शिवपुरी। हिंदी दिवस के अवसर पर यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी (इंजीनियरिंग कॉलेज शिवपुरी) में स्पिक मैके के सौजन्य से ध्रुपद गायन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रायोजक हैं एसआरएफ फाउंडेशन। इसमें दरभंगा घराने के, मलिक ब्रदर्स के नाम से मशहूर, पंडित प्रशांत मलिक जी एवं पंडित निशांत मलिक जी अपने हुनर से सभी को परिचित कराएंगे एवं श्री गौरव शंकर उपाध्याय जी पखावज पर मलिक ब्रदर्स का साथ देंगे। इस कार्यक्रम के लिए छात्रों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम 14 सितंबर की शाम 4 बजे संस्था के एमयू हॉल में आयोजित किया जाएगा।
धमाका बड़ी खबर: #kolkata_BJP_का _ममता_बनर्जी_सरकार_के_खिलाफ_हल्ला बोल, छावनी बना कोलकाता
कोई टिप्पणी नहींकोलकाता। kolkata। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नाबन्न अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में भाजपा के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कई जगह पर पुलिस, टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। पुलिस ने मार्च निकाल रहे नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद लोकेट चटर्जी, राहुल सिन्हा आदि को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कोलकाता में मार्च रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया है। कोलकाता की सीमाओं की घेराबंदी की गई। बैरिकेड्स के जरिए राजधानी जाने वाले रास्तों को रोका गया। भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी कैडर की तरह बर्ताव कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सचिवालय तक मार्च के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही हैं।
धमाका बड़ी खबर: ट्रक से इस तरह टकराई तीन कारें, CCTV में कैद हादसा, देखिए VIDEO
कोई टिप्पणी नहींएक भीषण सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। लोडेड ट्रेलर (ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रक उसी कार पर जा गिरा जिसमें परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। यह दर्दनाक दुर्घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोड किया गया 18-पहिया ट्रेलर बिना धीमा हुए अचानक मुड़ जाता है। इसी दौरान भारी ट्रक अपना संतुलन खो देता है और उसका सामान सड़क पर गिरने लगता है। इससे तीन कारें अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा जाती हैं और फिर एक कार के ऊपर ट्रक भी पलट जाता है। इस कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुचली गई कार में दंपति और उनका बेटा सवार थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कार में सवार तीन यात्री घायल हो गए।
धमाका ग्रेट: राज्यमंत्री भारती की मौजूदगी में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का चिकित्सा शिविर सम्पन्न
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों का चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर डिप्टी कलेक्टर शिवागी अग्रवाल के निर्देशन एवं ए पी सी हरीश शर्मा के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 13.09.2022 को शा मावि छावनी क्रमांक 1 शिवपुरी मे सम्पन्न हुआ । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर के मुख्य अतिथि के रूप मे उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश पाठय पुस्तक निगम राज मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश शासन एवं पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राधानाध्यापक मावि छावनी क्रमांक 1 शिवपुरी अजमेर सिंह यादव द्वारा की गई । