शिवपुरी। शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन स्थित खुबत घाटी इलाके में करीब पांच किलो मीटर हिस्से का फोरलेन निर्माण पूरा हो गया है। केआरसी इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस फोरलेन का निर्माण फॉरेस्ट एरिया की शर्तों को पूरा करते हुए पूर्ण किया हैं जो किसी चुनौती से कम हरगिज नहीं था। करीब 14 अंडर पास वन्य प्राणियों की फोरलेन क्रॉसिंग के लिए उक्त फोरलेन के नीचे से बनाए गए हैं। तो वहीं करीब पांच बड़े ब्रिज का निर्माण भी कंपनी ने किया हैं। पूरी तरह वन्य प्राणियों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस फोरलेन के दोनों ओर भी वन्य प्राणियों की आवाजाही रोकने के लिए जाली और ग्रीन कलर में बांस की ऊंची दीवार नुमा फेंसिंग तैयार की गई हैं। एनएचएआई के पूर्व डायरेक्टर राजेश गुप्ता के समय उक्त इलाके के सड़क निर्माण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। उनकी देखरेख में काम शुरू होते ही चुनौती मिली। नेशनल पार्क की सीमा में सड़क बनाई जानी थी इसलिए इसकी सीमा तय थी। यानि निर्धारित सीमा में ही वर्तमान ट्रेफिक को चलाते हुए नवीन सड़क बनाई जानी थी। जो किसी चुनौती से कम नहीं था। ऐसे में केआरसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के स्थानीय प्रबंधक एसके राय ने इसे चुनौती के रूप में लिया और बार बार लगने वाले जाम को बहाल करवाते हुए, खराब सड़क पर रिपेयरिंग के साथ सड़क के एक हिस्से को जल्द पूरा करने के लिए रात दिन मेहनत की। जिसके नतीजे में जब एक तरफ का ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू हुआ तो उन्होंने दूसरी तरफ के निर्माण में जोर लगा दिया। आपको बता दें की देश के सबसे व्यस्त रूट्स में शिवपुरी से होकर निकला ये नेशनल हाईवे नंबर तीन हैं जिसे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम से जाना जाता हैं। अतिशयोक्ति नहीं की इस फोरलेन पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती हैं। किसी भी पल वाहन रुकते नहीं। अब एनएचएआई के नए प्रबंधक उमाकांत मीना ने पूरे प्रोजेक्ट पर फोकस करते हुए इसे अंतिम रूप प्रदान किया हैं। जिससे ये राजमार्ग राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनकर तैयार हुआ हैं।
शानदार निर्माण से स्पीड बढ़ी
इस सड़क का निर्माण राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप किया गया हैं। घाटी इलाके में वन एरिया के रहते खुबत घाटी को बिना कटाव के सड़क डिजाइन के अनुसार तैयार की गई हैं।
स्पीड रोकने स्पीड ब्रेकर
उक्त सड़क पर खुबत घाटी इलाके में ग्वालियर से आने और शिवपुरी से जाने के दोनों रास्तों पर तीव्र मोड़ होने से जब कुछ वाहन दुर्घटना हुई तो एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़क निर्माण कंपनी ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए हैं। संकेतक भी लगाए हैं जिनको दिन और रात की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हैं।
पूरी सड़क पर चेतावनी और संकेतक लगाए
एनएचएआई की पहल पर उक्त सड़क पर संकेतक लगाए गए हैं। जगह जगह पर रोड सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया हैं।
समय और इंधन की बचत
उक्त फोरलेन के समय रहते निर्माण से लोगों का समय, इंधन दोनों की बचत होने लगी हैं। एक समय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया इस फोरलेन की स्वीकृति लेकर आए थे। जिसके बाद ग्वालियर से उज्जैन तक फोरलेन बनाया गया था। बाद में खुबत घाटी पर निर्माण लागत के फेरे अटका अब पूरी प्रक्रिया होने के बाद फोरलेन बनकर तैयार हो चुका हैं।
ये बोले छात्र
हम सतनवाड़ा यूआईटी कॉलेज में पढ़ते हैं। पहले सड़क खराब थी तो कोलेज आने में परेशानी होती थी। टू लेन होने से जाम भी लगता था। अब फोरलेन बनने के बाद कम समय लगने लगा हैं।
-
शिवपुरी से नरवर की सड़क पर हमको पहले ही समय लगता हैं इस पर खुबत घाटी पर भी सड़क खराब थी अब नई सड़क बन जाने से हमको सहूलियत हो गई हैं।
%20(1).png)





.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1).png)





.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1).png)





.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(1)%20(1)%20(1).jpg)
%20(1)%20(2)%20(1)%20(1).jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com