Responsive Ad Slot

धमाका शोक: श्रीमती कल्पना बड़ाया पत्नी स्व महेंद्र बढ़ाया (बड़ाया हार्डवेयर ) का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे शनिवार 11 मार्च को निज निवास, श्री राम कॉलोनी शिवपुरी से मुक्ति धाम जायेगी

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

शिवपुरी। नगर की ख्यातिनाम फर्म बड़ाया हार्डवेयर से एक दुखद खबर है। श्रीमती कल्पना बड़ाया पत्नी स्व महेंद्र बड़ाया  (बड़ाया हार्डवेयर ) का आकस्मिक निधन अभी रात्रि 9 बजे हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे शनिवार 11 मार्च को निज निवास, श्री राम कॉलोनी शिवपुरी से मुक्ति धाम के लिए निकलेगी।












धमाका बड़ी खबर: नगर से लापता शिक्षक राजीव श्रीवास्तव की बेतवा नदी में मिली लाश, बाइक किनारे खड़ी थी

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कॉलेज के सामने, पानी की टंकी के पास रहने वाले पिछोर वाले गुमशुदा राजीव श्रीवास्तव की लाश शुक्रवार को शाम चार बजे ओरछा बरुआसागर स्थित बेतवा नदी में मिली हैं। बरुआ सागर थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया की बाइक किनारे पर रखी मिली। जबकि लाश पानी में पड़ी मिली। जिसकी जेब में चाबी, आधार कार्ड आदि मिला हैं। पुलिस ने शिवपुरी फिजिकल थाना को सूचित किया तो पता लगा की राजीव श्रीवास्तव आठ मार्च से घर से बाइक सहित लापता थे। जिसकी गुमशुदगी दर्ज हैं। इस कदम के पीछे क्या वजह रही ये ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस ने शव पीएम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया हैं, जहां शनिवार को परिजनों के पहुँचने पर पीएम किया जाएगा। 
असली वजह सामने आना जरूरी
राजीव के परिचित लोगों को उसकी मिस्ट्री समझ नहीं आ रही। उनका कहना हैं की वह इतनी दूर आत्महत्या करने क्यों गया। शहर में भी तो नदी तालाब हैं। लेकिन पुलिस थाना प्रभारी फिजिकल कृपाल सिंह ने बताया की उनकी रिश्तेदारी उसी इलाके में हैं। दूसरी बात घर से जाते समय घर पर कोई कहा सुनी भी हुई थी इसलिए कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
धमाका ने प्रकाशित की थी खबर
राजीव की गुमशुदगी को लेकर धमाका ने खबर का प्रकाशन किया था। 

'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना संवाद' एवं 'पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम' में सीएम खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने संबोधित किया

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर के पोलो ग्राउंड में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना संवाद' एवं 'पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम' में सीएम खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे
सिंधिया ने संबोधित किया।











आज पूरी दुनिया में भारत का मान—प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ा है : कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले, सीएम शिवराजसिंह