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई , संस्था प्रभारी अजमेर सिंह द्वारा माननीय मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया । प्रहलाद भारती द्वारा बच्चों को कृमिनासक दवा दी साथी ही अपने उद्बोधन मे प्रहलाद भारती द्वारा दिव्यांग बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग सेवा सबसे बड़ी सेवा है , आज के समय में दिव्यांग बच्चे विभिन्न विधाओ मे भाग लेकर मध्यप्रदेश एवं राष्ट्र के पटल पर अपना नाम रोशन कर रहे है , हम सभी को ऐसे दिव्यांग छात्रों की हमेशा सहायता करनी चाहिए , मध्य प्रदेश शासन विभिन्न योजनाओ मे दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित करने हेतु पूर्णतः तत्पर है , हो सकता है कि भगवान की प्राप्ति मंदिर मे न हो , अल्लाह की प्राप्ति मस्जिद मे न हो परंतु भगवान दीन दुखियों के सेवा मे जरूर मिल जाएंगे , उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए हर संभव मदद का भरोषा दिया उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा समस्त बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया । अध्यक्षीय उद्बोधन अजमेर सिंह यादव द्वारा दिया गया एवं सफल आयोजन के लिए बी आर सी सी अंगद सिंह तोमर एवं पूरी टीम को धन्यबाद ज्ञापित किया गया । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर कुल 182 दिव्यांग बच्चों ने अपना पंजीयन कराया , परीक्षण उपरांत नेत्र हेतु 5, अस्थि हेतु 8, मानसिक हेतु 4 , ई एन टी हेतु 7 मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए जाएंगी , उपकरण हेतु 47 छात्रचयनित किए गए जिन्हे केलीपर, ट्राई साइकिल , व्हील चेयर , कान की मशीन , कृतिम पैर , बैसाखी , एम आर किट , ब्रेल किट , ब्रेल स्टिक , रोलेटर प्रदान किए जाएंगे । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर मे डॉ दिनेश अग्रवाल (नेत्र चिकित्सक ), डॉ मोहित (अस्थि ) डॉ अर्पित बंसल (एम आर ), डॉ अभिषेक गोयल (ई एन टी ), डॉ रंजीत सिंह ( ऑडियोलॉजिस्ट ) के द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया गया , एलिमको टीम की ओर से प्रनेष मिश्रा ( ऑडियोलॉजिस्ट ), बिनीत कुमार सिंह (पी&ओ) एवं सागर उपस्थित थे । चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर उपस्थित सभी छात्रों को भोजन व्यवस्था एवं यात्रा देयक की सुविधा भी प्रदान की गई , कार्यक्रम मे विशेष योगदान प्रदीप शर्मा एम आर सी , दिनेश गुप्ता , अरविन्द वर्मा , दिनकर नीखरा , गणेश गुप्ता, राजेश खत्री , लोकेश बोबल एवं अखिल भार्गव का रहा संस्था प्रभारी अजमेर सिंह यादव एवं उनके पूरी टीम का शानदार सहयोग रहा अंत मे बी आर सी सी अंगद सिंह तोमर द्वारा आभार व्यक्त किया।
धमाका अलर्ट: कामाख्या यात्रा पर 6 अक्टूबर को जायेंगे जिले से 275 तीर्थ यात्री, 26 तक मांगे आवेदन, फिर शुरू मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत कामाख्या तीर्थ दर्शन हेतु 26 सितम्बर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 6 अक्टूबर को जिले से 275 तीर्थ यात्री कामाख्या यात्रा पर जाएंगे। कामाख्या यात्रा 06 से 11 अक्टूबर तक होगी। कामाख्या यात्रा में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर जिले के यात्री शामिल होंगे। कामाख्या यात्रा पर अनुरक्षक (एस्कार्ट) के रूप में शासकीय अधिकारी/कर्मचारी जायेगा। कामाख्या दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों से आवेदन 26 सितंबर तक आमंत्रित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के पुरुष जबकि महिलाओं के मामले में दो वर्ष की छूट दी गई है। चयनित तीर्थ यात्री आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निकटतम तहसील कार्यालय, नगरीय निकाय कार्यालय, जनपद कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों अवधि में जमा कर सकते हैं।
तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड/वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखना होगा। तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्थान के स्टेशन से लेकर यात्रियों को वापस उसी स्टेशन पर पहुंचाने की जिम्मेदारी IRCTC की रहेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता एवं चाय आदि IRCTC उपलब्ध करायेगा। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था उन्हें तीर्थ स्थल तक बस द्वारा ले जाने वापस ट्रेन में लाने एवं गाइड आदि की व्यवस्था भी IRCTC करेगा। ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों से प्रारंभ होगी एवं रुकेगी वहाँ तक यात्री को स्वयं अपने व्यय से आना होगा। उसके पश्चात यात्रा हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा। परन्तु यदि कोई यात्री विशिष्ठ सुविधायें का लाभ प्राप्त करता है उसका व्यय यात्री स्वयं वहन करेगा। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें।
धमाका अलर्ट: शासकीय आईटीआई शिवपुरी में प्लेसमेंट ड्राइव14 सितम्बर को
