Responsive Ad Slot

धमाका बड़ी खबर: 2 साल बाद गाँव पहुंचे विधायक 'वीरेंद्र', मौके पर नहीं मिले 'सचिव, पटवारी' तो 'सर्दी' में खा गए ऐसे 'गर्मी'

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 30 जनवरी 2022

कोलारस। सत्ता की हनक कहिये या फिर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का अपना तीखा अंदाज, वे सुर्खियों में बने ही रहते हैं। आज भी धमाका को एक ऐसा ही वीडियो हाथ लगा, जिसे ग्राम रांची कोलारस का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक जब ग्राम पहुंचे तो वहां सचिव और पटवारी मौजूद नहीं थे। यह देख विधायक ने मोबाइल लगाया और उन्हें हड़का डाला। आप सुनिये, विधायक ने कहा कि जल्दी आजा वरना जानते हो न मैं क्रिया कर्म भी कर देता हूँ। सर्दी के बीच लालपीले हुए विधायक वीरेंद्र ने मोबाइल काटकर ग्रामीणों से दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि जब पता है कि आ रहा हूँ तो मौजूद रहना चाहिए था न हरामखोरों को। 
जो भी कहिये जनता को भाता है यही अंदाज
हम तो यही कहेंगे कि आजकल जिस तरह नोकरशाही में कुछ लापरवाह बेशर्मी की हद पार कर चुके हैं। नोकरी करते नहीं तनखा लेते हैं।लोग कामों के लिये परेशान होते हैं। अगर ऐसे ही हैं रांची के पटवारी या सचिव है! तो फिर विधायक ने जो तेवर दिखाया काबिले दाद है। हाँ लेकिन वे कर्तव्य परायण हैं और किसी वजह से मोके पर नहीं थे और विधायक सूर्यवंशम बन बैठे तो फिर हम यही कहेंगे जनता पर रौब का यह नुक्शा जरा हट कर है। 

धमाका टिप्स: कोविड के समय हुई खांसी तो अपनाइये ये टिप्स

कोई टिप्पणी नहीं
Omicron Variant: सर्दी के मौसम में अक्सर खांसी परेशान करती है. वहीं कोविड के समय खांसी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी, साइनस या सर्दी के कारण हो सकती है. बता दें कि खांसी दो तरह की होती है सूखी खांसी और गीली खांसी. सूखी खांसी वो होती है जिसमें कफ या बलगम नहीं होता है. यह खांसी सामान्य सर्दी जुकाम या फिर अस्थमा की वजह से भी हो सकती है. वहीं सूखी खांसी होने का सबसे बड़ा कारण हवा में प्रदषण और एलर्जी हो सकता है. वहीं दोनों तरह की खांसी के उपचार भी बिल्कुल अलग होते हैं लेकिन अक्सर लोग दोनों तरह की खांसी से निजात पाने के लिए एक ही तरीका अपनाते हैं जो कि बिल्कुल गलत है. कोविड-19 के दौरान ज्यादातर लोग खांसी से परेशान हैं. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप खांसी से छुटकारा पा सकते हैं.
सूखी खांसी का इलाज- सूखी खांसी से परेशान है तो आप तुलसी का सेवन करें.सूखी खांसी से निजात पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल चाय में किया जा सकता है. या फिर आप तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर और उस पानी को गर्म करके भी पी सकते हो.बता दें तुलसी  का सेवन करने से एलर्जी, अस्थमा या फेफड़ों की बीमारी के कारण होने वाली खांसी से भी आराम मिलता है.
गीली खांसी का उपचार- खांसी के साथ बलगम आता है तो वो गीली खांसी है. गीला खांसी के उपाचर के लिए अदरक का सेवन करें. अदरक में एंटीऑक्सिडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो खांसी का उपचार करने में असरदार है. अदरक का सेवन करने से गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है.
भुनी लौंग- लौंग में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो कि अन्य फल-सब्जियों के अनुपात में अधिक होता है. इसलिए लौंग खांसी और कई अन्य बीमारियों के लिए अच्छा है.
खांसी के लिए शहद- बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता आ रहा है. शहद रात में होने वाली किसी भी तरह की खांसी को कम करता है और नींद में सुधार करता है.
कैसे करें लौंग और शहद का इस्तेमाल- काली खांसी, सूखी खांसी और गीली खांसी से राहत पाने के लिए यह मिश्रण कामयाब हो सकता है. इससे सिर्फ खांसी से नहीं बल्कि गले में खारश, सर्दी, जुकाम और बंद नाक से भी आराम मिल सकता है. इसके लिए आपको चार या पांच लौंग लेकर तवें पर रोस्टेड कर लें. सोने से पहले इसे एक चम्मच शहद के साथ खा लें. कई दिनों तक ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिल सकता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की धमाका डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

