद नीरज ने गोल्ड मेडल दिलाया है। दिग्गज मिल्खा सिंह 1960 और पीटी ऊषा 1984 में मामूली अंतर से चूक गईं थी। 

'बारिश में भीगी' 'बच्चों की किताब, कॉपी, कपड़े..'वापस मिले' 'तो फिर लौट आई मुस्कान'

कोई टिप्पणी नहीं

शिवपुरी। फिर लौट आई वो मुस्कान जी हां ऐसा ही कुछ हुआ आज जब बच्चों के बीच पहुंची बाल शिक्षा निकेतन हा से स्कूल की संचालक बिंदु छिब्बर ने छोटे छोटे बच्चों को कॉपी, किताब, बिस्किट, भोजन और वस्त्र वितरित किये। दरअसल कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भोजन वितरण के दौरान सड़क किनारे बस्तियों के बच्चों ने NSS (रासेयो ) के जिला सगंठक डॉ एसएस खंडेलवाल को बच्चों ने बताया था कि उनके घर के साथ साथ पढ़ाई लिखाई की किताब, कॉपी, कपड़े सब कुछ खराब हो गये।
इस बात का जब बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय छिब्बर स्कूल शिवपुरी की  संचालिका श्रीमती बिन्दु छिब्बर को पता चला तो उन्होंने आज बाल शिक्षा निकेतन की रासेयो इकाई के साथ उक्त नन्हे बच्चो को कॉपी
किताब, मोम कलर, बिस्कुट, कपड़े और भोजन आदि का वितरण किया।
बच्चों को सबसे ज्यादा खुशी कॉपी, किताब, कलर को देखकर हुई और
एक बार फिर उनकी मुस्कान लौट आई।
इस अवसर पर बिंदु छिब्बर के साथ विद्यालय परिवार की श्रीमती कामिनी सक्सेना, कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश पाल, श्री अवस्थी सर, श्री हितेश श्रीवास्तव, अनुराग गोयल, सौरभ भार्गव, प्रदुमन गोस्वामी, साक्षी गुप्ता सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सीमा ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की सामग्री

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सीमा शिवहरे द्वारा मानस भवन और आदिवासी बस्ती के  बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच कर सामग्री वितरित की। केला, आम,  सेवफल, खाने के पैकेट, बिस्किट टॉफी और वस्त्र वितरण किए। इस दौरान साधना शिवहरे मोंटी बाथम लक्ष्मी कुशवाहा  बबीता राठौर हेमलता चौकसे आदि बहने भी मौजूद थी।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129