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी, 12 सितम्बर 2022 । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार प्लांट उत्तराखण्ड द्वारा 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
प्राचार्य, शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी नितिन मंदसोरवाले ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 26 वर्ष तक के आवेदक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है एवं निर्धारित योग्यता में दसवीं कक्षा के साथ आईटीआई (वर्ष 2019 से 2022 तक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राइव में फिटर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर और एमएमवी आदि के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। वेतनमान सीटीसी 19662 रूपए, इन हैण्ड 13666 रुपए के साथ पीएफ, ईएसआई, एपीपी एवं अन्य भत्ते दिया जाएगा। आवेदन के लिए दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई की अंकसूची एवं पहचान पत्र आदि की दो-दो छायाप्रतियां एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लाना अनिवार्य है।
शा कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बेटी बचाओ कार्यशाला का आयोजन 15 को
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बेटी बचाओ कार्यशाला का आयोजन 15 को किया जा रहा हैं। शिवपुरी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के.जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बेटी बचाओ कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में दिनांक 15.9.2022 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम श्री प्रहलाद भारती, श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती गायत्री शर्मा एवं जिलाधीश श्री अक्षय कुमार सिंह के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आंखो का, नाक, कान, गले का, दांतों का, एवं स्त्री रोग परीक्षण किया जायेगा। साथ ही रक्तदान व कोविड टीकाकरण का कार्य शिविर के दौरान किया जायेगा।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बेटी बचाओ कार्यशाला में अधिक से अधिक छात्राओं से उपस्थित रहने की अपील महाविद्यालय स्टाफ द्वारा की गई है। डॉ. ज्योत्सना सक्सेना कार्यक्रम संयोजक स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शा. कन्या महाविद्यालय शिवपुरी एवम डॉ. एन. के. जैन प्राचार्य स्व श्रीमती इंदिरा गांधी शा. कन्या महाविद्यालय शिवपुरी ने ये अपील की।
धमाका धर्म: मंशापूर्ण मंदिर पर श्री रामकथा में धूमधाम से मना श्री राम जन्मोत्सव
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। प्राचीन श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर जारी श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम का जन्म होते ही पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक साध्वी किशोरी दासी जी महाराज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। महाराज जी ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु के पास जाते हैं। गुरु जी पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस अवसर पर पंडित रमेश शर्मा, पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा, पंडित विकास दीप शर्मा, अरुण शर्मा, अमरदीप शर्मा (पार्षद ), भूपेंद्र दीवान, यशवंत मंगल, महेश पाल, प्रणय शर्मा, ध्रुव पाल, शिब्बू कुशवाह, कल्लू महाराज सहित अन्य मानस प्रेमी मौजूद रहे।
धमाका बड़ी खबर: द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना करने मंत्री नितिन गडकरी से किया अनुरोध
कोई टिप्पणी नहींग्वालियर। नागरिक उड्डयन मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया हैं। देश के मध्य क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग से देश के लगभग सभी प्रमुख नगरों सीधा जुड़ा है, औद्योगिक दृष्टि से ग्वालियर के आसपास मालनपुर एवं बानमोर दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं, एवं इसके अतिरिक्त महाराजपुरा व हजीरा जैसे अन्य कुछ औद्योगिक क्षेत्र भी ग्वालियर नगर में ही हैं, मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में आईसीडी -इंडियन कंटेनर डिपो भी कार्ययत है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उक्त अनुकूल परिस्थितियों के कारण ग्वालियर महानगर में एक बड़े लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से अनुरोध किया है।