धमाका खास खबर: लंबी दूरी वाली यात्री बसों और स्कूल बसों में फायर अलार्म और सप्रेशन सिस्टम लगाना जरूरी

कोई टिप्पणी नहीं
अब वाहनों में ये चीज रखना जरूरी, वरना पुलिस करेगी कार्रवाई, परिवहन मंत्रालय का बड़ा आदेश
दिल्ली। अब लंबी दूरी वाली यात्री बसों और स्कूल बसों में फायर अलार्म और सप्रेशन सिस्टम लगाना जरूरी हो गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने लंबी दूरी वाली यात्री बसों और स्कूल बसों में फायर अलार्म और सप्रेशन सिस्टम लगाना जरूरी कर दिया है। मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, लंबी दूरी तय करने के लिए बनाई गई यात्री बसों और स्कूल बसों के उस हिस्से में आग लगने से बचाव का सिस्टम लगाना जरूरी होगा जहां पर लोग बैठते हैं।
इसके लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की गई है। अभी तक गाड़ियों के इंजन वाले हिस्से से निकलने वाली आग की पहचान करने, अलार्म बजने और सप्रेशन सिस्टम की ही व्यवस्था लागू रही है। इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 135 के अनुसार इंजन में आग लगने की स्थिति में यह सिस्टम सतर्क कर देता है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने कहा, ''टाइप-3 बसों एवं स्कूल बसों के अंदर सवारियों के बैठने वाले हिस्से में फायर अलार्म सिस्टम लगाने की व्यवस्था लागू की गई है।'' टाइप-3 बसें लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन की जाती हैं। बसों में आग लगने की घटनाओं के बारे में हुई रिसर्च का हवाला देते हुए कहा गया है कि ऐसे हादसों के समय बसों के अंदर बैठे यात्री अक्सर हाई टेंपरेचर और धुएं की वजह से हताहत होते हैं। 
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अगर सवारियों के बैठने वाले हिस्से में ही आग की चेतावनी देने वाली सिस्टम लगा हो तो इन हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। चेतावनी मिलने के बाद सवारियों को बस से फौरन निकलने का वक्त मिल जाएगा। इसके बाद ऐसे वाहन जो इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाते है उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस आदेश का पालन करें।

धमाका: देखिये तो जरा इनका 'अजब गजब मास्क', क्लिक

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। देश में मुश्किलें हँसी खुशी से भी निपट जाती हैं, इन महानुभाव को देखकर तो यही कहा जा सकता है। बेहद संवेदनशील कोरोना और मास्क के मसले को यह साहिबान रामखिलावन राठौर देखिये किस अजब गजब तरीके से हल करते नजर आ रहे हैं। अंत मे कहते हैं पप्पू पास हो गया। आज ये गुना चुंगी नाके पर लोगों के बीच हास्य का विषय बने हुए थे। देखिये वीडियो। 

