Responsive Ad Slot

#धमाका बड़ी खबर: खुलेआम गुंडाराज, युवती के साथ बताए जा रहे चाचा की युवकों ने की बेल्ट, लात, घूंसे, पत्थर से मारपीट, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 9 फ़रवरी 2025

शिवपुरी। शहर के ग्वालियर बायपास पर मारपीट का एक video आज शहर भर में जमकर वायरल हो रहा है। हर बड़े खबर स्टेशन पर यही वीडियो धूम मचाए हुए है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जो अपनी भतीजी के साथ ग्वालियर बायपास से गुजर रहे थे। उनकी भतीजी पर युवकों ने भद्दा कमेंट्स किया जब चाचा यानि युवती के साथ मौजूद व्यक्ति ने इस बात का विरोध किया तो उक्त युवकों ने उनको घेर लिया और बेल्ट लात, घूंसे से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आप खुद देखिए इस सरेआम गुंडागर्दी का ये खौफनाक वीडियो जिसमें किसी की जान तक पिटाई से जा सकती थी।
इस दौरान वीडियो में युवती बचाव की मुद्रा में चीख रही है जबकि कुछ लोग अधूरे मन से उक्त मारपीट को रोकने की जुगत में है। एसपी साहब शिवपुरी की सड़कों पर ऐसी गुंडागर्दी ऐसा नहीं की पहले नहीं हुई , हुई तो है लेकिन हर बार खाकी ने गुंडों को ऐसा सबक सिखाया है कि वे चलने में लगड़ाते और फ्रेश होने में कई दिनों तक कराहते दिखाई दिए है। 
लोगों की माने तो ग्वालियर बायपास पर बाइक से अपने चाचा के साथ जा रही भतीजी को मनचलो ने जब अभद्र बोला और इसका विरोध जब उसके चाचा ने किया तो गुंडों ने उसे किस तरह सरेराह पीटा यह अचंभित कर देने बाला घटनाक्रम है। अपने परिजनो के साथ बच्चियां सुरक्षित नही यह कैसी व्यवस्था है। इन गुंडो को पुलिस ऐसा सबक सिखाए कि औरो को भी ऐसा करने से पूर्व सोचना पड़े तब कोई बात है अन्यथा इस शहर में अब कोई सुरक्षित नही। दिनारा के समाजसेवी सतीश फौजी ने इस घटना के दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग की है अन्यथा आंदोलन करेंगे।










#धमाका अच्छी खबर: शहर की महल रोड पर अब लीजिए कॉफी का असली स्वाद, अत्याधुनिक कॉफी मशीन के साथ, व्यवसाई धीरज उप्पल, समाजसेवी किरण उप्पल के बेटे की वाना कॉफी शॉप की 10 को ग्रैंड ओपनिंग

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर में पर्यटन पैर पसार रहा है, जाहिर सी बात है हमारे मेहमान आयेंगे, देश विदेश के पर्यटक आएंगे। ऐसे में ब्रांडेड होटलों की आवश्यकता होगी, जिनमें लोग रुक सकें, भोजन कर सकें। साथ ही कुछ ऐसे स्पॉट की भी जरूरत महसूस की जा रही है जिसमें लोग बैठकर कॉफी का आनंद ले सकें। इसी आवश्यकता को भांपकर शहर के व्यवसाई धीरज उप्पल, उनकी पत्नी भाविप शाखा मणिकर्णिका की अध्यक्ष एवं समाजसेवी किरण उप्पल के होनहार सुपुत्र कार्तिकेय उप्पल ने शहर की महल रोड, रेडियंट कॉलेज, mla देवेंद्र जैन के निवास के सामने अत्याधुनिक कॉफी शॉप "वाना कॉफी" तैयार की है। जिसमें कॉफी का बेसिक स्वाद और जायका लोगों को मिल सकेगा। 10 जनवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे शॉप की मेगा ओपनिंग होने जा रही है। यहां आप विश्वस्तरीय कॉफी की मशीन से निर्मित कॉफी का लुत्फ उठा सकेंगे।
जिले की पहली कॉफी मशीन वाना शॉप में उपलब्ध हो सकेगी।










#धमाका बड़ी खबर: Mahakumbh Traffic jam: प्रयागराज के रास्तों पर कई किलोमीटर लंबा जाम, फंसे हजारों लोग

कोई टिप्पणी नहीं
Pryahraj Mahakumbh Traffic jam: 
प्रयागराज में वाहनों की नो एंट्री होने से एनएच 30 पर वाहनों को रोके जाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मप्र के सतना, मैहर, कटनी और रीवा में यात्री फंसे हैं, धीरे-धीरे वाहनों को रवाना किया जा रहा है। रातभर से लोग वहां फंसे हैं। एक-दो किमी आगे बढ़ने में 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एकमात्र रास्ता NH 30 है जो कटनी मैहर तथा रीवा होते हुए गुजरता है। यही वजह है कि यहां चंद घंटों के जाम में हज़ारों वाहन खड़े नजर आए। प्रशासन की मानें तो रात तक मे 10 हज़ार से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे हैं, जिनको बारी बारी छोड़ा जा रहा है।
इधर अमरपाटन टीआई केपी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस के जवान खरमसेड़ा के पास प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं। इससे हाइवे में भी वाहनों की लगभग 3 किलोमीटर लंबी कतारें लग गई है। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। टीआई के पी त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों को रोक रोक के रवाना किया जाएगा ताकि यातायात का इकट्ठा लोड न बढ़े। उधर, हाइवे पर वाहन रोके जाने की वजह से मां शारदा की नगरी मैहर में भक्तों की भीड़ फिर बढ़ने का अनुमान है। इसको लेकर कर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि प्रशासनिक तैयारी पूरी है।










