Responsive Ad Slot

#धमाका बड़ी खबर : फिजिकल थाने से 200 मीटर दूर दो पक्ष झगड़े, जमकर फेंके गए ईंट, पत्थर, थाने पर भी किया हंगामा, हालात काबू में, दो दिन में तीसरा झगड़ा

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 2 नवंबर 2024

ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
शिवपुरी। शहर के फिजिकल इलाके में दो पक्ष आपस में झगड़ बैठे जिसके नतीजे में दोनों के बीच जमकर ईंट पत्थर फेंके गए, देखिये video में किस तरह पथराव कर लोगों ने क़ानून हाथ में लिया, पुलिस को शांत शिवपुरी में हुए पथराव के मामले के दोषियों पर सख्त एक्शन लेना होगा ऐसा लोगों का कहना है। फिजिकल थाना इलाके में बीते दो दिन में ये तीसरी बड़ी घटना है, संवेदनशील इलाके में शांति भंग की ये ताज़ा घटना है। बता दें की आज शनिवार को थाने से 200 मीटर दूर कालीमाई मंदिर रोड पर स्थित दूध डेयरी संचालक और आसपास रहने वाले लोगों में विवाद हो गया जिसने संगीन रूप ले लिया और जमकर ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। लगभग दोनों ही पक्षों की और से एक दर्जन लोग घायल होने की खबर सामने आई है। बाद में इसी घटना को लेकर फिजिकल पुलिस थाने पर भी हंगामा हुआ। घायलों को मेडिकल कराने जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
         (देखिये किस तरह हुआ पथराव )
कोतवाली और देहात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि स्थिति नियंत्रण में हैं।













#धमाका न्यूज़ : बिना भुगतान के सहारा निवेशकों की दिवाली काली रही

कोई टिप्पणी नहीं
* सहारा निवेशक आर्थिक ठगी व धोखाधडी के शिकार : एडवोकेट श्री रमेश मिश्रा 
 शिवपुरी। सहारा के निवेशकों की दीपावली काली रही। आज सहारा के ठगी,पीड़ित,गरीब जमाकर्ता दुःखी व परेशान है, दर दर की ठोकर खा रहे हैं, उनकी कहीं कोई सुनबाई नहीं हो रही है। बीमारी का इलाज, बच्चो की एजुकेशन,लड़की व लडको की शादी ब्याह आदि जमाकर्ता के सपने कैसे पूरे हो,कहीं कोई उम्मीद नहीं दिखती, वे अपनी जमा राशि के भुगतान की भीख मांग रहे है, जो आज जरूरत के समय नहीं मिल रही है वे आज आर्थिक ठगी व धोखाधडी  के शिकार हैं।
 है एजेंट महाराज तुम कहां हो,जमा राशि कैसे मिलेगी,?तुम्हारे वादे गारंटी का क्या हुआ,क्या कर रहे हो, कुछ तो बताओ , जमा राशि कैसे मिलेगी, जमाकर्ता को निराशा के भवर से निकालो, है एजेंट महाराज सामने आओ, राशि का भुगतान कराओ सहारा के दुःखी पीड़ित गरीब निवेशकों ने एजेंटो से मांग करी है कि, राशि जमा कराते समय जो बायदा किया करते थे, आज सामने आकर जमाकर्ता को उसकी अपनी जमा राशि का भुगतान कराएं।
 एडवोकेट श्री रमेश मिश्रा का आरोप है कि ,सहारा इंडिया के सभी ऐजेंट ( कार्यकर्ता ) पैसा डुबाने का काम किया है, उन लोगों को मालूम था कि कंपनी बंद हो चुकी है, फिर भी अपने कमीशन के लिए लोगों को बर्बाद किया है, एजेंट ( कार्यकर्ता ) निवेशक की राशि डुबाने में दोषी है, उसने अपने कमीशन के लालच में निवेशक की जमा राशि को वापिस नही होने दिया और कन्वर्शन ( परिवर्तित ) करा दिया विस्बास देकर विश्वासघात किया है
आज जब निवेशक को जरूरत पर उसकी जमा राशि नहीं मिल रही है, परेशान हो रहा है,तब एजेंट ( कार्यकर्ता )  कह रहे है कि उन्होंने  सहारा का काम करना बंद कर दिया है उनका कोई संबंध सहारा से नहीं है उनकी भी राशि जमा है  आपको  अपनी जमा राशि नहीं मिल रही है, इसमें वे क्या कर सकते है 
कल तक यही लोग सहारा को अपना अन्नदाता बताते हुए गुणगान करते थे, निवेशक से अपनी जिम्मेदारी ( गारंटी ) पर उसके घर व दुकानों पर जाकर सहारा इंडिया की तारीफ कर  राशि लेकर आए थे उसके कमीशन की राशि से जमीन जायदाद बना ली, आज कमीशन मिलना बंद हो गया है
 तो अपना पल्ला झाड़ रहे है 
यह कितनी दुर्भाग्य पूर्ण व शर्मनाक है 
सहारा इंडिया के ठगी पीड़ित गरीब निवेशक अपनी लाखो रुपए की राशि जमा होने के बाद भी जरुरत पर भुगतान नहीं मिलने से न तो अपना इलाज करा पा रहे हैं, न ही अपने बच्चो को पड़ा पा रहे है,ओर न ही उनकी शादी ब्याह कर पा रहे है, 
सहारा में राशि जमा करते समय जो सपने देखे थे, सब चकनाचूर हो गए, उनकी दिवाली काली काली ही रही, उनको भुगतान नहीं मिला।