श्री सिंधिया ने श्री गडकरी से मांग की है कि आपके मंत्रालय की भारत माला परियोजना के तहत ग्वालियर क्षेत्र के लिए एक लॉजिस्टिक पार्क की स्वीकृति अंचल एवं प्रदेश के विकास में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज पूरा देश जब विकास की दिशा में अग्रसर है, ऐसे में ग्वालियर -चम्बल अंचल भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नई उचाईयां प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, आपका सहयोग इस दिशा में बहुत सहायक होगा।
धमाका बड़ी खबर: पीएम आवास में गड़बड़ी पर सीईओ ने किया दो सचिवों को निलंबित, मातादीन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुरा के साथ विनोद शर्मा सचिव ग्राम पंचायत धतूरा (पूर्व ग्राम पंचायत खैरारा बनवारीपुरा) जनपद पंचायत पोहरी निलंबित
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह ने मंगलवार को दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया हैं। पीएम आवास में गड़बड़ी पाए जाने को लेकर जिन दो पर गाज गिरी उनमें मातादीन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुर जनपद पंचायत पोहरी के साथ साथ विनोद शर्मा सचिव ग्राम पंचायत धतूरा (पूर्व ग्राम पंचायत खैरारा बनवारीपुरा) जनपद पंचायत पोहरी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर मुख्यालय जनपद पंचायत पोहरी जिला शिवपुरी से सम्बद्ध कर दिया हैं।
केस -1
मातादीन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुर इसलिए निपटे
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुरा में अपात्र हितग्राहीयों से राशि लेकर लाभ प्रदाय करने एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित रहने की शिकायत की जाँच दिनांक 06.09.2022 को विकासखण्ड समन्वयक पीएमएवाय जनपद पंचायत पोहरी द्वारा की गई जाँच प्रतिवेदन अनुसार आवास निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सचिव श्री मातादीन शर्मा को स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों एवं आवास निर्माण संबंधी स्थल की कोई जानकारी नहीं है। हितग्राही रामू यादव, गनीराम यादव, लीला यादव, दिनेश कुशवाह, उत्तम बाथम एवं कल्ली बाथम को आवास स्वीकृत किया गया है जो मौके पर पक्के आवास में निवासरत पाये गये है जिसमें उक्त हितग्राही प्रथम द्रष्टया अपात्र पाये गये है। दिनांक 06/09/2022 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जननपद पंचायत पोहरी एवं बी. सी. पीएमएवाय द्वारा आवास को मौके पर निरीक्षण किया गया जिसमें संबंधित सचिव द्वारा अपात्र हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों का निरीक्षण नहीं कराया गया जिसमें अपात्रता संबंधी साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया है। संबंधित सचिव द्वारा स्वीकृत हितग्राहियों की पहचान एवं स्थल की जानकारी न होने से आवास की प्रगति प्रभावित हुई है एवं दिनांक 06/09/2022 तक स्वीकृत 87 आवासों के विरूद्ध केवल 50 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त का लाभ दिया गया है तथा कोई भी आवास पूर्ण नहीं किया गया है और न ही हितग्राहियों को समय पर मजदूरी की राशि का भुगतान किया गया है। अतः मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी के पत्र क्रमांक / ज.पं./ पीएमएवाय / 1011/2022 पोहरी दिनांक 12.09.2022 के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव अनुसार सचिव श्री मातादीन शर्मा को अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता बरते जाने का दोषी मानते हुए मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1) एक, दो, तीन का पालन न करने एवं नियम 23 के प्रावधानों अनुसार मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत श्री मातादीन शर्मा सचिव ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुर जनपद पंचायत पोहरी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाकर मुख्यालय जनपद पंचायत पोहरी जिला शिवपुरी