#धमाका खास खबर: "दूल्हे" की "सिविल" "कम दिखी" तो "दुल्हन" के "परिवार" ने "तोड़ दी सगाई"

कोई टिप्पणी नहीं
* सिविल रिपोर्ट से पता चला कि दूल्हे पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कई ऋण थे, जिसके परिणामस्वरूप उसकी क्रेडिट रेटिंग खराब हो गई थी
महाराष्ट्र। महानगर के मुर्तिज़ापुर में एक दुल्हन के परिवार ने दूल्हे की सिविल कम पता चलने के बाद तय की गई शादी तोड़ दी। दूल्हे की क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत अनुकूलता जैसे अधिक पारंपरिक कारकों की तुलना में वित्तीय स्थिरता को परिवारों द्वारा दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है।  
सिविल स्कोर
नया वैवाहिक मानदंड
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और तैयारियां जोरों पर हैं। हालाँकि, एक पारंपरिक विवाह-पूर्व बैठक के दौरान, दुल्हन के चाचा ने एक अप्रत्याशित अनुरोध किया। दूल्हे की सिविल रिपोर्ट की समीक्षा करने के लिए, एक दस्तावेज़ जो किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास, बकाया ऋण और पुनर्भुगतान व्यवहार का सारांश देता है। 
रिपोर्ट तक पहुंचने पर, दुल्हन के रिश्तेदार यह जानकर हैरान रह गए कि दूल्हे पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कई ऋण थे, जिसके परिणामस्वरूप उसकी क्रेडिट रेटिंग खराब हो गई थी। कम सिविल स्कोर आम तौर पर चूक, विलंबित भुगतान और वित्तीय अस्थिरता का संकेत देता है, जिससे शादी में दूल्हे की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता के बारे में चिंताएं बढ़ जाती हैं।
दुल्हन के चाचा ने सवाल किया कि क्या पहले से ही भारी कर्ज के बोझ से दबा कोई व्यक्ति स्थिर वित्तीय स्थिति सुनिश्चित कर सकता है।
अपने जीवनसाथी के लिए भविष्य उनकी आशंकाओं को तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिन्होंने महसूस किया कि वित्तीय जोखिम बहुत अधिक थे। चर्चा के बाद, उन्होंने सर्वसम्मति से सगाई तोड़ने का फैसला किया।
यह घटना इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे वित्तीय जागरूकता बैंकिंग और ऋण देने से परे व्यक्तिगत और सामाजिक निर्णयों को तेजी से प्रभावित कर रही है। जैसे-जैसे वित्तीय साक्षरता में सुधार होता है, साख जैसे कारक विवाहों में आवश्यक विचार बनने की संभावना रखते हैं, विशेष रूप से व्यवस्थित व्यवस्था में जहां परिवार दीर्घकालिक स्थिरता चाहते हैं।
क्या होता है सिविल स्कोर 
सिविल स्कोर एक तीन अंकों की संख्या है (300 से 900 तक) जो आपके क्रेडिट इतिहास को दर्शाता है, जो आपकी सिविल रिपोर्ट से प्राप्त होता है। इस रिपोर्ट में आपके ऋण, क्रेडिट कार्ड खाते, भुगतान इतिहास और बकाया शेष के बारे में विवरण शामिल हैं। उच्च स्कोर (750 और अधिक) जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार का संकेत देता है, जबकि कम स्कोर खराब ऋण प्रबंधन और उच्च वित्तीय जोखिम का संकेत देता है।
750 और 900 के बीच का स्कोर उत्कृष्ट माना जाता है।
वित्तीय संस्थान इस स्कोर का उपयोग ऋण पात्रता का आकलन करने के लिए करते हैं, जो ब्याज दरों से लेकर उधार सीमा तक सब कुछ प्रभावित करता है। खराब क्रेडिट स्कोर के कारण ऋण अस्वीकृति या कड़ी पुनर्भुगतान शर्तें हो सकती हैं। 
सिविल स्कोर को निम्न द्वारा बनाए रखा या सुधारा जा सकता है
समय पर भुगतान: सुनिश्चित करें कि सभी ऋण ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान नियत तारीख से पहले कर दिया जाए।
कम क्रेडिट उपयोग: क्रेडिट पर अत्यधिक निर्भर दिखने से बचने के लिए क्रेडिट कार्ड के उपयोग को सीमा से 30% से कम रखें।
एकाधिक ऋण आवेदनों को सीमित करें: बार-बार क्रेडिट पूछताछ स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। विविध क्रेडिट मिश्रण: सुरक्षित (गृह, कार ऋण) और असुरक्षित (क्रेडिट कार्ड, व्यक्तिगत ऋण) क्रेडिट का संयोजन स्कोर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

#धमाका न्यूज: शहर के जाने माने सैनिटरी व्यवसाई राजेश सिंघल ने भाविप के शिविर में 60 वीं बार रक्तदान किया

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर के जाने माने सैनिटरी व्यवसाई राजेश सिंघल ने भारत विकास परिषद के शिविर में रविवार को 60 वीं बार रक्तदान किया।राजेश रक्तदान के प्रति कितने संजीदा हैं इसका उदाहरण इसी बात को देखकर मिलता है कि वे अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर हर साल सपत्नीक और बच्चों के साथ रक्तदान करते हैं। उनका एक ही मूलमंत्र है कि उनका रक्त किसी की जिंदगी बचाने के काम आ जाए इससे बढ़कर दूसरी कोई और बात नहीं हो सकती। उनका रक्त भानु प्रताप रायकवार जी ने संगृहीत किया।










© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129