Responsive Ad Slot

रामपोर दरवाजे पर नाली चोक, सड़क पर पानी

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 24 अक्टूबर 2021

शिवपुरी। नगर में रामपोर दरवाजा पुरानी शिवपुरी स्थित प्राचीन भगवान श्री राम और हनुमान जी के मंदिर के बीच नाली चोक होने से सड़क पर बह रही नाली की गंदगी। इसके अतिरिक्त सिंध प्रोजेक्ट के अंतर्गत घटिया इंजीनियरिंग के कारण पुरानी शिवपुरी की लाइन में प्रेशर ना मिलने के कारण सिद्धेश्वर पाइप लाइन से डबल पानी का प्रेशर देने के लिए 2 वर्ष पूर्व बनाई गई सीसी तोड़ दी गई है जिसका भराव सही नहीं किया गया है सड़क की चौड़ाई वैसे ही कम है साथ ही खुदाई से सड़कें उबड़ खाबड़  हो गई है बची खुची कसर नाले के पानी की गंदगी ने पूरी कर दी है रामपुर दरवाजे स्थित पुलिया टूटी और जर्जर स्थिति में है इसके दोनों ओर नाले में कचरे का जमाव इकट्ठा हो रहा है   क्योंकि पुरानी शिवपुरी का आधा कचरा इसमें डाला जाता है यदि जिम्मेदार अधिकारी शहर का मुआयना चार पहिए की गाड़ी के बजाए दो पहिए की गाड़ी से करें तो उन्हे शहर की वास्तविक स्थिति का पता लगेगा  दीपावली पर भगवान श्री राम और हनुमान जी के मंदिर के बीज गंदगी देखकर भक्तों एवं आसपास के नागरिकों में रोष है।

मनाया अम्मा महाराज का जन्मदिन

कोई टिप्पणी नहीं
कैलाशवासी श्रीमंत माधो महाराज सिंधिया समारोह समिति शिवपुरी ने मनाया राजमाता का जन्मदिन
शिवपुरी। कैलाशवासी श्रीमंत माधो महाराज सिंधिया समारोह समिति शिवपुरी द्बारा आज सदर बाजार कार्यालय पर राजमाता का जन्मदिन मनाया गया जिसके चलते मिठाई और प्रसाद वितरण  भी किया गया जिसमे समिति के  रामकृष्ण मित्तल, माखनलाल राठौर, यशवंत जैन,मोहनमधुर गुप्ता, मनीराम राठौर, श्यामसुंदर राठौर, ऊषा भार्गव, अनिल गोयल, राहुल गर्ग, इंजीनियर अवधेश सक्सेना, मुकेश आचार्य, जितेंद्र गोयल वकील, रजिया खान, विनय चन्द झा एवं भारी मात्रा में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विश्व पोलियो दिवस, सीनियर एनएम द्रौपदी शर्मा को शॉल श्रीफल पौधा देकर किया सम्मानित

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शिवपुरी जिले की सीनियर एनएम सिस्टर द्रौपदी शर्मा को शॉल श्रीफल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। पोलियो की दो बूंद अपने 5 साल तक के बच्चों को अवश्य पिलाएं जिससे पोलियो मुक्त भारत का दर्जा बना रहे - सिस्टर द्रोपती शर्मा
शिवपुरी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पोलियो उन्मूलन के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है और हर साल इस लक्ष्य के करीब पहुंचता रहा है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों को जागरूक करने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे हर व्यक्ति पोलियो को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। पोलियो को कभी एक अत्यंत सामान्य संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जाता था जिसने दुनिया भर में लाखों बच्चों के जीवन को बाधित किया था। ये कहना था सिस्टर द्रोपती शर्मा का जो की काफी लंबे समय से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में लगी है उन्होंने कहा की पोलियो की दो बूंद अपने 5 साल तक के बच्चों को अवश्य पिलाएं जिससे पोलियो मुक्त भारत का दर्जा बना रहे ।अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल ने बताया कि आज विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शिवपुरी जिले की सीनियर एएनएम श्रीमती द्रौपती शर्मा जो कि दूरदराज के क्षेत्र में काफी लंबे समय से टीकाकरण के कार्य में लगी है उनको शॉल श्रीफल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा की
विश्व पोलियो दिवस हर साल 24 अक्तूबर को जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे। जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी। डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को ही पोलियो से बचाव की दवा को सुरक्षित करार दिया था और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था। एक समय यह बीमारी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी और डॉ. साल्क ने इसके रोकथाम की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था। पोलियो या पोलियोमेलाइटिस, एक अपंग यानी विकलांग करने वाली घातक बीमारी है। पोलियो वायरस के कारण यह बीमारी होती है। व्यक्ति से व्यक्ति में फैलने वाला यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर हमला कर सकता है, जिससे पक्षाघात होने की आशंका होती है। पक्षाघात की स्थिति में शरीर को हिलाया नहीं जा सकता और व्यक्ति हाथ, पैर या अन्य किसी अंग से विकलांग हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों और विभिन्न देशों की सरकारों की दृढ़ता के साथ टीकाकरण अभियान ने दुनिया को पोलियो से बचाया। भारत पिछले 7-8 वर्षों से पोलियो मुक्त हो चुका है।पोलियो के लक्षण क्लीवलैंड क्लिनिक का कहना है कि पोलियो से संक्रमित लगभग 72 फीसदी लोग किसी भी लक्षण का अनुभव नहीं करते हैं। संक्रमित लोगों में से लगभग 25 फीसदी में बुखार, गले में खराश, मतली, सिरदर्द, थकान और शरीर में दर्द जैसे लक्षण होते हैं। शेष कुछ रोगियों में पोलियो के अधिक गंभीर लक्षण हो सकते हैं, जैसे कि निम्नलिखित:-
पैरेथेसिया- हाथ और पैर में पिन और सुई चुभने जैसा अनुभव होता है। मेनिनजाइटिस - मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आवरण में संक्रमण पक्षाघात - पैर, हाथ को स्थानांतरित करने की क्षमता में कमी या अनुपस्थिति और सांस लेने की मांसपेशियों में खिंचाव। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति शाली महिला संगठन के लव कुमार , हेमंत उचवारे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग ने चलाया डेंगू पर प्रहार अभियान, निकाली जागरूकता रैली