सम्बद्ध किया जाता है। निलम्बन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। ग्राम पंचायत की शासकीय योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री अमित शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खैरारावनवारीपुरा को ग्राम पंचायत खैरारा बनवारीपुरा के सचिवीय दायित्व सौंपे जाते हैं। श्री अमित शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा ग्राम पंचायत खैरारा बनवारीपुरा के सचिवीय दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
(उमराव सिंह मरावी)
-
केस -2
विनोद शर्मा सचिव ग्राम पंचायत धतूरा (पूर्व ग्राम पंचायत खैरारा बनवारीपुरा) पर इसलिए हुई कारवाई
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत में अपात्र हितग्राहीयों से राशि लेकर लाभ प्रदाय करने एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित रहने की शिकायत की जाँच दिनांक 06.09.2022 को विकासखण्ड समन्वयक पीएमएवाय जनपद पंचायत पोहरी द्वारा की गई जाँच प्रतिवेदन अनुसार हितग्राही रामू यादव, मनीराम यादव, लीला यादव, दिनेश कुशवाह, उत्तम बाथम एवं कल्ली बाथम को आवास स्वीकृत किया गया है जो मौके पर पक्के आवास में निवासरत पाये गये है जिसमें उक्त हितग्राही प्रथम द्रष्टया अपात्र पाये गये है। दिनांक 06/09/2022 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जननपद पंचायत पौहरी एवं बी. सी. पीएमएवाय द्वारा आवास को मौके पर निरीक्षण किया गया जिसमें संबंधित सचिव द्वारा अपात्र हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों का निरीक्षण नहीं कराया गया जिसमें अपात्रता संबंधी साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया है। संबंधित सचिव द्वारा स्वीकृत हितग्राहियों की पहचान एवं स्थल की जानकारी न होने से आवास की प्रगति प्रभावित हुई है एवं दिनांक 06/09/2022 तक स्वीकृत 87 आवासों के विरूद्ध केवल 50 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त का लाभ दिया गया है तथा कोई भी आवास पूर्ण नहीं किया गया है और न ही हितग्राहियों को समय पर मजदूरी की राशि का भुगतान किया गया है। अतः मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी के पत्र क्रमांक/ज.प./ पीएमएवाय/ 1011/2022 पोहरी दिनांक 12.09.2022 के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव अनुसार सचिव श्री विनोद शर्मा ग्राम पंचायत धतूरा (पूर्व ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुरा) को अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता बरते जाने का दोषी मानते हुए मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1) एक, दो, तीन का पालन न करने एवं नियम 23 के प्रावधानों अनुसार मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत श्री विनोद शर्मा सचिव ग्राम पंचायत धतूरा (पूर्व ग्राम पंचायत खैरारा बनवारीपुरा) जनपद पंचायत पोहरी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाकर मुख्यालय जनपद पंचायत पोहरी जिला शिवपुरी सम्बद्ध किया जाता है। निलम्बन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। ग्राम पंचायत की शासकीय योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री प्रेम नारायण शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत धतूरा को ग्राम पंचायत धतूरा के सचिवीय दायित्व सौंपे जाते हैं श्री प्रेम नारायण शर्मा, ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा ग्राम पंचायत धतूरा के सचिवीय दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा।
(उमराव सिंह)
धमाका अलर्ट: 14 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक फक्कड़ कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर इलाके कट ऑफ
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। 14 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर के फक्कड़ कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर इलाके कट ऑफ रहेंगे। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.विष्णु मंदिर फीडर तथा 33 के.व्ही. खरई फीडर पर 14 सितम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.विष्णु मंदिर से निकलने वाले संपूर्ण फीडर के बंद रहने से 14 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक फक्कड़ कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर एवं आसपास से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही.खरई फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र खरई एवं कार्या से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