धमाका ब्रेक: जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभ

कोई टिप्पणी नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, हुए कई कार्यक्रम
शिवपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान शिवपुरी जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय शिवपुरी से किया गया जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉक्टर रोहित भदकारिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन के नेतृत्व में शिवपुरी जिले में कुष्ठ रोगियों के उपचार हेतु प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम मैं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ पूर्व सिविल सर्जन डॉ पीके खरे द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
 कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर खरे ने बताया कि कुष्ठ रोग एक  संक्रामक रोग है l कुष्ठ रोग के प्रमुख चिन्ह लक्षणों में शरीर के किसी भी भाग पर चमड़ी के रंग से हल्का दाग या धब्बा जिसमें सुन्नपन हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । त्वचा के पेच में सनसनी का नुकसान या कमी,  हाथ या पैर में सुन्नपन या झुनझुनी होना, हाथ पैर या पलक की कमज़ोरी, दर्दनाक नसे, चेहरे या कान के लोब में सूजन या गांठ , हाथों और पैरों में दर्द रहित घाव या जलन, आदि मुख्य लक्षण है । 
डॉक्टर खरे ने बताया कि कुष्ठ रोग का समय पर पूरा  उपचार कराने से यह पूरी तरह ठीक हो जाता है , जांच उपचार में अनावश्यक विलंब करने की स्थिति में शरीर में विकृति होने की आशंका रहती हैl  किसी भी भाग में किसी भी प्रकार का दाग धब्बा जिसमें सुन्नपन हो , तत्काल नज़दीकी शासकीय अस्पताल में जांच कराकर पूरा उपचार कराना चाहिएl
कार्यक्रम को आरबीएस के प्रभारी कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा लेप्रोसी एम आई ए सत्येंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया इस अवसर पर डॉ दिनेश अग्रवाल डॉ पुनीत के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं कुष्ठ रोगी उपस्थित थे
उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त शिवपुरी जिले के पिछोर खोड, सतनवाड़ा ,करेरा मैं भी गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

विश्व कुष्ठ रोग दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम अयोजित

कोई टिप्पणी नहीं
कुष्ठ रोगियों से नफरत न करे इनसे प्यार एवम सहानुभूति रखे ये बिमारी का इलाज है - रवि गोयल समाजिक कार्यकर्ता 
शिवपुरी। दुनिया भर में हर साल जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कुष्ठ रोग दिवस 30  जनवरी को आयोजित किया जिसको की शक्ति शाली महिला संगठन समिति एवम स्वास्थ्य विभाग शिवपुरी के द्वारा संयुक्त रूप से अयोजित किया गया बड़ोदी स्थित खुले स्कूल परिसर में सुपोषण सखियों के साथ कुष्ठ रोग एवम गांधी जी की पुण्य तिथि एक साथ मनाई। शक्ति शाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि  हर साल यह इस पुराने घातक रोग के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और इस बात की ओर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है कि इसकी रोकथाम, इलाज और उपचार किया जा सकता है। इस दिन की शुरुआत 1954 में फ्रांस के समाजसेवी और लेखक राउल फोलेरो  ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में की थी, जिन्हें कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सहायता की थी। कुष्ठ एक पुराना संक्रामक रोग है जो एक बेसिलस, माइकोबैक्टीरियम लेप्राई  के कारण होता है। इस रोग के लक्षण आम तौर पर औसतन 5 साल में संक्रमण होने की लंबी अवधि के बाद होते हैं, क्योंकि एम लेप्राइ बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है। रोग मुख्य रूप से त्वचा, परिधीय नसों, ऊपरी श्वसन पथ के श्लेष्म और आंखों को प्रभावित करता है। कुष्ठ रोग का  टीका उपलब्ध है और इसका इलाज भी संभव है बार अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस की थीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुष्ठ रोगियों के प्रति सद्भावना और यूनिटी रखा गया है इसलिए हमको कुछ रोगियों से नफरत नहीं करना चाहिए उनके प्रति प्यार और सहानुभूति रखना चाहिए। कुष्ठ रोग निवारण जागरूकता कार्यक्रम में बड़ोद एवं उसके आसपास कार्य करने वाली सुपोषण सखियों को कुष्ठ रोग एवं उसके टीके के बारे में अबोध कराया एवं कुछ लोगों के प्रति कैसा व्यवहार रखना चाहिए इसके बारे में जागरूक किया कार्यक्रम में शक्तिशाली में लंदन की पूरी टीम सुपोषण सखी हर्षा कपूर नर्मदा शार्क अंगूरी आदिवासी रानी जाटव, रामदेव कमलेश जाटव, कमलेश कुशवाहा आदि ने सक्रिय भागीदारी की।

नवग्रह मन्दिर जाने थीम रोड पर रास्ता देने की मांग

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर की थीम रोड स्थित नवग्रह मन्दिर के लिये सड़क के डिवाइडर से रास्ते की मांग लोगों ने की है। कमलागंज, नवग्रह मंदिर, बैंक कॉलोनी, श्रीराम का बाड़ा आदि के लोगों ने मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे जी को पत्र लिखकर रास्ते की मांग की। लोगों का कहना है कि दो किमी चक्कर ख़ाकर मंदिर जाना पड़ेगा जिससे परेशानी होगी। 