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। जिले में डेंगू नियंत्रण के लिय जिला कलेक्टर अक्षय के निर्दशन मे स्वास्थ्य विभाग 
द्वारा डेगू पर प्रहार अभियान के अंतर्गत शहरी क्षत्र मे रैली निकाल कर जनजागरूकता के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। रैली को हरी झण्डी दिखाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 
अधिकारी डॉ. पवन जैन, जिला मलेरिया 
अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर , सिविल 
सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा रवाना किया । 
इस अवसर पर जिला ऐपीडेमियोलॉजिस्ट 
, जिला मलेरिया सलाहकार , ऐम्बेड 
परियोजना व नगरपालिका के 
अधिकारियो व उक्त विभाग के 
कर्म चारियो ने रैली मे सहभागिता की । 
शहर के मुख्य मार्गा मे भ्रमण करते हुये 
रैली के माध्यम से कर्मचारियो ने पेम्पलेट
वितरण , माइकिंग , पोस्टर बैनर व नारे
लगाकर जनसमुदाय को डेंगू से बचाव के उपाय की जानकारी दी तथा घरो व आसपास पानी 
जमा नही रखने तथा जमा
पानी की निकासी एवं वर्तनो , टंकी , मटके , गमले, कूलर , कबाडा, टायरों मे भरे पानी
खाली करने के समझाइस दी। डेगू संक्रमित ऐडीज मच्छर के काटने से फैलता 
है जो हमारे घर व आसपास साफ व रुके 
पानी में अपनी बृद्वि करते हैं। डेग  के प्रमुख 
लक्षण बुखार सिरदर्द, बदन दर्द होने पर 
तत्काल सरकारी अस्पताल मे जॉच कराये, डेंगू की जॉच जिला चिकित्सालय शिवपुरी मे निशुल्क उपलब्ध हैं। नियंत्रण के लिये जन 
सहयोग आवश्यक है। अतः जागरूक रहें।