#धमाका न्यूज़ : कोटा गौशाला में हुआ गोवर्धन और गौ पूजन, विधायक जैन के साथ कलेक्टर रवीन्द्र रहे मौजूद

कोई टिप्पणी नहीं
गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक है : विधायक
शिवपुरी, 2 नवंबर 2024। गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में अभिनव पहल की गई है। पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा और गौ पूजन का कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आयोजित किया गया है। गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। जिले की गौशालाओं में भी गौवर्धन पूजा की गई। ग्राम पंचायत कोटा गौशाला में विधायक देवेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधि विधान से गोवर्धन पूजा और गौमाता की पूजा की। गौशाला में देखरेख करने वाले गौसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
शनिवार को ग्राम पंचायत कोटा में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कोटा गौशाला में आयोजित पूजा कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, पशुपालन विभाग के संचालक डॉ.यादव और गौ सेवक उपस्थित रहे।
महंत गिर्राज दुबे ने गौशाला में मंत्रोचार के साथ पूरे विधि विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न कराई और गौशाला में गौ माता का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों को गौ संवर्धन एवं गौ रक्षा का सामूहिक संकल्प भी दिलवाया तथा गौ सेवा में लगे गौशाला के गौ सेवकों राज गुर्जर, बेटी आदिवासी, सुमन आदिवासी, कांता बाई, इंदर सिंह आदिवासी एवं अच्छे लाल अहिरवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। जिसमें गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले की अन्य गौशालाओं में भी गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 













#धमाका डिफरेंट : रोटी बैंक वाहन लॉन्च, हर घर रोटी और बची हुई खाद्य सामग्री एकत्रित करने जायेगा नगर में, पशु रक्षक संघ की पहल, व्यवसाई द्वारका गुप्ता ने दिया पत्नी स्मृति में वाहन, बिजली भार उठाएंगे व्यवसाई भरत नरियल वाले