ऑटो- टेक्सी यूनियन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। ऑटो -टेक्सी यूनियन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज दिनाक को वेलकम टूरिस्ट सेंटर में रखा गया था जिसमें सभी कार्यकारिणी के सदस्यगण को शपथ यूनियन के विधि सलाहकार श्री जितेन्द्र समाधिया द्वारा विधि सम्मत दिलवाई गई। जिसमे यूनियन के अध्यक्ष बनवारी धाकरे सहित सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों ने मंडल बनाकर सदस्त्यता ग्रहण का एक साथ मिलकर वाचन किया ईश्वर की शपथ लेकर संगठन के प्रति ईमानदारी एवं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने का वचन दिया कार्यकारिणी के सभी सदस्य द्वारा संगठन के द्वारा दिए गए सभी दायित्व का पालन करने की शपथ ली गई बैठक मे आभार  व्यक्त सचिव करण सिंह धानुक द्वारा किया गया।



#सम्मोहित कर नगदी, जेवर ऐंठने वाली अंतर्राज्यीय गेंग में पकड़ा गया #भोजपुरी फिल्मों का #कलाकार

कोई टिप्पणी नहीं
सम्मोहित कर धोखाधड़ी के मामले में गुना पुलिस की मिली बड़ी सफलता
गुना। नगर के लोगों को सम्मोहित कर धोखाधड़ी से नगदी,जेवर हड़पने के मामले में गुना पुलिस को बड़ी सफलता सफलता हाथ लगी है। रविवार को
सम्मोहित कर धोखाधडी के मामले में पकडे गये आरोपियों में शामिल आरोपी रोशन अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ लालजी भोजपुरी फिल्मों का कलाकार है, जिसने चार भोजपुरी फिल्मों 1-राजू बना कलेक्टर बाबू, 2-गाँधीगिरि, 3-दिल तेरा आशिक एवं 4-गर्व से बोलो वंदे मातरम फिल्मों मे काम किया है। आरोपियों द्वारा शहर की एक वृद्ध महिला को उसके लडके की केंसर की बीमारी ठीक करने फिर उसे सम्मोहित कर नगदी सहित लाखों के जेवर ऐंठने की वारदात को  अंजाम दिया था। जिसे गुना पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से गुना सहित शाजापुर, उरई उप्र में सम्मोरहित कर धोखाधडी करने की वारदातों का भी खुलासा हुआ है। करीबन 5 लाख का माल बरामद किया गया है।
पढिये विस्तार से खबर
गुना पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले की भोली भाली जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसे बेवफूक बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों पर चुन-चुनकर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी तारतम्य में गत् दिवस गुना कोतवाली पुलिस द्वारा ऐसे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके द्वारा शहर में 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला को उसके लडके की केंसर की बीमारी ठीक करने का बोला गया और फिर उसे सम्मोहित कर उसके 85,000 रूपये नगद, सोने की एक चैन, सोने की तीन अंगूठियां कुल कीमती 2,25,000 रूपये का माल पार कर दिया था।  
पुष्पा के साथ घटी घटना
उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जनवरी 2022 को फरियादिया पुष्पा पत्नि बृजमोहन गुप्ता उम्र 65 साल निवासी तलैया मौहल्लाी गुना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 26.01.2022 को वह ख्यालवदा चौराहा माता मंदिर से वापस घर जा रही थी कि रास्ते में एक आदमी ने उसे अपने पास बुलाया और उससे बोला कि कल इसी चौराहे पर एक महाराज आए थे, मेरी माता जी की तबीयत खराब रहती है तो वह भी उन महाराज जी से मिला था जिन्होंने उसे एक कागज में कुछ लिखकर दिया तथा उसे रखने को कहा था आज मेरी माँ सही हो गई तो वह महाराज जी से मिलने आया था क्योकि उसके साथ महाराज जी ने चमत्कार कर दिया । इतने में एक दूसरा आदमी आ गया । यह सब सुनकर फरियादिया द्वारा भी अपने लडके को केंसर की बीमारी होना  एवं उसकी बीमारी को बाबा से ठीक करवाने के लिये बोला गया । इसके बाद दूसरे आदमी ने पहले आदमी को वहाँ भगा दिया, इतने में वहाँ पर तीसरा आदमी भी आ गया, जो दूसरे आये आदमी से गुरु जी कह रहा था फिर दूसरे आदमी ने तीसरे से बोला कि तुम्हारे जेब में कितने पैसे है तो उसने 1500 रूपये जेब से निकाले, जिन्हें दूसरे आदमी ने छूकर उससे वापस रख लेने को कहा । फिर दूसरा आदमी फरियादिया से बोला कि आपके पास कितने पैसे है फरियादिया ने 30-40 रुपए होने की बोलकर रूपये उसे दिखाये तो उन्हें छूकर उसने वापस रखने को कहा फिर उसने पूछा कि आपके पास घर पर जो पैसे, गहने है उन्हें लेकर आओ उन्हें सिद्ध करना है, फिर फरियादिया ने 85,000 रूपये नगदी, सोने की तीन अंगूठी एवं सोने की एक चैन कीमती करीबन 1,40,000 रूपये कुल कीमती 2,25,000 रूपये के घर से लाकर उस दूसरे आमदी को दे दिये, फिर वह उसे एकांत में क्राईस्ट स्कूल वाली गली में लेकर पहुचे, जहां पहले उसने तीसरे आदमी को एक धागा देकर उसकी जंजीर और अंगूठी ली उसे एक लिफाफे मे रखकर धागा से लफेटकर रख ली और उसने तीसरे आदमी से पूछा कि उसे कोई