धमाका डिफरेंट: #cheetahisBACK चीतों की वापसी के ऐतिहासिक कदम के साथ मिशन 2024 पर आ रहे भारत के शेर पीएम Narendra Modi 17 सितंबर को, अपने जन्मदिन पर 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे
कोई टिप्पणी नहींShivpuri/sheopur। #cheetahisBACK चीतों की वापसी भारत में 17 सितंबर को होने जा रही है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने आ रहे हैं। ठीक बारात आने की तैयारी नजर आ रही है। अनेक सुरक्षा कर्मी अभी से ड्यूटी पर तैनात कर दिए गए हैं। आईएएस, आईपीएस लगातार मोर्चा संभालते जा रहे हैं। बारात आनी श्योपुर जिले में है लेकिन उसे ठहराने के लिए जनवासा शिवपुरी में तैयार है। नगर के जितने भी होटल हैं, उन पर टोटल फुल के बोर्ड लगा दिए गए हैं। केवल @17septembar ही मिशन टारगेट है। हर तरफ चीतों की चर्चा है, लेकिन क्या वास्तव में इतना ही कार्यक्रम होना है, जो बीजेपी ने आज से जोरदार ढंग से प्रचारित करना शुरू कर दिया हैं और टैग किया जा रहा है कि... #cheetahisBACK चीतों की वापसी का ऐतिहासिक कदम। मिशन #LiFE के प्रति प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।
या फिर कुछ और ? शायद ये अधूरा सच है, मसलन पूरा सच ये है की बेशक चीतों का भारत आगमन इतिहास लिखेगा, पीएम मोदी जी उन्हें जंगल में छोड़ेंगे। लेकिन सिर्फ चीता मिशन पर ही देश के पीएम श्योपुर नहीं आ रहे बल्कि मिशन आम चुनाव मई 2024 हैं, इसी के मद्देनजर आदिवासी बाहुल्य श्योपुर और शिवपुरी जिले में पीएम मोदी का आगमन हो रहा है। साल 2024 को ध्यान में रखते हुए कराहल में आदिवासियों का विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। अगर कंफूसियों की जानकारी में दम है तो पीएम लाखों लोगों को संबोधित करने वाले हैं। इस बात की पुष्टि के लिए दूसरी खबर ये है की संभाग ही नहीं बल्कि प्रदेश के दीगर जिलों से सैकड़ों वाहनों में भरकर लोग उस सभा में शामिल होने वाले हैं। अकेले शिवपुरी जिले को 1250 वाहनों का टारगेट दिया गया हैं। इतना ही नहीं इस मिशन में स्कूल बसों को भी शामिल किया जा रहा है इसलिए सूत्र बता रहे हैं की ग्वालियर में तीन दिन कुछ स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जैस जैसे दिन करीब आता जा रहा है वैसे वैसे अधिकारियों के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही हैं। कुलमिलाकर मिशन 2024 में 400 पार जाने की रणनीति का हिस्सा अफ्रीकन चीते भी बन पड़े हैं, ऐसा जानकार कहते हैं।
खैर जो भी हो खिलेगा पर्यटन का कमल
बात चाहे जो भी हो लेकिन पर्यटन प्रेमी कूनो जरूर आयेंगे। जाहिर सी बात है, एक तरफ शिवपुरी तो दूसरी तरफ रणथंभोर यानि शिवपुरी जिले में पर्यटन की रुकी बयार फिर से बहने की उम्मीद जाग गई है, इसलिए ह्रदय से चीतो और भारत के शेर पीएम नरेंद्र मोदी का श्योपुर और पड़ोसी शिवपुरी की धरती पर स्वागत है।
धमाका ग्रेट: रंग रोगन से खिल उठे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। नगर के झांसी रोड स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा रंग रोगन कराने के बाद खिल उठी हैं। पुरातात्विक महत्व की इस धरोहर को नई रंगत के साथ सजाया गया है। वर्षों पूर्व इसको स्थापित किया गया था लेकिन अब इस पर कलर कर दिया गया है। जिससे यह मूर्ति देखने में आकर्षक लग रही है। खास बात यह है कि महाराणा प्रताप चौराहे से निकलते समय राहगीरों को प्रतिमा अपनी और आकर्षित कर रही है।
धमाका बड़ी खबर: सिकंदराबाद के इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने से आठ लोगों की मौत
कोई टिप्पणी नहींतेलंगाना (Telangana) के सिकंदराबाद के इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लगने से आठ लोगों की मौत (Death) हो गई। जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग के गुबार इतना ज्यादा है कि इलाके में चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया है। हादसा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन (Secunderabad Railway Station) के पास हुआ है।
जिस शोरूम में आग लगी है उसके ऊपर लॉज है, और इस लॉज में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, फिलहाल प्रसासन की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है।