कोई टिप्पणी नहीं
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है : प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
शिवपुरी। जितनी अच्छी सरकार केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी चला रहे हैं यहां प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार चला रही है। उतनी अच्छी सरकार कांग्रेस ने आज तक नहीं चलाई। 14 महीने के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी तो संबल योजना, बेटा—बेटियों के लिए साइकल योजना, कन्यादान योजना, लैपटाप सहित भाजपा सरकार द्धारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। कांग्रेस की सरकार महा झूठी सरकार है, लेकिन एक तरफ हमारे मोदी जी है जो देश को कहां से कहां ले गए आज पूरी दुनिया में भारत की मान, सम्मान, प्रतिष्ठा है हर तरफ भारत—भारत हो रहा है। कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में 21 हजार करोड़ रूपए का बजट होता था। भाजपा 3 लाख 14 हजार करोड़ रूपए का बजट लेकर आई। भारत सरकार ने प्रति व्यक्ति आय का अध्ययन किया। कांग्रेस के शासन काल में एक व्यक्ति प्रति आय 11 हजार रूपए साल थी लेकिन भाजपा की सरकार में यह आय बढ़कर 1 लाख 42 हजार रूपए साल हो गई है। जितनी शानदार सड़के भाजपा ने बनाई क्या कभी कांग्रेस ने बनवाई। अब जल जीवन मिशन से हर घर में पाइप लाइन से नल से पानी मिलेगा, एक तरफ जहां इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए काम हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सीएम जनसेवा अभियान के तहत गांव—गांव में शिविर लगाकर जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रंगमहल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। 
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है : प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है आपने देखा होगा जहां भारतीय जनता पार्टी को त्रिपुरा के अंदर 1 प्रतिशत वोट मिलता था आज वहां प्रचंड बहुत की सरकार है। नागालैंड के अंदर जहां अलगाववादी व आतंकियों का एक बड़ी ताकत के साथ प्रदर्शन था आज उस नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है। पूर्वाचंल के क्षेत्र में और पूरे देश के कोने—कोने आज भारतीय जनता पार्टी की 16 राज्यों में सरकार है। वो सरकार जो बनी है वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है। शिवपुरी के कार्यकर्ताओं के बीच में एक बात का उल्लेख इसलिए करना चाहता हूं कि गुजरात के 27 साल के सरकार के बाद 156 सीटें लाकर भारत के राजनीतिक इतिहास बनाने में अगर किसी का सहयोग है तो वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का है। अब हम सबको मिलकर संकल्प लेना है कि शिवपुरी में भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हम पांचों विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे जनसेवा के इतिहास में मैंने कभी भी किसी भी सरकार को इतनी इतिहासकारी जलकल्याण योजनाओं को एक—एक समाज, एक—एक वर्ग, एक—एक जन, एक—एक इंसान के लिए क्रियान्वयन करते हुए नहीं देखा जो हमारी डबल इंजन की सरकार केंद्र व प्रदेश में कर रही है। चाहे उज्जवला योजना हो, चाहे प्रधानमंत्री किसान योजना हो, लाडली लक्ष्मी योजना हो, लाडली बहना योजना हो, संबल योजना हो, उर्जा की योजना हो, 18 साल में तीन लाख किलोमीटर सड़कें बनाने की योजना हो, जिस प्रदेश में हमें गड्ढे देखने पड़ते थे सड़क नसीब नहीं होती थी अगर परिवर्तन लाया है तो भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री शिवजसिंह चौहान ने लाया है। ​अब हमारा दायित्व बनता है कि जो शीर्ष नेतृत्व ने योजना का क्रियान्वयन किया है उस योजना का लाभ हम एक—एक लाभार्थी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप और जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं की होती है। सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर, वार्ड बार सहित लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएं इससे वह लाभार्थी भी भाजपा का एक अभिन्न अंग बनेगा। इस बार भाजपा को ग्वालियर संभाग में नया रिकॉर्ड कायम करना है। 
प्रदेश संगठन महामंत्री मप्र हितानंद शर्मा एक समय था जब जनसंघ था तब लोग भारतीय जनता पार्टी को गिनते नहीं थे। कार्यकर्ताओं ने दम लगाई और जो भाजपा 20 लोगों की पार्टी थी आज 18 से 20 करोड़ की पार्टी हो गई। आज भाजपा दुनिया की नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज शिवपरी की गली से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकार नगर सरकार हो केंद्र की सरकार भाजपा की है। ग्राम सभा से लेकर देश की लोक सभा तक भाजपा है। यह कार्यकर्ताओं के आधार पर है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के व्यवस्था के अनुसार जो सूचना देती है उस सूचना का पालन करता है। 
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि हमने बूथ विस्तार योजना पर विस्तार पूर्वक कार्य किया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मन के साथ पार्टी के लिए कार्य करता है। हम वरिष्ठ नेतृत्व को विश्वास दिलाते हैं कि इस बार पांचों की पांचों विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे न आभार महामंत्री गगन खटीक द्धारा व्यक्त किया गया। इस मौके पर मंच पर कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री महेद्र सिंह सिसोदिया, सांसद कृष्णपालसिंह यादव, वन मंत्री विजय शाह, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी केशवसिंह भदौरिया सहित जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129