घबराहट तो नहीं हो रही है और उस लिफाफे को लेकर वह वहाँ से सिद्ध करने के नाम से चला गया, फिर थोड़ी देर बाद लौटकर लिफाफा तीसरे आदमी को वापस कर वहाँ से जाने को कह दिया । फिर उसने फरियादिया के 85,000 रुपए, सोने की चैन व अँगूठीयों को एक लिफाफे में रखकर धागे से लपेटकर सिद्ध करने वहाँ से कुछ दूर चला गया और कुछ देर बाद वापस आकर लिफाफा फरियादिया को दे दिया और बोला कि इसे रख लो और सोमबार जब मै आऊँगा तब इसे खोलकर देखना और फरियादिया को पीछे लौटकर न देखने की बोलकर घर जाने को कहा गया । जब फरियादिया को लगा कि उसके साथ कहीं कोई धोखा तो नहीं हुआ तो दिनांक 28 जनवरी को उसने उस लिफाफे को खोलकर देखा तो उसमें पत्थर के टुकडे भरे हुये थे । जिसकी रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली गुना में अप.क्र. 54/22 धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
एसपी बोले पकड़ो इन्हें
इस प्रकार से एक वृद्ध महिला को सम्मोहित कर उससे धोखाधड़ी पूर्कक नगदी व गहने हडपकर ले जाने की घटना को गुना पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा गंभीरता से लिया गया और जिले में इस प्रकार से ठगी करने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़कर उनके पूरे गिरोह  का पर्दाफास करने के निर्देश दिये गये । 
 निर्देशानुसार प्रभारी अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक गुना श्री वी.पी. तिवारी के मार्गदर्शन में गुना कोतवाली टीआई मदन मोहन मालवीय अपनी टीम के साथ उक्त धोखाधडी करने वाले बदमाशों की पतारसी में सक्रियता से जुट गये । पुलिस द्वारा बदमाशों की शहर में सघन तलाश की गई और इसमें पुलिस के तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रिपोर्ट के मात्र दो घंटों के भीतर ही वृद्ध महिला को सम्मोलहित कर उसके साथ ठगी करने वाले तीनों बदमाशों की पहचान कर उन्हें बारदात में प्रयोग की गई अल्टो  कार सहित दबोच लिया गया।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
 पुलिस की पकड़ में आये बदमाशों ने पूछताछ पर अपने नाम 1-मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद शरीफ उम्र 46 साल निवासी पटेल नगर, रायबरेली उप्र, 2-रोशन अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ लाल जी उम्र साल निवासी पटेल नगर, रायबरेली उप्र, 3-मोहर्रम अली पुत्र बच्चन अली उम्र 52 साल निवासी कुंदनगंज, रायबरेली उप्र के होना बताये, जिनसे पुलिस द्वारा तलैया मौहल्ला  निवासी वृद्ध महिला पुष्पाु गुप्ताा के साथ हुई ठगी के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा ठगी की उक्त् बारदात को अंजाम देना स्वीाकार किया साथ ही दिनांक 26 जनवरी 2022 को ही शाजापुर में भी एक वृद्ध महिला को सम्मो हित कर सोने की एक चैन तथा दिनांक 24 जनवरी 2022 को उ0प्र0 के जिला जालौन के उरई में भी एक वृद्ध महिला को सम्मोचहित कर सोने की एक चैन, सोने की एक अंगूठी, सोने के मोतियो व सोने के पैण्डनल वाली एक माला लेने की बारदातें और करना बताया । 
 आरोपियों द्वारा शाजापुर व उरई में भी धोखाधडी की बारदातें करना बताने पर उक्त  बारदातों की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 26 जनवरी 2022 को आरोपियों द्वारा शाजापुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला को बातों में लेकर उसके गले में पहनी सोने की चैन की चोरी करने के मामले को लेकर कोतवाली शाजापुर में अज्ञात तीन आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 44/22 धारा 379 भादवि एवं दिनांक 24 जनवरी 2022 को को उप्र के जिला जालौन के उरई में भी एक वृद्ध महिला को सम्मो हित कर उससे सोने की एक चैन, सोने की एक अंगूठी, सोने के मोतियो व सोने के पैण्डवल वाली एक माला के हडपने के मामले को लेकर थाना उरई कोतवाली में अज्ञात तीन आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 68/22 धारा 420, 406 भादवि के तहत प्रकरण पंजीवद्ध होना पाये गये हैं।
 गुना पुलिस द्वारा पकडे गये तीनों आरोपियों के कब्जे  से गुना कोतवाली के प्रकरण में सोने की एक चैन, सोने की तीन अंगूठी एवं 79,000 नगद, शाजापुर कोतवाली के प्रकरण में सोने की एक चैन तथा उरई कोतवाली के प्रकरण में सोने की एक चैन, सोने की एक अंगूठी, सोने के मोतियो व सोने के पैण्डकल वाली एक माला कुल मशरूका कीमती करीबन 5,0000 रूपये का माल बरामद करने सहित बारदातों में प्रयोग की गई अल्टो कार क्रमांक यूपी 32 सीसी 4400 को जप्तर करने में महत्वेपूर्ण कामयाबी हासिल की गई है । शाजापुर एवं उरई के प्रकरणों के आरोपियों के गुना मे पकडे जाने की सूचना शाजापुर एवं उरई पुलिस को दी जावेगी जिनमे उरई एवं शाजापुर पुलिस द्वारा आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