महिलाओं के बनाए उत्पाद अब सोन चिरैया के नाम से होंगे देश-विदेश में प्रसिद्ध

कोई टिप्पणी नहीं
प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग के माध्यम होगी ब्रांडिंग 
पर्यटन क्षेत्र में भी महिलाएं  बढ़ाएंगी अपना हाथ
शिवपुरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं अजीबका से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शिवपुरी जिले के कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में सहरीय अजीबका मिशन के तहत स्वरोजगार बढ़ाने हेतु फूड प्रोसेसिंग सहित अन्य कार्यों में जिसमें प्रमुख पर्यटन एवं पर्यटकों से जुड़ी विभिन्न सेवा प्रदत योजनाओं मैं सहभागिता करने और उन्हें बेहतर बनाते हुए उसमें उचित प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनके बनाई गई उत्पादों को सोन चिरैया ब्रांड के नाम से देश एवं प्रदेश में नाम देते हुए  बेहतर बाजार मुहैया कराने हेतु प्रयास किया जा रहा है इसी तारतम्य में जिला पर्यटन सहकारी संस्था शिवपुरी द्वारा शिवपुरी शहर की अत्यंत गरीब एवं अन्य पढ़ी-लिखी महिलाओं की एक बैठक कार्यशाला का आयोजन संस्था की संचालक श्रीमती निशा शर्मा के निवास पर आयोजित की गई उक्त बैठक में जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं DATCC की सचिव श्रीमती शिवांगी अग्रवाल एवं मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष कौन अरविंद सिंह तोमर तथा जिला पर्यटन सहकारी संस्था के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह राजावत और नगरीय प्रशासन विभाग नगर पालिका शिवपुरी क्षेत्र में शहरी आजीविका मिशन के कोऑर्डिनेटर श्री आर पी सिंह उपस्थित थे इस अवसर पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के संबंध में डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल द्वारा देश में असंगठित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 25 लाख से अधिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां जो गैर पंजीकृत एवं अनौपचारिक रूप से चल रहे हैं उन्हें बेहतर ढंग से पंजीकृत करा कर उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर भारत से जोड़ते हुए चलाने की बात कही वही मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष कुंवर अरविंद सिंह तोमर ने कहा की शिवपुरी जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं है आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यटन क्षेत्र में सेवा प्रदत्त कार्यों में महिलाओं को और अधिक सहभागिता के साथ गाइड टैक्सी ऑपरेटर एवं शिल्प कला के साथ-साथ स्थानीय भोजन एवं कला से रूबरू कराना भी शामिल है साथ ही मध्यप्रदेश में शासन की मंशा अनुसार सुरक्षित महिला सुरक्षित पर्यटन योजना के तहत इन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है महिलाएं खुद अपनी योजनाएं बनाएं और मजदूर से लेकर सुपरवाइजर मैनेजर और मालिक भी स्वयं बने शहरी आजीविका मिशन नगर पालिका शिवपुरी के कोऑर्डिनेटर श्री आर पी सिंह द्वारा महिलाओं को स्व सहायता समूह बनाकर उचित ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्य करने के लिए प्रारंभिक पूंजी कच्चा सामान निवेश तथा अनुदान सहित तैयार माल एवं सामग्री को उचित बाजार एवं मार्केटिंग करने तथा शासन से विभिन्न सहयोग करने के बारे में बताया जिला पर्यटन सहकारी संस्था के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह राजावत द्वारा महिलाओं के समूह को संस्था की ओर से समय-समय पर उचित मार्गदर्शन सहयोग के साथ-साथ सहकारिता अधिनियम के तहत समूह की पंजीयन की मदद करने के बारे में आश्वासन दिया इस कार्यशाला मैं शहर की लगभग 80 से 100   महिलाएं एवं बालिकाओं उपस्थित थी।

आई रात सुहागों वाली....करवाचौथ शिवपुरी की इन खूबसूरत जोड़ियों के लिये खास

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। यूं तो करवा चौथ का हर सुहागिन स्त्री के दिल में अहम स्थान है, फिर भी कुछ खास जोड़ियों के लिये करवा चौथ का विशेष महत्व है। शिवपुरी में 24 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है।
पिछले कई दिनों से चूड़ी, कंगन, साड़ी लहंगा, चुनरी
से लेकर व्यूटी पार्लर पर सजने सवरने का क्रम जारी रहा और आज आखिर पति की लंबी उम्र के लिये व्रत
रखा गया है। शाम को आसमान में जैसे ही चाँद नजर आएगा। दिन भर से निर्जला स्त्रियाँ व्रत खोलेंगी। पंजाबी समाज में शादी की पहली साल का खास महत्व रहता है सो जिन घरों में शादी हुई हैं वहां
जोरदार आयोजन होंगे।  कुल मिलाकर सभी के जीवन में उमंग, उत्साह, खुशियों की बहार हो इसी
कामना के साथ आप सभी को धमाका टीम एवम हम सभी की ओर से करवा चौथ की शुभकामनाएं। 
              विधायक वीरेंद्र विभा रघुवंशी
               इंजीनियर राजीव आरती पांडे 
          रविन्द्र निशा शिवहरे अध्यक्ष नगर परिषद
                डॉक्टर संजय प्रवेश ऋषीश्वर               डॉक्टर भगवत कल्पना बंसल
            डॉक्टर राजकुमार अनीता ऋषीश्वर
       सुबोध नीलम अरोरा, संचालक ईस्टर्न हाईट
        व्यवसाई विवेक शशि शर्मा बीजेपी नेत्री
      ऐश्वर्य पूनम शर्मा, सहायक कोषालय अधिकारी 
व्यवसाई अमित पूनम गुप्ता

        बिल्डर्स  गिर्राज कुसुम ओझा
समीर दीपिका सक्सेना, संचालक ओशियन कम्प्यूटर
    नवीन नीतू मलिक संचालक ओशियन कम्प्यूटर
इंजीनियर सचिन आँचल चौहान, प्रभारी मड़ीखेड़ा            सांसद प्रतिनिधि हेमंत रवजीत ओझा    कपिल राखी भार्गव, सिंधिया निष्ठ बीजेपी नेता 
               व्यवसाई गगन निधि अरोरा
                लॉयन विनय प्रियंका शर्मा
           शिक्षाविद किशोर प्रतिभा जैमनी           रोटेरियन सर्वेश प्रिया अरोरा      सीएमओ सौरभ आकांक्षा गौड़          एडवोकेट संजीव स्वाति बिलगइयाँ                  मोहित मीनू सडाना
अंकुर पलका सहगल
विवेक सपना श्रीवास्तव
दिनेश कविता गुप्ता
सुनील शिल्पी सक्सेना


विपिन नीलू शुक्ला एडिटर इन चीफ धमाका





© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129