बता दें कि इससे पहले अप्रैल में तमिलनाडु में इसी तरह की घटना हुई थी। यहां पोरुर-कुंदरातुर स्थित शोरूम में एक कस्टमर ने अपनी ई-बाइक की बैटरी को चार्ज पर लगाया था। इसके कुछ ही देर बाद शो रूम में अचानक आग लग गई थी। धीरे-धीरे पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया था। इस घटना में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गये थे।
भारतीय मजदूर संघ व अनुषांगिक संगठनों की 13 सितंबर को शामा विद्यालय छावनी में बैठक
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ के साथ उनके सभी अनुषांगिक संगठनों की दिनांक 13 सितंबर को सायंकाल 4:30 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय छावनी में आवश्यक बैठक रखी गई है। इसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री उमेश जी शर्मा तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह गुर्जर साहब उपस्थित रहेंगे अतः सभी से निवेदन है की बैठक में उपस्थित रहने का कष्ट करें।
धमाका बड़ी खबर: शिवपुरी जिले के नए एडीएम विवेक रघुवंशी होंगे, नीतू माथुर की जगह करेंगे ज्वाइन
कोई टिप्पणी नहींभोपाल। शिवपुरी जिले के नए एडीएम विवेक रघुवंशी होंगे। आप नीतू माथुर की जगह शिवपुरी आ रहे हैं। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग उप सचिव, 'कार्मिक' ब्रजेश सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी तबादला आदेश में राज्य शासन एतद्द्द्वारा श्री विवेक कुमार रघुवंशी (आर आर 2008), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गुना एवं सक्षम प्राधिकारी गेल गुना (अतिरिक्त प्रभार) को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला शिवपुरी के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
धमाका बड़ी खबर: मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए बढ़ती जा रही भीड़, उधर मरीजों के पर्चे बनाने को लेकर रोज झगड़े की नौबत
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए दिन व दिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं। इधर मेडिकल कॉलेज में मरीजों के पर्चे बनाने को लेकर रोज झगड़े की नौबत आ रही हैं। बीते रोज मरीज बंटी सतेंद्र चौहान ने खिड़की पर झगड़े के हालातो का वीडियो वायरल करते हुए केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया से व्यवस्थाओं में सुधार की गुहार लगाई। उनका कहना हैं की एक खिड़की पर ओपीडी की लंबी कतार के चलते झगड़े की नोबत आती हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज का स्टाफ लोगों को खिड़की में अंदर बुलाकर तत्काल पर्चा बनवा देता हैं जिसे स्टाफ का नाम दे दिया जाता हैं और बाहर लोग खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं से पुरुष स्टाफ ठीक से बात तक नहीं करते। वायरल वीडियो में पुरुष स्टाफ एक महिला से चिल्लाकर बात नहीं करने की बात कहता नजर आ रहा हैं लेकिन उसकी खुद की आवाज सुनकर आप दंग रह जाएंगे। लोगों का कहना हैं की मरीजों के पर्चे कंप्यूटर से बनाए जाए जिससे काम में तेजी आएगी। अभी हाथ से बनाते हैं। भीड़ ज्यादा होने लगी इसलिए दो काउंटर शुरू किए जाएं।
ये हैं वायरल वीडियो और जो लिखा
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में धांधली हो रही है स्टाफ और वरिष्ठ नागरिक और विकलांग खिड़की पर स्टाफ के लोग ही व्यवस्था भंग कर रहे हैं स्टाफ के लोग आते हैं सीधे अंदर चले जाते हैं गेट खोल के और पर्चा बनवाने लगते हैं जो लाइन में लगा है वह खड़ा रहता है और एक महिला के साथ गलत शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है आप देख रहे हैं महिला ने बोला पर्चा बनवाने हम लोग बाहर खड़े रहते हैं जो भी आता है अंदर चला जाता है और महिला पर चिल्लाया जा रहा है महिला ने बोला है मुझे जल्दी है तो स्टाफ द्वारा बोला गया आपको ज्यादा जल्दी है तो बहार प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखा लो।
Modi ji Digital India mein
पर्चा हाथ से बनाए जा रहे हैं इस कारण काफी लंबी लाइन लगी है पर्चा बनवाने के लिए इससे लोगों को काफी परेशान हो रहे हैं
Jyotiraditya Madhavrao Scindia
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com