अमोला क्रेशर पर गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई, रखा उपवास

कोई टिप्पणी नहीं
अमोला। आज 30-1-22 को जिला शिवपुरी के ब्लॉक करैरा के ग्राम अमोला क्रेशर पर गांधी जी की पुण्यतिथि मनाकर उपवास किया गया। कार्यकर्ता शैतानल आदिवासी व ग्राम एकता परिषद संगठन की महिलायें काफी संख्या में मौजूद रहीं। 

संजय श्रीवास्तव बने साहित्य परिषद के अध्यक्ष

कोई टिप्पणी नहीं
कोलारस। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्त महामंत्री आशुतोष शर्मा जी 'ओज' जी और जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी जी 'साधक' जी द्वारा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संभागीय सम्मेलन में कोलारस के वरिष्ठ समाज सेवी कवि एवं हैप्पी होम स्कूल के संचालक संजय श्रीवास्तव जी को अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोलारस का अध्यक्ष  बनाने की घोषणा की गई। श्रीवास्तव जी के अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं है। साथ ही विगत दिवस संजय श्रीवास्तव ने कोलारस की कार्यकारणी की भी घोषणा की। जिसमे राजकुमार श्रीवास्तव और संतोष गौड़ को उपाध्यक्ष , महामंत्री देवेंद्र पांडेय, रमन सक्सेना एवं ब्रजमोहन जाट को मंत्री, ओमप्रकाश गोयल को कोषाध्यक्ष, एवं मोहम्मद नईम सिद्दीकी, भगवान स्वरूप चतुर्वेदी, भगवान दास वैश्य, दीपक भार्गव ,अजरुद्दीन काजी, अभिनव रघुवंशी लुकवासा,मुवीन अहमद मुबीन, एवं सुरेश कुमार जैन को कार्यकारणी सदस्य तथा वरिष्ठ समाज सेवी बी के गोयल को संरक्षक बनाया गया है।