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। इस दीवाली पर वैसे तो कई उल्लेखनीय काम हुए होंगे लेकिन शिवपुरी में एक ही काम में दो पक्ष के नाम शहर में चर्चा के वायस बने हुए हैं। जी हाँ पशुओ की सेवा से जुडी इस खबर में जिले भर के लोग पशु रक्षक संघ शिवपुरी को भली भांति जानते ही हैं बीते कुछ सालों में शहर के कुछ युवा पशु सेवा के कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं तो अब इस संघ के अध्यक्ष ललित गर्ग ने अनूठी पहल शुरू की है, जिसके लिए एक इलेक्ट्रीक वाहन शहर के व्यवसाई दीपक पाइप एन्ड सेनेटरी के मालिक द्वारका गुप्ता ने अपनी पत्नी धनवती गुप्ता की याद में सप्रेम भेंट किया है। वो भी धनतेरस पर ये अनुपम सौगात उन्होने दी है। जिससे उक्त वाहन (रोटी बैंक) हर घर रोटी और बची हुई खाद्य सामग्री एकत्रित करने का काम किया करेगा। यह नेक शुरुआत पशु रक्षक संघ ने की है जो उनके पशु प्रेम को दर्शाता है।
पशु रक्षक संघ के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि शहर में हम घायल पशुओं के उपचार और इलाज का काम वर्षों से कर रहे हैं। ऐसे में जब लोगों के बीच पहुंचने पर हमें ज्ञात हुआ कि शिवपुरी शहर में रोटी बैंक की शुरुआत की जाए ताकि बचे हुए खाने का उपयोग लोगों के घरों से निकलकर
गोशालाओं तक पहुंचे और इसलिए हमने जब इस रोटी बैंक के संबंध में समाजसेवी दीपक पाइप वालों से बात की तो वह बोले मेरी पत्नी धनवती गुप्ता का 4 जुलाई 2024 को निधन हो गया था वह हमेशा गाय के साथ पशुओं को रोटी खिलाकर उनकी सेवा में रहती थीं।इसलिए मैंने सोचा क्यों न उनकी स्मृति में रोटी बैंक के लिए वाहन उपलब्ध कराऊं ताकि उनकी प्रत्यक्ष मौजूदगी न होने के बाद - उनका सेवा कार्य चलता रहे।
इसलिए पशुरक्षक संघ को हमने बैट्री चलित वाहन दिया है जिसे चार्ज करने की आवश्यकता रहेगी। इसमें पेट्रोल और डीजल का कोई खर्च नहीं रहेगा। धनतेरस को ये वाहन आ गया और हमने पशु रक्षक संघ को प्रदान कर दिया और दीपावली के दिन से उसकी शुरुआत शहर में हो गई।
व्यवसाई भरत अग्रवाल नरियल वाले उठाएंगे बिजली भार 
एक दिन में 10 यूनिट बिजली इस रोटी बैंक वाहन को चार्ज करने में लगती है जिसकी स्वीकृति समाजसेवी भरत अग्रवाल द्वारा दी गई। इस रोटी बैंक के कार्य को पशु रक्षक संघ के अध्यक्ष ललित गर्ग, मोहित धाकड़, डोनेशन कलेक्शन और अक्षित सक्सेना मैनेजमेंट काम को देखेंगे। 
एक दिन में 12 वार्डों में जाकर रोटी व 1 रुपया लोगों से लेगा वाहन
पशु रक्षक संघ के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि शहर के 12 वार्डों में जाकर हम पशुओं के लिए रोटी और 1 रुपया कलेक्ट कर रहे हैं। अब तक हम 3200 रोटी और इतनी ही सिक्के गोसेवा के लिए लोगों से हमें मिल चुके हैं। गोशाला और कांजी हाउस के पशुओं की सेवा करना पशु रक्षक संघ ने लक्ष्य बनाया है।
बीमार गायों को भोजन मिलेगा
सबसे अधिक परेशानी उन पशुओं के उपचार में आती है जो चोटिल होकर गोशाला या फिर कांजी हाउस पहुंचते हैं। क्योंकि यह सूखी घांस और भूसा नहीं खा पाते। ऐसे में इनको रोटी सब्जी और घर का खाना मिल जाए तो यह जल्द स्वस्थ हो सकते हैं इसलिए यह शुरुआत की।
ललित गर्ग, अध्यक्ष पशु
रक्षक संघ शिवपुरी
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129