अभा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बने एसकेएस चौहान

कोई टिप्पणी नहीं
एसकेएस चौहान बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नए जिलाध्यक्ष
- सर्वसम्मति से हुआ समाज हित में निर्णय
-  चिंताहरण मंदिर पर हुई समाज बंधुओं की बैठक
शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आवश्यक बैठक रविवार को चिंताहरण मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष हरवीर सिंह चौहानने अपने कार्यकाल की पूर्णता पर आभार व्यक्त किया और सर्वसम्मति से एसकेएस चौहान को नवीन अध्यक्ष के रूप में पदभार सौंपा। इस पर सभी समाजजनों ने एक राय होकर सहमति दी।
समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक, राष्ट्रीय में अन्य क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिले भर की कोर कमेटी गठित की जाएगी जिसमें सामंजस्य बनाकर जिले में प्रचलित विभिन्न क्षत्रीय संगठन इकाइयां वर्ष भर के कार्यक्रमों की विस्तार रूप रेखा बनाएंगे। इसके अलावा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अन्य आयोजन किए जाएंगे। पूर्व अध्यक्ष निर्माण अध्यक्ष हरवीर सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में सभी समाज बंधुओं की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के एसकेएस चौहान ने आगामी समय में शीघ्र क्षत्रिय समाज का सर्वे किए जाने का निर्णय किया ताकि वर्तमान सदस्य व पारिवारिक स्थितियों का आकलन किया जा सके। समाज द्वारा प्रतिमाह अंतिम शनिवार को सुंदरकांड कराने का भी निर्णय लिया गया जिसमें सभी समाजसेवी अपनी सहभागिता निभाएंगे। नवीन कार्यकारिणी का गठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय ईकाई की ओर से नियुक्त चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह सोलंकी और बृजेश सिंह तोमर की उपस्थिति में समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में किया गया। जिसमें नरवर, करैरा, पोहरी, बैराड़, बदरवास, कोलारस, पिछोर, खनियाधाना के भी कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते रहने का संकल्प लेकर किया श्रमदान

कोई टिप्पणी नहीं
स्वच्छता के संदेश एवं श्रमदान के साथ शहीद दिवस पर नमन किया बापू को
रेडिएंट कॉलेज व दून स्कूल  ने दी महात्मा गांधी और स्व. राकेश जैन को श्रद्धांजलि
शिवपुरी। शहीद दिवस के अवसर पर   स्वच्छ भारत की संकल्पना और अपनों को खोने के दुख के साथ आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर, इन्ही भाव को मन में सजों कर रेडिएंट ग्रुप एवं दून स्कूल शिवपुरी ने शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाज सेवियों को आमंत्रित किया स्थानीय तात्याटोपे पार्क में जहां सभी लोगों ने एकत्रित हो कर सर्वप्रथम शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी और युवा व्यवसाई राकेश जैन को श्रृद्धांजलि अर्पित की और उनकी जीवन यात्रा से जुड़े संस्मरणों को याद किया। ठीक 11 बजे शहीद दिवस के अवसर पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान में  सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलते रहने का संकल्प लेते हुए तात्याटोपे पार्क में संस्था के छात्रों एवं स्टाफ के साथ संस्था के डायरेक्टर शाहिद खान विद्यालय प्राचार्य डॉ खुशी खान  कार्डीनेटर अखलाक खान आदि ने सफाई कार्य किया आज के इस कार्यक्रम में  शहर के समाजिक क्षेत्र में कार्यरत  अशोक अग्रवाल ,तरुण अग्रवाल विष्णु गोयल ,सौरभ सांखला भूपेंद्र भटनागर संजीव बांझल युवा साहित्यकार आशुतोष शर्मा  डॉक्टर बिस्वास,आलोक अग्रवाल लालू शर्मा पत्रकार, एसकेएस चौहान, जाहर सिंहआदि उपस्थित रहे और सभी ने शहर को साफ स्वच्छ बनाने तथा पर्यावरण को  सम्रद्ध बनाने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने का संकल्प लिया
आज के कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों ने रेडिएंट ग्रुप और दून विद्यालय परिवार को इस  प्रयास के लिए मुक्तकंठ से सराहा।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129